बच्चों को सेक्स एजुकेशन क्यों जरूरी है ये आप इस वीडियो में देख सकते हो। वैवाहिक जोड़ा साथ रहता है, साथ सोता है, रोमांस करता है, सेक्स करता है तो कहीं ना कहीं आपका बच्चा उन चीजों को जरूर नोटिस करता है और जाहिर सी बात है उसे जानने की उसकी रुचि बढ़ेगी।
आज के इस टेक्निकल दौर में सेक्स एजुकेशन बहुत जरूरी विषय हो गया है क्योंकि बच्चा हर तरफ से कामुकता से घिरा हुआ है। आपकी सही सलाह उसे बहुत सी गलत भ्रांतियों से बचा सकती है और उसकी एनर्जी सही दिशा रूपांतरित कर सकती है।