ऊर्जा और उत्साह से परिपूर्ण, राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने वाले देश के ओजस्वी युवाओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
#InternationalYouthDay
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की सभी शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ की कृपा से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। महादेव सभी के कष्ट हरें और मनोकामनाएं पूर्ण करें। सबका मंगल एवं कल्याण हो। 🙏🔱
हर हर महादेव! 🕉️
राष्ट्रगान के रचयिता, विश्व विख्यात कवि, महान दार्शनिक एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिश: नमन करती हूँ।
गुरुदेव रबीन्द्रनाथ जी ने अपनी कृतियों से जनमानस में भारतबोध, सांस्कृतिक गौरव और आत्मसम्मान की भावना जागृत कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा दी।
राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत उनके महान विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगे।
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। हिंदी साहित्य को नई दिशा देने वाले इस महान कवि की रचनाएँ आज भी हमें राष्ट्रप्रेम, मानवता और कर्मपथ पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनकी अमूल्य साहित्यिक विरासत सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहे। 🙏📚
आप सभी शिवभक्तों को पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ। देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। भगवान भोलेनाथ आपके जीवन को सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता से परिपूर्ण करें तथा आपके सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों। इस पावन अवसर पर आइए, श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की आराधना करें।
हर-हर महादेव! 🚩🔱
#Sawan #Sawan2026 #HarHarMahadev #ShravanSomwar #JaiBholenath
स्वराज के अमर उद्घोषक, महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और प्रखर विचारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनका प्रेरणादायी संदेश "स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है" सदैव देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। 🇮🇳🙏
हिन्दी साहित्य के कई प्रसिद्ध उपन्यासों के रचयिता,हिंदी और उर्दू के महान लेखक मुंशी प्रेमचंद जी की जयन्ती पर सादर नमन। सामाजिक उत्थान व जागरूकता के प्रति मुंशी प्रेमचंद जी के विचार आज भी प्रेरणादायक हैं।
#MunshiPremchand#मुंशी_प्रेमचंद
रायबरेली शहर के जैतूपुर पहुंचकर वहां के नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की तथा उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर मोहल्लेवासियों ने अपनी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं से अवगत कराया। सभी बातों को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनना, हर परिवार तक पहुंचकर उनकी भावनाओं को समझना और विकास की यात्रा में प्रत्येक नागरिक को साथ लेकर चलना मेरा संकल्प है। आपका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मुझे निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
#सदर_रायबरेली #raibarelisadar #Raibareli #PoonamSingh #PoonamSingh #hightlightseveryone
गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने का पावन अवसर है। गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं, जो अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान, संस्कार और सदाचार का प्रकाश हमारे जीवन में फैलाते हैं। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमें सत्य, सेवा और सफलता के पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है।
आइए, इस पावन अवसर पर अपने सभी गुरुजनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करें और उनके बताए आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें।
#PoonamSingh #Raebareli #gurupurnima
रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर श्री सुरेश यादव जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
आपकी यह उल्लेखनीय सफलता अधिवक्ता समाज के विश्वास, आपके समर्पण, नेतृत्व क्षमता एवं न्याय के प्रति आपकी निष्ठा का प्रतीक है। पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी रूप से रक्षा एवं उन्नयन होगा।ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करती हूँ।
भारत रत्न, मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। उनका जीवन, विचार और संघर्ष आज भी युवाओं को बड़े सपने देखने, राष्ट्रसेवा और निरंतर सीखने की प्रेरणा देते हैं। उनकी स्मृतियाँ सदैव अमर रहें। 🇮🇳🙏
#DrAPJAbdulKalam#MissileMan #BharatRatna #Inspiration #India #Tribute #Punyatithi #JaiHind
तेरा वैभव अमर रहे माँ,
हम दिन चार रहें न रहें।
कारगिल विजय दिवस पर अपने अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और दृढ़ संकल्प के साथ दुश्मनों को परास्त कर कारगिल की चोटी पर पुनः तिरंगा लहराने वाले वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन।
कारगिल विजय दिवस पूरे देश के लिए गर्व का दिन है। लगभग 3 महीने तक चले भारत-पाकिस्तान कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से आज ही के दिन 26 जुलाई 1999 को कारगिल में विजय प्राप्त की।
राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा करते हुए अपनी वीरता का परचम लहराने वाले मां भारती के सभी योद्धाओं का संपूर्ण राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा।
#KargilVijayDiwas
रायबरेली शहर के अंदरून किला (खाली सहट) में माताओं एवं बहनों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद करना हुआ। उनके साथ बैठकर उनका हालचाल जाना, उनकी समस्याओं को सुना और उनके सुझावों को गंभीरता से समझा। मेरा विश्वास है कि महिला सशक्तिकरण ही एक मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।
जब हमारी माताएं और बहनें सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी, तभी समाज वास्तविक प्रगति करेगा। मैं सदैव महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हूं। मातृशक्ति से मिला स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।
#PoonamSingh #Raebareli #MahilaSashaktikaran #NariShakti #JanSamvad
नमन है उस वीर को जिसने आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर शत-शत श्रद्धांजलि।उनका साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
जय हिंद!
#ChandrashekharAzad#ShaheedDiwas#FreedomFighter#Kamlafoundation
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा" का नारा देने वाले प्रखर शिक्षक, महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर शत् शत् नमन 🙏
भारत माता के वीर सपूत, अमर क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!आपका बलिदानी और साहसिक जीवन स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है, जो सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।🙏🙏
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत व महानायक, माँ भारती के वीर सपूत, 1857 की क्रांति के प्रणेता, अमर शहीद मंगल पांडेय जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन 🙏🏻
#मंगल_पांडे#MangalPandey