जोधपुर प्रवास के दौरान भारत सेवा संस्थान, भारत सेवा फाउंडेशन एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग सहायता शिविर में सहभागिता की।
इस दौरान दिव्यांग बंधुओं को साइकिल भेंट कर उनके आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में एक छोटा-सा सहयोग किया।
सेवा, संवेदना और समर्पण से जुड़ा यह कार्य मन को गहरी संतुष्टि देने वाला रहा।
जैसलमेर से आ रही खबरें चिंताजनक है। धार्मिक उन्माद का यह जहर हिन्द-सिंध के आपसी संबंधों पर कड़ा प्रहार है। प्रशासन से अनुरोध है कानून का इक़बाल बुलंद करें। थारवासियों से भी अपील है कि प्राचीन धरोहरों का सम्मान करें, सरंक्षण करे बजाय इस तरह के उन्माद में उलझने के।
आज जैसलमेर के बासनपीर गांव में जो घटना घटित हुई है, जिसमें अराजक तत्वों द्वारा प्राचीन स्थल व भाईचारे को खत्म करने के लिए हरकत की गई है उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। साथ ही कल सुबह मैं बासनपीर पहुँच रहा हूँ।
जैसलमेर जिला प्रशासन से निवेदन की सभी दोषियों के ख़िलाफ़ सख्त से सख़्त कार्यवाही हो, ताकि सामाजिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनी रहे।
@JaisalmerPolice
हजारों वर्षों से चली आ रही क्षत्रिय - दलित एकता आज भी कायम है।
गोबरमुल्ले कितनी भी कोशिश करके क्षत्रिय ओर दलित भाईचारा कभी नहीं टूटेगा।
जय महाराणा ❤️ - जय भीम 💙
वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राजेंद्र राठौड़ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
परमपिता परमेश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@Rajendra4BJP
जन जन के आराध्य देव, राजपुरोहित समाज के कुलगुरु, मानवता व समाजसेवा के प्रतीक, ब्रह्मर्षि परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज जी के 113वें जन्मोत्सव पर "गुरुदेव" के श्रीचरणों में सादर नमन।
दाता का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे.......
|| श्री खेतेश्वर महाराज की जय ॥
ब्रह्म सावित्री सिद्ध पीठ के संस्थापक, जन-जन के आराध्य देव, राजपुरोहित समाज के कुलगुरु, मानवता और समाज सेवा के प्रतीक, ब्रह्मर्षि परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री खेतेश्वर महाराज जी के 113वें पावन जन्मोत्सव के अवसर पर मैं गुरुदेव के श्रीचरणों में सादर वंदन करता हूँ और सम्पूर्ण समाज व प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद स्थित राजा बलवंत सिंह इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस, बिचपुरी में आयोजित ‘अभ्युदय ’ सांस्कृतिक उत्सव में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर वहाँ उपस्थित सभी आदरणीय शिक्षकों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तथा उत्साही युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात की एवं विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद किया।
आप सभी द्वारा मिले हृदयस्पर्शी स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए हृदय की गहराइयों से आभार एवं धन्यवाद।
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाक़ी निशाँ होगा।
आज जैसलमेर की पावन धरा पर अमर शहीद श्री जय सिंह जी भाटी (देवड़ा) के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य प्रतिमा अनावरण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमर शहीद श्री जय सिंह जी भाटी का अतुलनीय शौर्य, राष्ट्र के प्रति उनकी अखंड निष्ठा और मातृभूमि की रक्षा हेतु दिया गया सर्वोच्च बलिदान समूचे राष्ट्र के लिए गौरव का प्रतीक है। उनकी वीरगाथा युगों-युगों तक हमारी आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, त्याग और कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।
जय हिंद!