आज मंत्री परिषद की बैठक में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 बरमिंघम में सिल्वर मेडल प्राप्त कु. आकर्षी कश्यप, दुर्ग को उप पुलिस अधीक्षक पद पर नियुक्ति प्रदान करने का निर्णय मान. मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी के द्वारा लिया गया है।
खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़
@ChhattisgarhCMO
भारत मां के लाल, स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी शहीद #चंद्रशेखर_आज़ाद जी को उनके बलिदान दिवस पर शत-शत नमन। शहीद आज़ाद उन बहादुरों में से थे जिन्होंने आखिरी दम तक हार नहीं मानी और लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हुए। देश के लिए उनका योगदान सदैव अमर रहेगा।
#chandrashekarazad
नौजवानों के पास रोजगार नहीं है, किसान परेशान हैं, महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। ऐसे में ये हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम उनके लिए खड़े हों। - श्रीमती प्रियंका गांधी
अपना पूरा जीवन समाज और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित करने वाले महापुरुष #डॉ_खूबचंद_बघेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। वे छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा और महान स्वतंत्रता सेनानी थे। आज हम सब उनके पदचिह्नों पर चलते हुए नवा छत्तीसगढ़ निर्माण की दिशा में बढ़ रहे हैं।
आज अंबिकापुर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक एवं युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ। प्रभारी मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जी भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम में शामिल हुए। 15 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल लोगों के आकर्षण के केंद्र होंगे।