बहुजन समाज पार्टी के रसड़ा से विधायक श्री उमाशंकर सिंह जी के ऊपर तब जब वो पिछले दो वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे है बदले के भावना से किया गया आयकर विभाग का छापा अति दुर्भाग्यपूर्ण व मानवता के खिलाफ है जिसकी मै कठोर निंदा करता हूँ।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के पिता जी स्व: श्री प्रभुदयाल जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धा-सुमन अर्पित।
आज दिनांक 19-11-2025 को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने महाराष्ट्र, दक्षिणी राज्यों, बिहार और झारखंड की समीक्षा बैठक की।
#जयभीम
बी.एस.पी. की बिहार प्रदेश यूनिट सहित देश के कई राज्यों की कल नई दिल्ली स्थित पार्टी केन्द्रीय कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में बिहार स्टेट बी.एस.पी. के वरिष्ठ पदाधिकारियांे तथा वहाँ से पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक श्री सतीश यादव भी मौजूद रहे।
समीक्षा में, अन्य बातों के अलावा, यह बात भी सामने आई कि मतगणना वाले दिन दिनांक 14 नवम्बर को विरोधी दलों के असामाजिक तत्वों द्वारा कराये गये उपद्रव में बी.एस.पी. के विधायक की गाड़ी तथा प्रशासन की भी गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त की गई, जिसे काबू में करने हेतु पुलिस द्वारा रात में लाठीचार्ज किया गया जिसमें बी.एस.पी. के कई कार्यकर्ता भी गम्भीर रूप से घायल हुये।
इसको लेकर ज़िले की पुलिस द्वारा शासन के दबाव में बी.एस.पी. के लगभग 250 कार्यकर्ताओं पर एवं अन्य 1000 अज्ञात लोगों पर कई एफ.आई.आर. दर्ज करके उसकी आड़ में पुलिस सिर्फ बी.एस.पी. कार्यकर्ताओं को ही परेशान कर रही है, जबकि पहले इस घटना की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिये और उसके बाद ही कोई कार्रवाई होनी चाहिये।
अतः बी.एस.पी. की माँग है कि इस मामले की सही व निष्पक्ष जाँच हो तथा जब तक यह जाँच पूरी ना हो जाये, तब तक इस पर कोई पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी आदि ना की जाए तो यही उचित होगा।
#बसपा_चली_बूथ_की_ओर
आज दिनांक 17-11-2025 को जनपद अयोध्या विधानसभा मिल्कीपुर मे बूथ सेक्टर की समीक्षा की गयी साथ ही लोगों से मिलकर 9 अक्टूबर के संपन्न हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया।
#जयभीम#मिशन_2027#अबकी_बार_बसपा_सरकार
विनम्र श्रद्धांजलि 💐
मऊ घोसी से पूर्व लोकसभा सांसद बसपा श्री बाल कृष्ण चौहान जी के निधन की खबर अति-दुःखद।
कुदरत उनके परिवार व चाहने वालों को ये अपार दुख सहने की शक्ति दे।
#बसपा_चली_बूथ_की_ओर
आज दिनांक 15-11-2025 को जनपद श्रावस्ती विधानसभा श्रावस्ती सदर मे बूथ सेक्टर की समीक्षा की गयी साथ ही लोगों से मिलकर 9 अक्टूबर के संपन्न हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया।
#जयभीम#मिशन_2027#अबकी_बार_बसपा_सरकार
महान संत बाबा गुरु घासीदास जी एवं उनके अनुयायी सतनामी समाज पर जातिवादी मानसिकता से ग्रसित कुछ कथावाचकों द्वारा अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी करना अति-निन्दनीय व चिन्तनीय। इसको लेकर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में तथा सतनामी समाज के लोगों में ख़ासकर अपने समाज के आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान को आघात पहुँचाने के प्रयास के कारण काफी अहत हैं तथा उनमें आक्रोष व्याप्त है। छत्तीसगढ़ सरकार संकीर्ण मानसिकता व जातिवादी द्वेष रखने वाले ऐसे कथावाचकों पर सख़्त अंकुश लगाये तो यह उचित होगा।
रामगढ़ में गरीब का बेटा पिछड़े का बेटा जीत न जाए वोटिंग के एक दिन पहले उनके लोगो को थाने पे बेटा के परेशान किया जा रहा है,एक अपील जीता के भजे पिंटू यादव को मारे मोहर तान के हाथी के निशान पर @AnandAkash_BSP@ECISVEEP@journalist_syed@jitu_rajoriya
