भारतीय संस्कृति की सुगन्ध विदेशों तक बिखेरने वाले, साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानंद की जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पर शत-शत नमन
सभी रामभक्तों को प्रतिष्ठा-द्वादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
500 वर्षों की यह प्रतीक्षा जिनकी दूरदर्शिता से समाप्त होकर आज हर रामभक्त को गौरव की अनुभूति करा रही है, ऐसे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं...
अनेक ऐसी तिथियां आईं...
जब अग्नि परीक्षा देते हुए हर भारतवासी गुजरा, लेकिन ध्येय सबका एक ही था-
श्री अयोध्या धाम में, श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्री रामलला विराजमान हों, हर हाल में विराजमान हों...
बंदउँ नाम राम रघुबर को।
हेतु कृसानु भानु हिमकर को॥
बिधि हरि हरमय बेद प्रान सो।
अगुन अनूपम गुन निधान सो॥
कृपासिंधु, भक्तवत्सल, दुःखभंजन, ब्रह्मांड नायक प्रभु श्री राम की कृपा सभी पर बनी रहे।
जय श्री राम!
‘हिंदी’ भारतीयता की पहचान है।
आइए, विश्व हिंदी दिवस पर इसकी समृद्धि, सृजनशीलता व व्यापकता को आत्मसात करें और इसे वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का संकल्प लें।
आज नई दिल्ली में मा. गृह व सहकारिता मंत्री, भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले आदरणीय श्री अमित शाह जी से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ |
उनसे आशीर्वाद एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त कर ऊर्जा और प्रेरणा मिली |
मूल संविधान में कहीं भी 'सेक्युलर' और 'सोशलिस्ट' शब्द नहीं हैं...
संविधान का गला घोटकर जो शब्द डाले गए हों, वे भारत के संविधान की आत्मा कैसे हो सकते हैं?
तीर्थराज प्रयाग में अपने-अपने राम ऊर्जा-सत्र के प्रथम दिवस पर हज़ारों की संख्या में उपस्थित होकर इस सत्र को इतना सार्थक बनाने के लिए आप सभी रामचरणानुरागियों का आकाश भर आभार। 😍🙏🏻
आज द्वितीय दिवस पर भी आप सबकी उपस्थिति अभीष्ट व प्रार्थित है। 🙏🏻
वेशभूषा : @AbsolutoTDS
खेल संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु जनपद गोरखपुर में आज ₹596 लाख की लागत से निर्मित मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण के साथ ही खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट का वितरण भी किया।
पूर्ण विश्वास है कि यहां से प्रशिक्षण लेकर गोरखपुर और पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं को स्पोर्ट्स के क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर प्राप्त होगा।
खिलाड़ियों और जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!
किसानों के सशक्तिकरण के प्रतीक, सादगी की प्रतिमूर्ति, भारतरत्न, चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन !
आपकी नीतियों और नेतृत्व ने भारतीय कृषि को नई दिशा दी और किसानों को सशक्त बनाया।
सभी किसान भाइयों को राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं ।
#राष्ट्रीय_किसान_दिवस
बांग्लादेश में हिंदुओं , दलितों, बौद्ध भिक्षुओं, साधु संतों, बहन - बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के विरोध में विधानसभा हर्रैया मैदान में !
📅 दिनांक: 13 दिसंबर, शुक्रवार
⏰ समय: 03:00 बजे शाम
📍 स्थान: शहीद स्थल छावनी से महाराजा जालिम सिंह किला अमोढ़ा तक ||
'पद्म भूषण', 'राष्ट्रकवि' मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और मानवीय मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति हैं।
कर्मा देवी समूह के 15वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जनपद बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर शिक्षा, सेवा एवं संस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले महानुभावों एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कर्मा देवी समूह एवं सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलमय शुभकामनाएं।