बिजनेस बना लिया है बेवक़ूफ़ बनाने का @BCCI ने।
आम जनता को लूट रहा है और चुतिया बना रहा है। कभी Jio का सब्सक्रिप्शन, कभी सोनी का सब्सक्रिप्शन, कभी Fancode का, मजाक समझ रखा है।
#INDvsNZ
कृपया ध्यान दें--
इस माह हेतु उपस्थिति लाक करने की तिथि में पतिवर्तन किया गया है इस माह में उपस्थिति 23, 24, 25 को स्कूल स्तर से हेडमास्टर अथवा इंचार्ज द्वारा लाक की जाएगी उसके बाद 26 से ब्लाक स्तर और जनपद स्तर की आफिस एडमिन से लाक की जाएगी।
अत्यंत दुःखद सूचना 😭
प्राथमिक विद्यालय यंगपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक परमानंद जी की स्कूल जाते समय भदुरा के पास ट्रक से टक्कर हो गयी।जिला अस्पताल ओयल में इलाज के दौरान मौत हो गयी है।
#लखीमपुर
TGT अब 9 से 10 की बजाय 6 से 10 का नया कैडर होगा जिसमें स्नातक में 50% एवं जूनियर टीईटी अनिवार्य कर दी गई है।
UPTGT 2026 नई नियमावली ड्राफ्ट👇
https://t.co/5EBvzyddf9
तो अब प्रमोशन के फेर में फंसेंगे शिक्षकों के तबादले--
तबादले चार महीने से अटके:
प्रमोशन की आखिरी तारीख सात नवंबर तय कर दी ,
तबादलों के लिए शर्त यह कि जिस जिले में आवेदन किया है, वहां प्रमोशन हो चुका हो तभी पदोन्नति के पद पर तबादला हो सकेगा,
*उधर बेसिक शिक्षकों के प्रमोशन सात नवंबर तक पूरे करने के आदेश सभी बीएसए को दिए गए हैं।*
NBT लखनऊ: अंतरजनपदीय (जिले के बाहर) तबादलों की प्रक्रिया चार महीने से अटकी है। अब शिक्षकों को यह चिंता सता रही है कि प्रमोशन पहले हो गए तो आधे शिक्षकों के तबादले फिर फंस जाएंगे। वजह तबादलों के लिए वह शर्त है जिसमें कहा गया है कि पदोन्नति के पद किसी जिले में तबादला तभी होगा जब उस जिले में उनकी मौलिक नियुक्ति तिथि तक प्रमोशन हो चुके हों।
बेसिक शिक्षा परिषद ने अंतरजनपदीय तबादलों के लिए आठ जून को आदेश जारी किया था। तब से अब तक तबादले नहीं हो पाए हैं। इसमें तबादलों के लिए प्रक्रिया और नियमों की भी जानकारी दी गई है। इसमें साफ लिखा है कि शिक्षक एवं शिक्षिका के पदोन्नति के पद पर जिस जिले के लिए अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन किया जा रहा है, उस जिले में उनकी मौलिक नियुक्ति तिथि तक पदोन्नति होने की दिशा में ही अर्ह होंगे। उसके बाद शिक्षकों ने आवेदन भी कर दिए लेकिन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। इधर, प्रमोशन का आदेश जारी कर दिया गया है। यह प्रक्रिया सात नवंबर तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
*ट्रांसफर के बाद प्रमोशन की मांग:*
शिक्षकों को चिंता इस बात की है कि इससे पहले विभिन्न जिलों में अलग-अलग वर्षों में तबादले हुए हैं। उदाहरण के तौर पर लखनऊ और प्रतापगढ़ में 2008 में आखिरी बार तबादले हुए थे। वहीं, सीतापुर और बाराबंकी में 2013 में आखिरी बार तबादले हुए थे। अब यदि किसी शिक्षक ने सीतापुर या बाराबंकी से लखनऊ में तबादले के लिए आवेदन किया है और प्रमोशन पहले हो गया है तो तबादला नहीं हो सकेगा। उसे बाराबंकी से इसलिए रिलीव नहीं किया जाएगा क्योंकि उसकी मौलिक नियुक्ति तिथि तक यहां प्रमोशन पहले नहीं हुए हैं। इस बारे में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि पहले तबादले हो जाते, उसके बाद प्रमोशन करते तो यह स्थिति न बनती। इससे तबादले भी हो जाते और ज्यादा शिक्षकों को प्रमोशन का मौका भी मिलता।
*सुरेन्द्र तिवारी, सचिव-बेसिक शिक्षा परिषद का बयान:*
तबादलों का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। फिर भी इस समस्या पर विचार किया जाएगा और कोई रास्ता निकाला जाएगा।
क्या फैसला हुआ है?
भर्ती: 11,508 सहायक अध्यापक पदों की भर्ती।
लाभार्थी: उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र।
आयु सीमा: अधिकतम 60 वर्ष तक आवेदन करने की छूट।
निर्देश: अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को इस छूट को चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश भेजे हैं।
आधार: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश।
1... स्टेनो स्किल टेस्ट का रिजल्ट नवंबर आ सकता है।
2....ADO का विज्ञापन इसी वीक आ सकता है।
3...लोअर पीसीएस ASO AGTA की फाइनल Answer Key जल्द देखने को मिल सकती है।
4...RO/ARO का विज्ञापन इसी वीक जारी होने की प्रबल संभावना है।
*जनगणना–2027 | महत्वपूर्ण सूचना*
📢 समस्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक कृपया ध्यान दें!
📱 PE Training App में लॉगिन हेतु आवश्यक निर्देश
*🔹 1. User ID भूल गए हैं?*
🔗 https://t.co/hYpqvTD161 पर जाएँ और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज कर पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार User ID प्राप्त करें।
*🔹 2. पासवर्ड भूल गए हैं?*
पोर्टल पर अपनी User ID एवं Captcha दर्ज करें। OTP सत्यापन के बाद Forget Password विकल्प से नया पासवर्ड बनाएँ।
*🔹 3. ऐप में लॉगिन करें*
✅ User ID एवं नए पासवर्ड से लॉगिन करें।
✅ Change Language में हिंदी चुनें।
✅ 4 अंकों का PIN बनाएँ।
*⚠️ विशेष निर्देश*: सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक प्रशिक्षण स्थल पर आने से पूर्व ऐप में लॉगिन सुनिश्चित करें। किसी समस्या पर संबंधित तकनीकी सहायक से संपर्क करें।
🇮🇳 हमारी जनगणना, हमारा विकास 🇮🇳
धन्यवाद।
23 अक्टूबर तक वरिष्ठता सूची उपलब्ध कराने के संबंध में ---
प्रमोशन हेतु कार्य जारी है , 7 नवंबर तक प्रमोशन करने का लक्ष्य विभाग ने रखा है।
नोट:- प्रमोशन इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच द्वारा जारी आदेश क्रम में हो रहे हैं , माननीय न्यायालय ने 30 नवंबर की डेट लगाई है जहां पर वह प्रमोशन की समीक्षा करेगा।
#बहराइच
अत्यंत दुःखद😭
शिक्षक साथी श्री आशीष श्रीवास्तव, ब्लॉक अहिरोरी PS Madara, Hardoi में तैनात का संकुल मीटिंग से वापस आते हुए दुर्घटना में हुआ निधन हो गया!
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें!