चौंकिए मत अंकल... ये नया भारत है! 🇮🇳
अब भारत सिर्फ तकनीक अपना ही नहीं रहा, बल्कि नई मिसाल भी कायम कर रहा है।
✅ भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 10 कोच के साथ तैयार
✅ एक साथ लगभग 2,600 यात्रियों को ले जाने की क्षमता
✅ स्वच्छ ऊर्जा आधारित ज़ीरो-एमिशन तकनीक से लैस
देखिए...
न किया शोर, न मचाया बवाल, नए भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने कर दिया कमाल! 🚆🇮🇳
पेपर लीक के चलते NEET (UG) परीक्षा रद्द!
केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद NTA ने 3 मई 2026 को आयोजित NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है।
NTA ने कहा है कि परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा की तारीखों की घोषणा अलग से की जाएगी।
मतलब हद हो गया। हर साल एक ही कहानी, हर साल वही कहानी दोहराई जा रही है।
NEET पेपर लीक सरकारी तंत्र की आपराधिक लापरवाही और अक्षमता का जीता-जागता स्मारक बन चुका है।
मुट्ठी भर पेपर लीक गिरोह के सामने इतना बड़ा सरकारी अमला-जमला हर बार बेबस नजर आता है।
22-23 लाख छात्र यह परीक्षा देते हैं।
सबसे दुखद यह है कि इसका सबसे बड़ा बोझ उन लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों पर पड़ता है, जो सालों मेहनत करते हैं। उनकी मानसिक स्थिति, समय और परिश्रम-तीनों के साथ मजाक है।
कुछ दिन टीवी डिबेट चलेगी, कुछ गिरफ्तारियां होंगी, कुछ बड़े-बड़े बयान आएंगे, फिर अगली परीक्षा तक सब सामान्य हो जाएगा-और अगले साल फिर वही होगा।
पेपर लीक अब इतना सामान्य हो चुका है कि यह लगभग एक तयशुदा पैटर्न बन गया है। अब हैरानी पेपर लीक होने पर नहीं, बल्कि तब होती है जब कोई परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के हो जाए।
अलविदा वर्दी 🫡
तुम्हें पाना ,अशोक स्तंभ को कंधों पर सजाना और उसे ठनक में पहनना निश्चित ही गौरवशाली इतिहास रहेगा …लेकिन क्या करें, ये ज़िंदगी बहुत छोटी है और जीने के लिए बहुत सारे लम्हे हैं अब और कुछ करने का जी चाहता है खुली हवा में साँस लेने का जी चाहता है दुनिया को और क़रीब से देखने का जी चाहता है …इसीलिए आज शारदीय नवरात्री के प्रथम दिन अपनी राजकीय सेवा से त्यागपत्र दे दिया है ..राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं में सफ़र यादगार रहा …अब कुछ और पारियाँ खेलने का मन है …आप सभी का प्यार यूँ ही बना रहे ..दुआओं में याद रखना🙏
सभी को श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री बजरंगबली सभी के जीवन को ज्ञान, भक्ति व एकाग्रता से परिपूर्ण कर सुख, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद दें।
जय श्री राम!!
'श्री हनुमान जयंती' की सभी प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
परम रामभक्त, संकटमोचन, मारुति नंदन बजरंगबली की कृपा सम्पूर्ण सृष्टि पर बनी रहे।
सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता का वास हो।
ॐ हनुमते नमः