पॉलिटिकल पंचायत को हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मिला सम्मान
अंतरराष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पॉलिटिकल पंचायत के संपादक हिंगलाज दान को “डिजिटल मीडिया अचीवर सम्मान” से सम्मानित किया गया. ये अवार्ड संस्थान को “ग्रासरूट पत्रकारिता” के साथ साथ “संयमित, सहज और सरल” भाषा में जन सरोकार की ख़बरों को कवर करते हुए नए दौर में “संस्थागत पत्रकारिता” के लिए सम्मानित किया गया.
हिंगलाज दान ने ये सम्मान “पॉलिटिकल पंचायत” के दर्शकों के विश्वास और टीम के कठिन परिश्रम को समर्पित किया.
@HINGLAJDAN95
कांग्रेस आलाकमान के लिए MLA का समर्थन किसे है, ये मायने नहीं रखता. 1 MLA के सपोर्ट वाला भी CM बन सकता है.
राजस्थान की सियासत से जुड़े ऐसे ही रोचक किस्से.
@HINGLAJDAN95
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जालोर जिले के पंसेरी गांव में ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम करने के बाद एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंसेरी गांव में भेमाराम भील के घर पर भोजन किया |
@bhajanlalbjp#cmbhajanlalsharma#politicalpanchayat
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए धोलापानी थानाधिकारी प्रवीण कुमार चारण को हिरासत में लिया है. आरोपी के पास से 2 लाख 87 हजार रुपये की संदिग्ध राशि बरामद हुई है |
#rajasthannews#partapgarh#ACB#politicalpanchayat
राजस्थान के दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र में गुढ़ाकटला के नारायणी माता मार्ग के पास, बुजुर्ग महिला मनभरी देवी अपने घर के बाहर सो रही थीं. तभी दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और सोती हुई वृद्धा को अपना निशाना बनाया |
#rajasthan#dausa#poliçe#politicalpanchayat
राजस्थान एटीएस (ATS) ने बुधवार को प्रदेश भर में एक साथ बड़ी छापेमारी की. प्रदेश के 20 जिलों में चली इस कार्रवाई का मुख्य निशाना पाकिस्तान में बैठा कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी और उसका 'पे-पर-टास्क' मॉडल है |
#rajasthannews#ats#rajasthan#politicalpanchayat
राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि "आजकल सीएम भजनलाल शर्मा का काफिला इतना बड़ा होता है कि ऐसा लगता है कि राज्य में सीएम की 'अहमियत' पीएम से भी ज्यादा दिखाई दे रही है।
@TikaRamJullyINC@BhajanlalBjp | political panchayat |
#tikaramjully #bhajanlalsharma #RajasthanNews #politicalpanchayat
राजस्थान की सियासत में पिछले लंबे समय से जिस घड़ी का इंतजार था, वह अब खत्म होने वाली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज दिल्ली दौरा और केंद्रीय मंत्रियों के साथ मुलाकातों ने राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट को तेज कर दिया है। बुधवार सुबह जब सीएम सांगानेर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए, तभी से सियासी गलियारों में चर्चा है कि 6 खाली पदों को भरने का 'फाइनल ब्लूप्रिंट' तैयार हो चुका है।
@BhajanlalBjp | political panchayat
#bjpbhajanlal #RajasthanNews #delhi #politicalpanchayat
"पिछली गहलोत सरकार में हुए 17 पेपर लीक राजस्थान नहीं भूला है। मदन राठौड़ ने वर्तमान पेपर लीक मामले को केरल से जोड़ते हुए कांग्रेस के आरोपों का करारा जवाब दिया।
@madanrrathore | politicalpanchayat |
#madanrathore#NEETPaperLeak#politicalpanchayat