तानाशाही की पराकाष्ठा देखिए, आज अयोध्या में हमें प्रभु श्रीराम के दर्शन करने तक से रोक दिया गया।
हम अयोध्या किसी जांच को प्रभावित करने या किसी प्रशासनिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने नहीं गए थे। हमारा उद्देश्य केवल प्रभु श्रीराम के दर्शन करना था। दर्शन करना हर श्रद्धालु का अधिकार है। हमारे सनातन धर्म की परंपरा भी यही सिखाती है कि प्रभु के द्वार सभी के लिए खुले होते हैं।
यदि लाखों श्रद्धालु प्रतिदिन प्रभु श्रीराम के दर्शन कर सकते हैं, तो फिर एक जनप्रतिनिधि और उसके साथ आए प्रतिनिधिमंडल को किस आधार पर रोका गया? क्या किसी व्यक्ति की राजनीतिक विचारधारा उसके धार्मिक अधिकारों से बड़ी हो गई है?
सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि जो लोग भ्रष्टाचार और चंदे की कथित चोरी जैसे मुद्दों पर कठोर कार्रवाई नहीं कर पाए, वही आज एक हिंदू को प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से रोक रहे हैं। यह कैसा न्याय है? यह कैसी परंपरा है? सनातन संस्कृति तो किसी भी भक्त को उसके आराध्य के दर्शन से वंचित करने की अनुमति नहीं देती।
यदि किसी राजनीतिक दल के लोगों के लिए अयोध्या में प्रवेश या दर्शन पर कोई प्रतिबंध है, तो सरकार स्पष्ट रूप से इसकी घोषणा करे। लेकिन बिना किसी उचित कारण के किसी श्रद्धालु को प्रभु श्रीराम के दर्शन से रोकना न तो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप है और न ही भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के अनुरूप।
प्रभु श्रीराम सबके हैं। उनके द्वार पर किसी श्रद्धालु की आस्था को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।
#नोएडा: पब्लिक स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8 तक जितनी भी पुस्तकें और कॉपी स्टेशनरी से पेरेंट्स खरीदते हैं उनके रेट नियंत्रण करने की जिम्मेदारी क्या राज्य या केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग की है, अगर है तो जिस किताब या कॉपी के रेट अगर 100 रुपये हैं तो स्कूल का नाम चिपकते ही वह 200 या 300 कैसे हो जाता है, क्या जीएसटी डिपार्टमेंट या इनकम टैक्स इस पर निगरानी करेंगे। किताब कॉपियों के रेट नियंत्रण करने को जरूरी कदम उठाया जाए। @PMOIndia@EduMinOfIndia@CMOfficeUP@dmgbnagar
#school #Education
‘विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव’ लाना ही पड़ेगा, क्योंकि रक्षा मंत्री ने अपने पद पर रहते हुए गलत बयानी ही नहीं की, सेना को धोखा दिया है, शहीदों का अपमान किया है.
इसलिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इस्तीफा खुद दे देना चाहिए, या फिर सरकार को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए. वे रक्षा मंत्री जैसे गरिमापूर्ण पद के योग्य नहीं हैं.
#RajnathSinghResign
सिर्फ 24 घंटे ही नहीं, अगर वे हमें 24 महीने भी हिरासत में रखें, तब भी हमारा संकल्प कमजोर नहीं पड़ेगा।
हम पक्के इरादे वाले लोग हैं। हम काशी के निवासी और बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं।
जब भगवान श्री राम ने खुद हमें बुलाया है, तो निश्चित रूप से कोई हमें रोक नहीं सकता।
- प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय (@kashikirai) जी
Any minister who is a Member of Parliament cannot lie to Parliament.
In this case, Defence Minister Rajnath Singh stated that nobody was martyred during Operation Sindoor. But, the government itself mentioned the names of six personnel.
This amounts to completely misleading Parliament.
That is why I have moved a privilege motion against Rajnath Singh ji before the Speaker of the House.
: Congress General Secretary (Org.) Shri @kcvenugopalmp
📍 Kolkata
देश के शिक्षामंत्री उड़ीसा से हैं और वहाँ के बच्चों की किताब में पढ़ने के लिए बॉलीवुड का गाना ‘निम्बूड़ा-निम्बूड़ा…’ छाप दिया है।
भला हो कि निगोड़ा-निगोड़ा नहीं छापा।
इस सरकार के कारनामों ने एक फिर साबित किया है कि ना पढ़ा हूँ ना पढ़ने दूँगा।
अबकी बार मूर्खाधिराजों की सरकार।
राहुल गांधी ने जब से कहा हैं डरो मत ✊
ये बेरिकेट्स के ऊपर जो चढ़े हुए हैं, बीकानेर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग हैं और लगातार Wildfire बने हुए हैं । 🔥
ये विरोध की लपटे दिल्ली तक जानी चाहिए।
भाजपा सरकार ने रोकने की लाख साज़िशें कीं, मुझे कमरों में कैद किया, तानाशाही दिखाई। लेकिन ये अहंकारी भूल गए कि राम सबके हैं!
