दुर्लभ हो सकती हैं कई सारी चीज़ें
किसी दिन के बाद
किसी के न रहने पर
जैसे पिता के ही
चूने और तम्बाकू की गन्ध
धूप में सूखती हुई धोती
रक्तचाप की गोलियों से भरा डिब्बा
पते लिखी हुई पुरानी डायरियाँ
ऐसी अनेक चीज़ें हो सकती हैं दुर्लभ
किसी दिन के बाद!
~ नरेश चंद्रकर......
भोजन को भूख की बीमारी के लिए दवा के रूप में लिया जाना चाहिए और यह जीवन के लिए जीविका के रूप में है। इसलिए थाली में उतना ही भोजन लो, कि उसे नाली में न फेंकना पड़े।
#savefood