कल मधुबन में अपने नौजवान और खूब उत्साही कार्यकर्ताओं वाले उम्मीदवार विकास केशरी जी के लिए संक्षिप्त पर शानदार रोड शो। यही जोश बनाए रखिए, आप जीतेंगे। #सबकाशासन#ChooseProgress
लाखों सेल्फ़ी ली है आपने पर पूरे बिहार में, गाँवों-शहरों सब जगह युवा, वृद्धजन सबकी एक ही भावुक रट - दीदी छोड़ कर मत जाइएगा, मैडम आप ज़रूर बदल दीजिएगा, बेटी बस डटे रहना है...! कहीं नहीं जा रही मैं! मेरे खून का एक-एक कतरा अब आपका है, बिहार का है, आजन्म, अथक, अनवरत! #ChooseProgress
सभी मुझे अपने गाँव-मुहल्ले ले जाना चाहते हैं, खोंयछा देना चाहते हैं, कोई छोड़ता ही नहीं। काश, मैं हर जगह जा पाती, अपने आप को प्रकट कर पाती। फिर भी भाग रही हूँ लगातार, सिर्फ़ आपके लिये, बिहार के लिए। न पहुँच पाई तो माफ़ कीजिएगा लेकिन क़र्ज़ रहेगा और आपको जीता कर ही चुकाऊँगी। 🙏
नक़ली नेताओं से छुटकारा पाना है तो ‘रिप्रेजेंटेशन’, ‘एफरमेटिव एक्शन’ और ‘आईडेंटिटी पॉलिटिक्स’ जैसी बुनियादी संकल्पना में अंतर पता होना चाहिए। उच्च शिक्षा इसलिए बहुत ज़रूरी है ताकि सही पॉलिसीमेकिंग हो सके और सभी वंचितों को अवसर मिले। #सबकाशासन https://t.co/MfSVLJIg8T
बिहार और बाहर के जो भी लोग मेरे लिए बांकीपुर और बिस्फी आकर काम करना चाहते हैं, प्रचार करना चाहते हैं, वे मेरे इलेक्शन एजेंट से संपर्क करें। बांकीपुर में हैं श्री जेपी यादव (+91 81029 25306) और बिस्फी में मोहम्मद आफ़ताब आलम (+91 7480-847996)।
अब मोदीजी तो सीएम बनने आएँगे नहीं! इसलिए अपना वोट नोटा कर दें पर उनको न दें, नहीं तो मुख्यमंत्री लालू-नीतीश जैसे लोग ही बनेंगे। बिहार को लालू-नीतीश मुक्त कीजिए, अपने बच्चों के लिए, ऐसे लोगों को चुनें जिन्हें देखकर हमारे बच्चों को डर न लगे, जिनका नाम लेने में बाहर शर्म न महसूस हो।
आज राष्ट्रीय पार्टी के शिखर पुरुष बिहार में रैली करेंगे ताकि आज वोटिंग को प्रभावित किया जा सके। उन पर आचार संहिता लागू नहीं होती, क्योंकि वे वेद-पुराण-संहिताओं से ऊपर हैं। लेकिन उनकी पार्टी को वोट देने वाले बेचारों को 30 साल में अपना एक मुख्यमंत्री उम्मीदवार तक नसीब नहीं हुआ।
कल आपके पास आ रही थी तो आपके एक अयोग्य मुख्यमंत्री ने मुझे थाने भिजवा दिया। आपने अंग्रेजों को भगाया, संविधान बनाया, किसलिए? अंग्रेजों की कोठियों में ऐसे ही अनपढ़, अनैतिक, असभ्य मंत्री-मुख्यमंत्री और चाटुकार अफ़सर बैठ गए और “हम भारत के लोग” कोठियों के पीछे के स्लम में रहते हैं।