सिक्किम प्रवास के तीसरे दिन आज सुबह राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग जी से भेंट हुई। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
बैठक में विशेष रूप से मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी एवं ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों को और अधिक सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
@PSTamangGolay
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप सदैव स्वस्थ एवं ऊर्जावान रहें तथा दीर्घायु हों।
जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं !
@LJP4India@Jduonline
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। भारत विकसित तब तक नहीं बनेगा जब तक हमारी पंचायतें विकसित नहीं होंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए हाल ही में मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना को स्वीकृति दी है।
@mopr_goi
जनता दल (यूनाइटेड) @Jduonline के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सभी सम्मानित नेताओं, पदाधिकारियों, समर्पित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के सर्वमान्य नेता आदरणीय श्री @NitishKumar जी के कुशल नेतृत्व में जदयू की राजनीतिक यात्रा सामाजिक न्याय, सुशासन, समावेशी विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की यात्रा रही है। वहीं, @Nishantjdu81 जी के जुड़ाव से पार्टी में नई पीढ़ी की भागीदारी और संगठन के भविष्य को लेकर नई उम्मीदें जुड़ी हैं।
23 वर्षों का यह पड़ाव पार्टी की उपलब्धियों पर गर्व करने का समय है। मेरी कामना है कि पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं समर्पण इसी तरह बना रहे और हम सब मिलकर जनता की सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते रहें।
आइए, इस गौरवपूर्ण अवसर पर जनकल्याण, सामाजिक समरसता और बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प को और मजबूत करें।
महान वैज्ञानिक एवं परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के अग्रदूत डॉ. होमी जहाँगीर भाभा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
विज्ञान के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का उनका स्वप्न सदैव देश की वैज्ञानिक प्रगति एवं भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद(यू) के विजयी प्रत्याशी श्री नीरज कुमार जी से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्हें जीत की हार्दिक बधाई दी तथा उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी।
प्रतिष्ठित ‘द वर्ल्ड्स 100 बेस्ट म्यूजियम्स’ की रैंकिंग में पटना के बिहार संग्रहालय को दुनिया में 9वां और एशिया के इतिहास संग्रहालयों में पहला स्थान मिला है।
यह उपलब्धि बिहार की ऐतिहासिक धरोहर और सांस्कृतिक वैभव को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाती है। हम सभी बिहारवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।
यह म्यूज़ियम पूर्व मुख्यमंत्री @NitishKumar जी की सोच का परिणाम है।
@Jduonline
भारतीय संस्कृति, शिक्षा एवं राष्ट्रजागरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाली महान विभूति भगिनी निवेदिता जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका त्याग, सेवाभाव और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण सदैव भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज बना रहेगा।
कांग्रेस पार्टी मर्यादा तोड़ने का रिकॉर्ड कायम कर रही है।
देश की जनता बहुत संवेदनशील है। देश की जनता इस भाषा को स्वीकार नहीं करेगी। प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं। खरगे जी में थोड़ी सी भी नैतिकता बची हो, तो उन्हें देश की जनता से क्षमा मांगनी चाहिए।
महान क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी जतिंद्रनाथ दास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उनका अदम्य साहस, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
महर्षि वाल्मीकि जी ने ''रामायण'' की रचना कर भारतीय संस्कृति, आदर्शों और मानवीय मूल्यों को अमूल्य धरोहर प्रदान की। उनकी शिक्षाएँ सदैव मानवता का मार्गदर्शन करती रहेंगी।
आज बिहार के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने मेरे सरकारी आवास पर पधारकर मेरा कुशलक्षेम जाना।
आदरणीय @NitishKumar जी का स्नेह एवं मार्गदर्शन मेरे लिए सदैव महत्वपूर्ण रहा है।
@Jduonline@BJP4Bihar
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना करता हूँ। आपका जीवन राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ता रहे।
जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ!
@AmitShah