व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था पर फिर विवाद
संकट में व्यावसायिक शिक्षा व शिक्षक - लाखों बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
राजस्थान के 1,736 सरकारी स्कूलों की व्यावसायिक शिक्षा पर संकट के हालात, ठेका प्रथा के कारण 2502 व्यावसायिक शिक्षक 31 जुलाई से बेरोजगार
⚡️12 वर्षों से शोषण
❌️12 वर्षों से कोई स्थाई जॉब पॉलिसी नहीं
✖️5 से 14 माह से वेतन बकाया
📃83 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने CM को लिखा पत्र
📑हाई कोर्ट का आदेश की भी अवहेलना
🦧कोई सुनने वाला नहीं
🙃आखिर कब तक
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो @BhajanlalBjp@madandilawar@KumariDiya@kkvishnoibjp@JogarampatelMLA@pantlp@hemantkumarnews@manojpehul
सरकार की हठधर्मिता व्यावसायिक शिक्षा को ले डूबेगी
राजस्थान की व्यावसायिक शिक्षा में सुधार, स्थायी जॉब पॉलिसी लागू करने, ठेका प्रथा समाप्त करने तथा बकाया वेतन भुगतान जैसी मांगों को लेकर शिक्षक लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि अब तक 83 से अधिक जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार को समर्थन स्वरूप पत्र लिखे हैं। इसके अलावा शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम खून से पत्र भी लिखा और लोकतांत्रिक तरीके से कई आंदोलन एवं ज्ञापन दिए।
शिक्षकों का यह भी कहना है कि संबंधित मामले में उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि व्यावसायिक शिक्षा में सुधार के लिए उठाए गए अनेक कदमों और सुझावों पर अब तक प्रभावी निर्णय नहीं लिया गया, जिससे हजारों व्यावसायिक शिक्षक और लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
5 से 14 माह से वेतन बकाया उन्हीं कंपनियों को बिड में शामिल करना
शिक्षकों ने सरकार से मांग की है कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों, न्यायालय के निर्देशों तथा शिक्षकों की जायज़ मांगों पर शीघ्र निर्णय लेकर व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।
#हरियाणा_मॉडल_लागू_करो
@pantlp@madandilawar@BhajanlalBjp@KumariDiya@NSDCIndia@RajCMO@PMOIndia@SachBedhadak
@madandilawar माननीय शिक्षा मंत्री महोदय आखिर कब तक
तरसाओगे सैलरी के लिए और कब तक इन कंपनियों की गुलामी करनी पड़ेगी माननीय प्रधानमंत्री के प्रोजेक्ट में यह स्थिति है
यह चिंता का विषय है हम भी राजस्थान के वोटर है