रामपुर की धरती से आदरणीय आज़म खान साहब के लिए हमारा यही ऐलान है : जो आज़म थे, वो आज़म हैं, वो आज़म रहेंगे।
फ़र्ज़ी मुक़दमों में इतनी ताक़त नहीं है कि वो सच को क़ैद कर सकें। षड्यंत्र रचकर किसी को क़ैद में रखनेवाला भी हमेशा अपने दिमाग़ की जेल में डरके मारे बंद रहता है क्योंकि उसे हर पल यही डर सताता है कि कल को जब सच सामने आयेगा तो उसे अपने किये की सज़ा भुगतनी ही होगी। वो कल की सज़ा के बारे में सोच-सोचकर अंदर-ही-अंदर गलता-डरता रहता है।
भ्रष्ट अधिकारी और फ़र्ज़ी मुक़दमे भाजपाई शासन-प्रशासन के दो अहम हथियार हैं। जब भी भाजपा की नाइंसाफ़ी का इतिहास लिखा जाएगा रामपुर का नाम सबसे ऊपर आयेगा।
जौहर यूनिवर्सिटी को बंद करने की साज़िश दरअसल पीडीए से पढ़ाई के अधिकार को छीनने का षड्यंत्र है। जो हज़ारों स्कूल बंद कर सकते हैं वो यूनिवर्सिटी को क्या छोड़ेंगे। ये दक़ियानूसी नकारात्मक भाजपाई लोग आदरणीय आज़म ख़ान जी से इसलिए चिढते हैं क्योंकि ये ख़ुद कभी आज़म साहब की तरह तरक़्क़ीपसंद और सकारात्मक नहीं हो सकते हैं।
भाजपा का इल्म और तालिम से छत्तीस का आँकड़ा है। इल्म के मामले में भाजपा सिफ़र है।
बदले की भावना रखनेवाली भाजपा को जनता हमेशा के लिए बदल देगी।
भाजपा हर चुनाव वोट से नहीं, खोट से या नोट से जीतना चाहती है।
शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव में चुनाव की तारीख़ से एक दिन पहले अचानक स्कूलों की मान्यता रद्द करने की अप्रत्यक्ष धमकी दी जा रही है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे डरकर ‘शिक्षक/स्नातक’ भाजपा के पक्ष में वोट डालें या उनसे स्कूल प्रबंधन डलवाये। ये हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।
‘हाता नहीं भाता’ तो क्या चुनाव लड़ने का अधिकार छीन लेंगे?
हम सभी समर्थकों, शुभचिंतकों, प्रज्ञावान-प्रबुद्ध मतदाताओं से स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाने की अपील करते हैं।
इन सबकी जीत, हमारी जीत होगी!
स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री प्रमेन्द्र सिंह (मेरठ खण्ड स्नातक) को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाएं और शिक्षक, शिक्षार्थी, शिक्षा और शिक्षित का मान बढ़ाएं।
श्री प्रमेन्द्र सिंह जी की जीत में हमारी जीत है।
आपका
अखिलेश
रायबरेली में पीडीए समाज पर किया गया ये प्रहार बेहद अपमानजनक एवं निंदनीय है। हम सपा छात्र सभा के सभी सदस्यों की सराहना करते हैं कि भाजपा सरकार की पुलिस के दमन के बावजूद भी छात्रों के बीच जागरूकता फैलाने में वे सब पूरी तरह सफल रहे।
इससे भाजपा सरकार की पुलिस की हिंसक प्रवृत्ति भी सामने आ गई, ये सब देखकर भी पीडीए समाज में एक नई चेतना जागी है कि जब पीडीए समाज अपनी सरकार बनाएगा तभी बदलाव आएगा।
‘पीडीए’ पर किया गया हर वार-प्रहार
मिलके बनाएगा अपनी पीडीए सरकार
जनता पूछ रही है कि भ्रष्ट भाजपा के समय बन रहे एक्सप्रेसवे जुमलाई विकसित भारत की हस्त रेखाएं हैं तो फिर ये रेखाएं खंडित क्यों है?
सच तो ये है कि भाजपा के समय का हर निर्माण : सड़कें, पुल, भवन, मंदिर, संसद, पानी की टंकी, गुंबद-छतरी, छत, कॉरीडोर… भाजपा के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। भाजपा के समय में विकास नहीं होता है, बल्कि विनाश पर रंग-रोगन और प्रचार की लीपापोती मात्र की जाती है।
सच तो ये है कि उप्र की भाजपा सरकार के पास अपने से पहलेवाली सपा सरकार द्वारा बनवाए गये देश के सर्वश्रेष्ठ एक्सप्रेसवे ‘आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे’ का जीता जागता मॉडल उपलब्ध था। अगर भाजपा ने अपने 50% कमीशन के भ्रष्टाचारी मॉडल की जगह थोड़ी भी ईमानदारी का मॉडल अपनाया होता तो बदनामी से बचा भी जा सकता था। भाजपा तो ‘आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे’ के रखरखाव तक में भेदभाव कर रही है, मेंटेनेंस का पैसा तक मिलबाँटकर हजम कर चुकी है। वर्ल्ड क्लास एक्सप्रेसवे बनाना तो दूर भाजपा तो संभालना भी नहीं जानती है।
लो अब ‘सोशलमीडिया बंदी’ आ गई!
