नव पदस्थापित पुलिस उप अधीक्षक यातायात बीकानेर अंजुम कायल द्वारा यातायात अधिकारियो व कर्मचारियों की मीटिंग ली जाकर बीकानेर शहर की अच्छी यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए
31 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज यातायात पुलिस बीकानेर द्वारा रैली निकालकर किया गया इस बार सप्ताह का आदर्श वाक्य *युवा शक्ति के माध्यम से परिवर्तन* रखा गया है
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत आज डूंगर महाविद्यालय में पुलिस उप अधीक्षक यातायात श्री प्रताप सिंह डूडी द्वारा छात्रों को यातायात नियमो व सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई
पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप मोहन शर्मा द्वारा आज यातायात पुलिसकर्मियों के साथ संपर्क सभा की गई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करने व सड़क सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। सभा में पुलिस उप अधीक्षक श्री प्रताप सिंह डूडी व प्रभारी यातायात श्री प्रदीप सिंह उपस्थित थे
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज यातायात शाखा परिसर में पुलिस उप अधीक्षक यातायात श्री प्रताप सिंह डूडी व प्रभारी यातायात श्री प्रदीप सिंह द्वारा यातायात पुलिस स्टाफ को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई।
*वन्दे मातरम*
*भारत माता की जय*
यातायात पुलिस बीकानेर द्वारा दीपावली पर्व के दौरान पिछले 3 दिनों से शहर के संपूर्ण मुख्य बाजार क्षेत्र को वाहनों से मुक्त रखा गया है ताकि खरीददारों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज यातायात पुलिस बीकानेर द्वारा आवारा पशुओं के सीगों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए व पुलिस शहीद दिवस के मौके पर जवानों द्वारा रक्तदान किया गया।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पवन कुमार मीणा व पुलिस उप अधीक्षक यातायात श्री प्रताप सिंह डूडी के नेतृत्व में हल्दीराम प्याऊ पर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब ने अपना सहयोग दिया।
सड़क सुरक्षा अभियान में आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ को पु0 उ0अ0 श्री प्रताप डूडी व प्रभारी यातायात श्री प्रदीप सिंह द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रांका चैरिटेबल द्वारा हेलमेट का निशुल्क वितरण किया गया।