झारखंड राज्य के निर्माता, आदिवासी समाज के गौरव और हमारे मार्गदर्शक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन की खबर बेहद दुखद है।
राज्य की पहचान, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने झारखंड की अस्मिता और आदिवासी समाज के हक़ की लड़ाई को एक नई दिशा दी।
उनका जाना झारखंड, देश और आदिवासी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और हम सभी को उनके आदर्शों पर चलने की शक्ति दे।
💐🙏 दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
झारखंड आंदोलन के प्रणेता, हमारे पथप्रदर्शक, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद, 'दिशोम गुरु' आदरणीय बाबा श्री शिबू सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हम सभी के अभिभावक आदरणीय गुरु जी का निधन हमें अंदर तक तोड़ दिया है।
उनका संपूर्ण जीवन झारखंड के हक़, अधिकार और अस्मिता की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने न सिर्फ़ एक राज्य का सपना देखा, बल्कि उसे संघर्ष और बलिदान से साकार भी किया। उनकी दूरदृष्टि, नेतृत्व और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
उनका जाना झारखंड की आत्मा को एक गहरा आघात है। यह एक ऐसी अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है।
ईश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों सहित समस्त राज्यवासियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏
@HemantSorenJMM@JmmJharkhand@JmmGomia
#Jharkhand #ShibuSoren #JMM
गढ़वा आवास पर आज श्री दयाशंकर शर्मा जी ने मुलाकात की और PGT शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए @HemantSorenJMM सरकार के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।
शिक्षक के रूप में नियुक्त होने पर श्री दयाशंकर जी को मिठाई खिलाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान श्री दयाशंकर शर्मा जी को झारखंड राज्य को शिक्षित बनाने के लिए मिली जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
@JmmJharkhand@JMM_Garhwa
आज रांची में 1500 नव-नियुक्त PGT शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएँ और जोहार। https://t.co/cVkNpwEDwR
नव-नियुक्त 1500 PGT शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने की हार्दिक बधाई और जोहार।
झारखण्ड में शिक्षा व्यवस्था सुदृढ हो, इसके लिए हर प्रयास कर रही है झारखण्ड सरकार। नियुक्तियां जारी रहेंगी...
आप अलग-अलग क्षेत्र में जाएंगे। हो सकता है बच्चों के माता-पिता पढ़े-लिखे ना हो। वे स्कूल आएंगे। आपके साथ संवाद हो तो ऐसा संवाद होना चाहिए कि उन्हें लगे,सही में राज्य के सर्वांगीण विकास की जो लकीरें खींची जा रही है वह अपनी सभ्यता-संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहा है:श्री @HemantSorenJMM
यह विशेष दिन आपके लिए और सरकार के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। वह इसलिए महत्वपूर्ण है कि पूर्व की तरह आज भी नियुक्ति हो रही है। जब आप कोई काम करते हैं और उसका परिणाम आपकी सोच के अनुरूप आता है तो मन को उत्साह प्रदान करता है: श्री @HemantSorenJMM
आज रांची में 1500 नव-नियुक्त PGT शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने का अवसर मिला।
हमारी सरकार ने राज्य में वर्षों से लचर रही शिक्षा व्यवस्था को प्रत्येक स्तर पर बेहतर बनाने के लिए कई काम किये हैं, जो निरंतर जारी है। आज यहां आप सभी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र भी मिला है।
आने वाले दिनों में शिक्षकों एवं अन्य विभागों में हजारों नियुक्तियों का कारवां बढ़ता रहेगा। यहां उपस्थित आप सभी को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।
तुम चलो तो हम चले, तुम बढ़ो तो हम बढे..
'एक भी बच्चा छूटे ना, शिक्षा की कड़ी टूटे ना' के संकल्प को पूरा करने एवं साक्षर झारखंड के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का प्रयास निरंतर जारी है।
#SamagraShiksha#EducationForAll#PRAYAS#ProjectIMPACT