सोशल मीडियावालों को सरकारी स्कूलों में जाने से रोकना बताता है कि सरकारी स्कूलों के हालात सच में बदहाली की दुखभरी कहानी कह रहे हैं। स्कूलों में क्लासरूम, बोर्ड, पंखे-बिजली, पीने के पानी, दोपहर के खाने, टॉयलेट, लैब, कॉपी-किताब, यूनिफ़ॉर्म से लेकर कई विषय के टीचर्स की बेहद कमी है।
सोशल मीडिया को तो सरकार रोक लेगी लेकिन जेन अल्फा का क्या करेगी?
ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा… कुछ दिनों पहले ही जिसका उद्घाटन हुआ हो उस सड़क को मरम्मत की ज़रूरत पड़ गई और एक्सप्रेस स्पीड से मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है ये भी हास्यास्पद है। 2-3 हफ़्ते में ही जिस एक्सप्रेसवे का दम उखड़ने लगा है उस पर चलने का जोखिम कौन उठाएगा?
सवाल ये भी है कि ‘अटल प्रोग्रेस वे’ योजना में ही रहेगा या कभी बनेगा भी… या काग़ज़ों में बनकर उसका ‘हिस्सा-बाँट’ हो चुका है।
भाजपा राज में हुआ हर निर्माण चलता कम है… धँसता, ढहता, गिरता ज़्यादा है।
ये है भाजपाई तरक़्क़ी की नई हवा… कुछ दिनों पहले ही जिसका उद्घाटन हुआ हो उस सड़क को मरम्मत की ज़रूरत पड़ गई और एक्सप्रेस स्पीड से मरम्मत को सुखाने के लिए पंखे का इस्तेमाल किया जा रहा है ये भी हास्यास्पद है। 2-3 हफ़्ते में ही जिस एक्सप्रेसवे का दम उखड़ने लगा है उस पर चलने का जोखिम कौन उठाएगा?
सवाल ये भी है कि ‘अटल प्रोग्रेस वे’ योजना में ही रहेगा या कभी बनेगा भी… या काग़ज़ों में बनकर उसका ‘हिस्सा-बाँट’ हो चुका है।
भाजपा राज में हुआ हर निर्माण चलता कम है… धँसता, ढहता, गिरता ज़्यादा है।
बदायूं में उमड़ा जन समर्थन का महासैलाब बता रहा है
अब नई सोच की नई क़लम से इतिहास रचा जा रहा है
हमारे सभी बड़े हमें जो ’समाजवादी सिद्धांत’ सिखाकर गये हैं, हम उन्हें ‘सामाजिक न्याय का राज’ लाने के अपने संकल्प तक लेकर जाएंगे, हर भेदभाव मिटाएँगे, हर ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ को बराबर मौक़े दिलवाएँगे, सबकी तरक़्क़ी और ख़ुशहाली के रास्ते बनाकर अपने प्यार भरे देश को, सौहार्द की बुनियाद पर ‘बंधु राष्ट्र’ बनाएंगे।
#PDA
#बंधुराष्ट्र
#सामाजिक_न्याय_का_राज
निराशा में आँख का पानी
जब समुंदर बन जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
कोई अपनी ताक़त पर
जब सर उठा इठलाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!
हुक़ूमतों का घमंड-गुरूर
जब पर्वत सा बन जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
दौर जब नाइंसाफ़ी का
हद ही पार कर जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!
जब-जब देश का भविष्य
पूरा दांव पर लग जाता है
‘इंक़लाब’ तब आता है!!!
भाजपा की ‘चोरी-लूट-छल-कपट-झूठ-फ़रेब’ की अधर्मी राजनीति अब प्रभु रामजी के मंदिर से आगे बढ़कर हनुमानगढ़ी तक पहुँच गई है। जो ‘महामुख’ हनुमानगढ़ी को लेकर मिथ्या-प्रचार कर रहे हैं, वो अपने महापाप का प्रायश्चित करें और स्वीकार करें कि वो राम मंदिर की चोरी से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रहे हैं अन्यथा हनुमानगढ़ी की सीढ़ियाँ घुटनों के बल चढ़कर, आस्था के इस अनादि तीर्थ से क्षमा याचना करें। संकीर्ण राजनीति करते-करते वो भूल जाते हैं कि वो झूठ बोलकर अपने ‘धर्मपद’ को भी अपमानित कर रहे हैं। अगर उन्हें झूठ बोलना ही है तो वो ऐसा साधारण व्यक्ति की वेशभूषा धारण करके करें। अपने स्वार्थ की सिद्धी के लिए, श्रद्धा के प्रतीकों को धारण करके भोल-भाले आस्थावानों को ठगना महा-अधर्म है।
हनुमानगढ़ी की अतिशय शक्ति जब सामान्य पापियों का ही शमन कर देती है, तो इन ‘महापापियों’ का क्या हश्र होगा, कहने की आवश्यकता नहीं। प्रभु रामजी और हनुमान जी के प्रकोप से कोई अधर्मी नहीं बचेगा।
आज पूरा देश देख रहा है कि जहाँ-जहाँ भाजपा और उनके अपंजीकृत संगी-साथी क़ब्ज़ा करके बैठे हैं वहाँ-वहाँ घोर बेईमानी, चोरी, गबन, लूट हो रही है। अभी तो ये पहली परत खुली है, आगे-आगे देखिए खुलता है क्या!
Heartiest congratulations to Team India on scripting history with their first-ever Women’s Test victory at Lord’s.
Best wishes for many more milestones ahead. 🇮🇳