बहुजन समाज पार्टी झारखंड प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, चार-चार बर रहीं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री, लोकसभा व राज्यसभा की कई बार रहीं सांसद, माननीय बहन कुमारी मायावती जी ने झारखण्ड प्रदेश में पहले से ही 2 लोगों को श्री रामचन्द्र त्यागी व श्री पुनीत अम्बेडकर को "स्टेट कोऑर्डिनेटर" की जिम्मेवारी दिया था। माननीय बहन जी के निर्देश पर आज झारखण्ड स्टेट कोऑर्डिनेटर के रूप में श्री नर्मदा प्रसाद अहिरवार जी की घोषणा की गई। इस प्रकार से अब झारखंड स्टेट में तीन स्टेट कोऑर्डिनेटर कार्य कर रहे हैं। जिम्मेवार पदाधिकारियों ने झारखंड स्टेट के लिए नए स्टेट कोऑर्डिनेटर सम्माननीय श्री नर्मदा प्रसाद अहिरवर जी का भव्य स्वागत किया।
#बसपा_चली_बूथ_की_ओर
आज दिनांक 10-11-2025 को जनपद बाराबंकी विधानसभा हैदरगढ़ मे बूथ सेक्टर की समीक्षा की गयी साथ ही लोगों से मिलकर 9 अक्टूबर के संपन्न हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया।
#जयभीम#मिशन_2027#अबकी_बार_बसपा_सरकार
मा० बहन जी के विश्वसनीय, बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, आदरणीय श्री सतीश चंद्र मिश्र जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
प्रकृति से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते है।
@satishmisrabsp
#बसपा_का_बढ़ता_जनाधार#बसपा_चली_बूथ_की_ओर
आज दिनांक 09-11-2025 को जनपद बाराबंकी विधानसभा जैदपुर मे बूथ सेक्टर की समीक्षा की गयी साथ ही लोगों से मिलकर 9 अक्टूबर के संपन्न हुए ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया गया साथ ही सपा को छोड़कर दर्जनों साथियों ने थामा बसपा का दामन जिसमें प्रमुख नाम निम्न है— मो.शकील जी, श्री प्रदीप कुमार यादव जी, श्री कमलेश कुमार मौर्य जी, मो.जलील जी,मो.हाशिम जी,श्री रामचंद्र यादव जी, श्री दिनेश कुमार जी, श्री प्रवेश यादव जी, मो.मुकीम जी,मो.सलीम जी,मो.इंसान जी,मो.कय्यूम जी, श्री बब्लू जी, श्री लल्लन सिंह जी व श्री रिंकू वर्मा जी ने बहुजन समाज पार्टी एवं आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के नीतियों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
सभी सम्मानित साथियों का बहुजन समाज पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत!
#जयभीम
#मिशन_2027
#अबकी_बार_बसपा_सरकार
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगाँठ अर्थात् उत्तराखण्ड रजत जयंती पर राज्य के समस्त भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को हार्दिक बधाई।
बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) की उत्तर प्रदेश में मेरी रही सरकार द्वारा कई नये ज़िले, तहसील व ब्लाक आदि बनाकर उत्तराखण्ड में जनहित, जनकल्याण व विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ पार्टी के समर्थन से बने नये उत्तराखण्ड राज्य के लोगों का जीवन भी ख़ुश एवं ख़ुशहाल हो, यही शुभकामनायें। शासन-प्रशासन भी सही नीयत व नीति से कार्य करे तो यह बेहतर।
आज दिनांक 08-11-2025 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार जनपद कुशीनगर पहुंचकर भिक्खू संघ के अध्यक्ष परम पूज्य बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी के धम्म दीक्षा गुरु पूज्य भदन्त चंद्रमणि महास्थवीर के सुयोग्य उत्तराधिकारी पूज्य भदन्त ज्ञानेश्वर महास्थीवीर जी के परिनिर्वाण के उपरांत दर्शन हेतु रखे गए पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करके अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
शत-शत नमन वंदन💐
आज दिनांक 07-11-2025 को जनपद अमेठी नगर पालिका जायस निवासी श्री सत्य प्रकाश गौतम जी के बेटे और बहू के आकस्मिक निधन की खबर सुनकर उनके घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
#अमेठी