हरियाणा में एक व्यक्ति को चोरी के शक में कुएं के ऊपर उल्टा लटका कर पीटा गया. उत्तर प्रदेश में एक 14 साल की लड़की को पूरे गांव में घसीटा गया और पेड़ से बांधकर मारा गया. राजस्थान में लोगों को निर्वस्त्र कर घसीटा गया, अपमानित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया. अलग-अलग राज्यों की इन घटनाओं में एक समानता थी, पीड़ित दलित समुदाय से थे. आखिर क्यों सामने आ रहे इस तरह के मामले?
मध्य प्रदेश के पन्ना में एक रेलवे लाइन बनाने के लिए 54,578 पेड़ काट दिए गए। अब उसी रूट को "खतरनाक" बता कर बदला जा रहा है और 1 किलोमीटर दूर फिर से 50,000 पेड़ काट कर ये रेलवे लाइन बनाई जा रही है। इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी है?
लाल किला ब्लास्ट: दिल्ली में धमाका, अब तक क्या-क्या हुआ है? | Delhi Blast Update
10 नवंबर की शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट ने पूरे देश को दहला दिया। सुभाष मार्ग पर खड़ी एक हुंडई i20 कार में हुए इस धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत और 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस, NIA और NSG ने मिलकर जांच शुरू कर दी है और मामला UAPA व Explosives Act के तहत दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में अमोनियम नाइट्रेट और फ्यूल ऑयल के इस्तेमाल की आशंका है, लेकिन घटना के कारण की पुष्टि नहीं हुई है.
#DelhiBlast #RedFortBlast #DelhiNews
शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की हिंसा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वसंत कुंज थाने की ओर मार्च कर रहे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों पर पुलिस ने कार्रवाई की। छात्रों का कहना है कि उन्हें पुलिस ने बेरहमी से पीटा।
चुनाव आयोग प्रेस कांफ्रेंस: पूरे सवाल, अधूरे जवाब
चुनाव आयोग ने हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें मतदाता सूची संशोधन और विपक्ष के आरोपों पर सवाल जवाब हुए. लेकिन जवाब कुछ अधूरे ही मिले. जानिये कैसे चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के दावे के बावजूद जवाबदेही से कतराव दिखाया जिसने देश की इतनी महत्वपूर्ण संस्थान की विश्वसनीयता पर और बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
नागपुर कोर्ट ने सिमी केस में 8 मुस्लिम युवकों को किया बरी.
नागपुर की कोर्ट ने 18 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद सिमी से जुड़े मामले में आरोपित आठ मुस्लिम युवकों को बरी कर दिया। इनपर सिमी की बैठक आयोजित करने और उन्हें फण्ड करने के आरोप लगे थे लेकिन सबूत के अभाव की वजह से इन युवकों को बरी कर दिया गया है.
बीती 6 जून को हमारे 5 वीडियोज को ब्लॉक कर दिया गया है. अब तो ये सब लोगों को बताने का मन भी नहीं करता. बेचारे लोग कब तक और कितनी बार सहानुभूति प्रकट करेंगे.
मेरे दिमाग़ में ढाबे का आईडिया है. पत्रकार ढाबा नाम रखने का मन है.
जेल के ताले टूटे, पत्रकार प्रबीर छूटे!
प्रबीर अकेले ऐसे पत्रकार हैं जो घोषित आपातकाल में भी जेल गये थे
और अब उन्हें इस अघोषित आपातकाल में भी जेल काटनी पड़ी है.
Twitter accounts of @garvitgarg15 and @praveenpscs are also being withheld as they were tweeting about the farmer's protest. Every voice, rising to speak the truth, is being suppressed in one way or another. Where will it stop?
Instagram accounts of @mandeeppunia1 and @GaonSavera are gone today. Twitter and Facebook are already unavailable in India. This is a full-scale censorship by the authorities. Hope those working on press freedom take notice.
भूखों का कैसा हो वसन्त?
चारों तरफ़ से बरसती हो रोटियाँ
और भरे हों गोदाम
नंगों का कैसा हो वसन्त?
चारों तरफ़ से टपकती हो लंगोटियाँ
और झरता हो कपास
मूर्खों का कैसा हो वसन्त?
चारों तरफ़ से निकलती हों गोलियाँ
और मचता हो आतंक !
~ राजकुमार कुंभज
It keeps happening, time and again. Every time somebody tries to show them the mirror, they try their best to stop them or break them. This is just one of the hundreds of voices being suppressed in the name of law and order.
#FarmersProtest2024#gaonsavera
ड्रोन के जरिए लगातार किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसाए जा रहे हैं. हालांकि इस सब से पार पाते हुए किसानों के जत्थे लगातार बैरिकेट हटाकर दिल्ली की और आगे बढ़ रहे हैं.
#farmerprotest2024