• हमसे पूछा जाए कि दुश्मन के ठिकाने नेस्तनाबूद किए। इसका उत्तर है- हां।
• अगर आपका प्रश्न है, ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा तो इसका उत्तर है- हां।
• अगर हमने माताओं-बहनों के सिंदूर का बदला लिया, तो उत्तर है- हां।
• अगर प्रश्न है कि हमारे सैनिकों की क्षति हुई, तो उत्तर है- नहीं।
#MonsoonSession #OperationSindoor
आज बैतूल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकतंत्र सेनानी श्री रामचरित्र मिश्रा जी के निवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधाकर पवार साथ रहे।
संगठन की सशक्ति में हमारे इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का योगदान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद है।
आज बैतूल में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चरणजीत सिंह अहलूवालिया जी (चन्नी चाचा) के निवास पहुँच कर उनका हालचाल जाना।
बैतूल जिले में संगठन के विस्तार और जनसेवा का आपका अनुभव हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है।
बैतूल में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री महेंद्रचंद्र शर्मा जी (बाबू शर्मा) के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की एवं कुशलक्षेम जाना।
संगठन के प्रति आपका समर्पणभाव प्रणम्य है।
बैतूल में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री रमेश प्रसाद मिश्रा जी के निवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके परिजनों से भेंट की।
संगठन को लेकर आपकी सक्रियता और समर्पण अनुकरणीय है।
आज बैतूल में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री शिव प्रसाद राठौर जी तथा पूर्व सांसद श्रीमती ज्योति धुर्वे जी के निवास पहुँचकर आत्मीय भेंट की।
“जय हिन्द की सेना”
आज ‘कारगिल विजय दिवस’ के अवसर पर पुलिस लाइन बैतूल स्थित शहीद स्मारक पहुँचकर वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
कारगिल विजय दिवस, राष्ट्र प्रेम की उस सर्वोच्च भावना को स्मरण करने का दिन है, जब हमारे वीर सपूतों ने 'राष्ट्र सर्वोपरि' के मंत्र को अपने बलिदान से सिद्ध करते हुए दुश्मन की सेना को घुटने टेकने पर मजबूर किया और कारगिल में पुन: तिरंगा लहराकर देश को गौरवान्वित किया।
अपने अदम्य शौर्य और साहस से मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर जवानों का त्याग, समर्पण व बलिदान को यह कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा।
#KargilVijayDiwas #KargilDiwas #KargilHeroes
सौंसर विधानसभा के पिपला नारायण मण्डल के पंडराखेड़ी शक्ति केंद्र के बूथ 137 पर बूथ सशक्तिकरण अभियान 2 की बैठक रखी गई जिसमे प्रदेश संगठन महामंत्री हेतानंद जी भाईसाहब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ
ग्वालियर के स्वतंत्रता सेनानी सरदार बाबा सिंह ने 1937 में देश की आजादी के लिए अंग्रेजो के विरुद्ध जमकर हल्ला बोला l आजाद हिंद फौज में शामिल होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ विदेशी भूमि में भी अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ीl
#AzadiKaAmritMahotsav#मध्यप्रदेश_की_गौरव_गाथाएं