दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज करना और आँसू गैस के गोले दागना पूरी तरह ग़लत है। मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ।
पेपर लीक जैसे बेहद गंभीर मुद्दे पर सरकार को छात्रों की माँगों को गंभीरता से सुनना चाहिए और उनसे संवाद करना चाहिए, न कि बल प्रयोग का रास्ता अपनाना चाहिए।
छात्रों की आवाज़ को दबाने के बजाय उनकी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए।
सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा लेना चाहिए और परीक्षाओं में हो रही धांधली को रोकने के लिए कदम उठाने चाहिए। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने भी छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से जवाबदेही तय करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर कई बार सरकार को घेरा है।
नेता घणा होया दुनिया में पायलट दमदार,, नेता नेता में फ़र्क़ पायलट न्यारो छ,
म्हारो दिल ❤️ दिल राजी होग्यो पायलट आबा सू... 👌🏻🎶
📍टोंक, जिला आदिवासी समाज दंगल कार्यक्रम में,
@SachinPilot
मेरे विधानसभा क्षेत्र टोंक पहुँचने पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष @SaudSaidiTonk जी सहित सभी पदाधिकारियों से मुलाकात की।
कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों द्वारा मिले अपार स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
पिछले 19 दिन से सोनम वांगचुक जी केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की माँग को लेकर अनशन पर बैठे हुए हैं, जिससे उनके स्वास्थ पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मैं उनसे आग्रह करता हूँ कि वे अपना अनशन समाप्त करें।
पेपरलीक और विभिन्न अनियमितताओं के मामलों के कारण छात्रों और उनके परिवारों पर जो आपबीती है उसने सभी को झकझोर दिया है।
@RahulGandhi जी और हमारी पार्टी का मानना है — युवा देश का भविष्य हैं। उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा। छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।
भाजपा सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना होगा और यह सिर्फ भावनात्मक विषय नहीं है, बल्कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का प्रश्न है।
आज सुबह माँ त्रिपुरा सुंदरी के दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏
माँ के श्रीचरणों में नमन करता हूँ। साथ ही, देश एवं प्रदेश की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूँ।
जय माँ त्रिपुरा सुंदरी।
📍बांसवाड़ा
पूर्व प्रधान स्व. श्री हुरतिंग खड़िया जी की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनका पुण्य स्मरण किया।
मुझे ख़ुशी है कि परिवार ने उनकी सेवाभाव को आगे बढ़ाया और क्षेत्र में उनके योगदान और समर्पण को आज भी सराहा जा रहा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। उनका समाज सेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
📍 ग्राम पंचायत पोटलिया
कुशलगढ़, बांसवाड़ा
@Ramilahurting
कुशलगढ़ पहुँचने पर क्षेत्रवासियों से मिले अपार स्नेह के लिए हृदय से आभार।
यहाँ की वीर धरती और सांस्कृतिक विरासत को मैं दिल से नमन करता हूँ। इस क्षेत्र से मेरा हमेशा आत्मीय जुड़ाव रहा है और यहाँ के लोगों का अपनत्व सदैव अभिभूत करता है।
विधायक श्रीमती @Ramilahurting जी एवं उनके परिवार के आमंत्रण पर आज पूर्व प्रधान स्वर्गीय हुरतिंग खड़िया जी की पुण्यतिथि पर आयोजित सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम में सहभागी होऊँगा।
एक पेड़ शहीदों के नाम 🌳🇮🇳
मालपुरा स्थित शहीद स्मारक पर “एक पेड़ शहीदों के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर देश के वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आइए, हम सभी संकल्प लें कि प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ अपने अमर शहीदों के बलिदान को भी सदैव याद रखेंगे।
श्री सवाई भोज महाराज के अनन्य उपासक और अंतरराष्ट्रीय तीर्थस्थल सवाई भोज धाम के पीठाधीश्वर, परम आदरणीय महंत 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ।
आपका स्नेह, आशीर्वाद और सान्निध्य हमें सदैव सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। प्रभु से आपकी सुखद और दीर्घायु जीवन की मंगल कामना है। @Suresh_Das_1008