तमाम रुकावटों को चकनाचूर करते हुए आज अयोध्या धाम में प्रभु श्री रामलला के भव्य दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सत्ता के अहंकार पर आज भक्ति और सत्य की जीत हुई है।
जय जय सियाराम!
#RamlalaDarshan #Ayodhya #JaiSiyaRam
दिल्ली में 700 करोड़ का घोटाला हुआ है मेडिकल सेक्टर में, बड़ी अधिकारी गिरफ्तार हुई हैं लेकिन मीडिया में ऐसे ख़ामोशी है जैसे कुछ हुआ ही नहीं।
2014 से अब तक यही बदला है।
राम मंदिर के नाम पर हुई लूट का हिसाब-किताब कहीं RSS दफ़्तर में तो नहीं रखा गया?
क्योंकि न तो कोई पारदर्शिता थी और न ही कोई हिसाब-किताब, फिर भी ₹150–200 करोड़ की लागत वाली इमारतें बना दी गईं’
वह पैसा कहाँ से आया?
BJP का महाघोटाला
दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य मंत्रालय में ₹700 करोड़ का घोटाला किया है।
इस घोटाले को BJP सरकार के साथ मिलकर सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी ने अंजाम दिया है। एजेंसी का काम- कम दाम में अच्छी दवाइयां और मशीनें खरीदना था।
लेकिन एजेंसी ने किया क्या, वो भी जान लीजिए 👇
• ₹2.5 का ORS पैकेट ₹15 में खरीदा गया
• ₹150 की बेडशीट ₹450 में खरीदी गई
• ₹10 लाख की पोर्टेबल X-रे मशीन ₹33 लाख में खरीदी गई
• ₹25 लाख के C-आर्म रेडियोलॉजिकल इक्विपमेंट ₹1.10 करोड़ में खरीदे गए
नियमों के मुताबिक 👇
• ई-टेंडर सबके लिए खुले होने चाहिए थे, लेकिन दवाएं ‘लोकल केमिस्ट’ टेंडर के जरिए महंगे दामों पर खरीदीं गईं
• टेंडर की शर्तें ऐसी रखी गईं, ताकि खास सप्लायर्स को ही ठेका मिले
साफ है- BJP सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार के दलदल में धंसी हुई है और इनके नेता-मंत्री हर तरफ लूट-खसोट करने में लगे हुए हैं।
'जहां BJP सरकार-वहां भ्रष्टाचार'
'चढ़ावा चोरी' को पूरा गैंग ऑपरेट कर रहा था।
मैंने भारत समाचार में एक खबर पढ़ी 👇
⦿ चंपत राय के लिए एक सिक्योरिटी एजेंसी लगी थी, जिसमें 400 लोग काम करते थे
⦿ उस सिक्योरिटी एजेंसी को साल के 12 करोड़ रुपए दिए जाते थे
⦿ ये सिक्योरिटी एजेंसी RSS से जुड़े पूर्व सांसद की है, जो बिहार के हैं
⦿ ये सिक्योरिटी गार्ड्स लूट के माल के रूट पर तैनात रहते थे
ऐसे में सवाल है कि जब केंद्र और राज्य का सुरक्षाबल तैनात है तो ये 400 सुरक्षाकर्मी क्या कर रहे थे?
: AICC-सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की चेयरपर्सन @SupriyaShrinate जी
📍 दिल्ली
सत्ता के अहंकार में डूबी मोदी सरकार अब इस मुकाम पर पहुँच गई है कि अपने अधिकारों, निष्पक्ष परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग करने वाले छात्रों को ही शिक्षा मंत्री “आतंकवादी” कह रहे हैं।
ज़रा सोचिए - जिसकी नाकामी से इतने पेपर लीक हुए, जिसके राज में 20 बच्चों ने जान दे दी, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधेरे में धकेल दिया - वो आज पीड़ित बच्चों और उनकी आवाज़ उठाने वालों को “दहशतगर्द” बता रहा है।
पर यह कोई नई बात नहीं: अन्नदाता किसानों को "आंदोलनजीवी और परजीवी" कहा। सवाल पूछने वाले को “Anti-National” कहा। और अब युवाओं को “दहशतगर्द।”
जो भी सरकार से सवाल पूछे - उसे देशद्रोही बता दो, यही इनकी पूरी राजनीति है।
धर्मेंद्र प्रधान जी, देश के करोड़ों युवाओं से तुरंत माफ़ी माँगिए और अपनी नाकामियों के लिए इस्तीफ़ा दीजिए।
और रही मेरी बात - आप मुझ पर जितने चाहें हमले कर लीजिए। मैंने कोटा में कहा था, और फिर कहता हूँ: यह शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ़ एक वसूली तंत्र बन गई है। मैं इसे ऐसे ही नहीं रहने दूँगा।
हर बच्चे को सस्ती, अच्छी शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा मिले - इस आवाज़ को उठाना मैं कभी बंद नहीं करूँगा।
#ChhatronKiGoonj
#ChhatraJodo