आकाश आनंद ने पिछले महीने हाथरस में एक सभा की थी। उस सभा में कई ऐसी बातें कही जो बसपा के दिग्गज नेताओं को पसंद नहीं आई और उन्हें साइड लाइन करने का कारण बन गई।
आकाश ने कहा था- कुछ पदाधिकारी हमें काम नहीं करने देते हैं। बहुत सारी ऐसी स्ट्रैटिजी है, टेक्नॉलोजी है जिसे हम अपनाना चाहते हैं लेकिन हम कर नहीं पाते क्योंकि स्ट्रक्चर ही ऐसा बना हुआ है।
आकाश ने कहा- पार्टी के अंदर जो लोग हमें काम नहीं करने देना चाहते उन्हें अभी हम छेड़ नहीं सकते, हम उन्हें आदर देते हुए कोशिश करते हैं कि कुछ सुधार हो जाए। 31% वाली पार्टी को इसी स्ट्रक्चर ने 2024 में 9.4% पर ला दिया। 2022 में मिले 13% से भी बड़ा सदमा था यह।
आकाश ने इस वीडियो में जो कुछ भी कहा है, उसे सुनने के बाद अगर आप विचार करेंगे तो पाएंगे कि आकाश ने एकदम सही कहा है।
यूपी के ज़िला हापुड़ के थाना हापुर नगर के अन्तर्गत दो समुदायों में हुई आपसी रंजिश व झड़प में घायल हुये दलित समाज के लोगों में से एक व्यक्ति की आज हुई मौत अति-दुखद। सरकार आरोपियों को क़ानूनी सज़ा के साथ-साथ पीड़ित परिवार की भी सहायता ज़रूर करे तो यह उचित होगा। वैसे भी आपसी रंजिशों का ख़ून-ख़राबा में बदल जाना अति-निन्दनीय एवं चिन्तनीय तथा ऐसी घटनाओं को सरकारी हस्तक्षेप आदि से हर हाल में रोका जाना चाहिये ताकि विवाद संघर्ष तक ना पहुँच पाये।
1. दक्षिण दिल्ली के पाँच मंज़िला पीजी हास्टल के ढहने से 5 लोगों की हुई मौत तथा मध्य प्रदेश के सागर ज़िला में भी ज़हरीली शराब पीने से 18 लोगों की कल हुई मौत व लगभग 190 बीमार लोगों के अस्पताल में इलाज के लिये दाख़िल होने की घटना एवं यूपी व बिहार आदि राज्यों में बाढ़ के कारण जान-माल की तबाही की ख़बरें अति-दुखद व चिन्तनीय।
2. इन घटनाओं से यह साबित होता है कि शासन-प्रशासन अपनी ज़िम्मेदारियों को सही से नहीं निभा रहा है, जिस कारण जनहित व जनकल्याण के सम्बंध में सरकारों को चुस्त-दुरुस्त होने की सख़्त ज़रूरत है। इस प्रकार से अधिकारियों की घातक होती जा रही लापरवाही, उदासीनता व भ्रष्टाचार आदि पर भी सरकारों को सख़्ती से लगाम लगाने की ज़रूरत।
थाना स्याना जिला बुलंदशहर का मामला पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया और छोड़ भी दिया गया और पीड़ित परिवार से बोला गया है कि इसको जेल भेज रहे हैं लेकिन इसको जेल नहीं उसको अभी छोड़ दिया गया वह अपने घर पर आ गया @bulandshahrpol@Uppolice@digrangemeerut
@Uppolice@bulandshahrpol@dmbulandshahr इसको जल्दी से जल्दी संज्ञान में लेकर आगे कोई दुर्घटना ना हो इसे ध्यान रखें और सुबह कि थाना स्याना मे रिकॉर्डिंग जो 4 नम्बर से अलग अलग कॉल किया हैँ और जान से मरने कि धमकी दे रहा हैँ मनोज सिंह और उसका परिवार डरा हुआ हैँ 112 पर कॉल कि लेकिन जब भी कोई कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिला
बुलंदशहर के स्याना विधानसभा के गाँव नया बास का मामला पुलिस न आरोपी को नहीं पकड़ा और अभी उनके घर पर आरोपी ने जा कर लड़ाई करी @bulandshahrpol@Uppolice@dmbulandshahr
बुलंदशहर के स्याना विधानसभा के गाँव नया बास का मामला पुलिस न आरोपी को नहीं पकड़ा और अभी उनके घर पर आरोपी ने जा कर लड़ाई करी @bulandshahrpol@Uppolice@dmbulandshahr
1. जैसाकि सर्वविदित है कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख द्वारा अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल व उस पार्टी के नेता केन्द्रीय मंत्री के बारे में यह सार्वजनिक बयान देना कि ’हमने इनको चवन्नी से रुपया बना दिया है’, यह कहना पूर्णतः अमर्यादित, अशोभनीय व अति-शर्मनाक है तथा इस प्रकार की अहंकारी व अलोकतांत्रिक बयानबाज़ी के लिये उन्हें उस पार्टी से व उनके नेता से ही नहीं बल्कि स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के परिवार का अपमान करने हेतु पूरे जाट समाज से भी अविलम्ब माफी माँगनी चाहिये तो यह उचित होगा।
2. वैसे देश की राजनीति में सपा का चाल, चरित्र व चेहरा अपने विरोधी पार्टियों के लिये ही नहीं बल्कि अपने सहयोगियों के लिये भी हमेशा से राजनीतिक संकीर्णता व जातिवादी द्वेष आदि से ग्रसित ज़्यादातर अप्रिय और अविश्वसनीय ही रहा है, जिस कारण इसका राजनीतिक एवं चुनावी लाभ भी अक्सर मौक़ों पर भाजपा ही उठाती रही है और सेक्युलर ताक़तें कमज़ोर होती रहीं हैं।
3. इस पार्टी के इसी प्रकार के अति-अहंकारी स्वाभाव के कारण पहले सन् 1993 में, यू.पी. में श्री मुलायम सिंह यादव के साथ सपा व बसपा का बना गठबन्धन जल्दी ही टूट गया, जिसके फलस्वरूप दिनांक 2 जून 1995 को मेरी हत्या करने के षडयन्त्र के तहत् मेरे विरुद्ध कुख्यात लखनऊ स्टेट गेस्ट हाऊस काण्ड हुआ।
और फिर आगे चलकर इनके बेटे श्री अखिलेश यादव द्वारा, इनके पिता की तरह पुरानी ग़लतियों को फिर से ना दोहराने का आश्वासन देते हुये, लोकसभा का चुनावी गठबन्धन हुआ जो चुनाव का नतीजा इनके अनुरुप ना आने की वजह से कुछ समय के बाद ही बी.एस.पी. के प्रति इनके अहंकारी व स्वार्थी आदि रवैये के कारण फिर यह गठबन्धन भी टूट गया, क्योंकि परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के कारवाँ वाली पार्टी बी.एस.पी. व उसकी नेतृत्व ’सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय’ की सर्वसमाज हितैषी अम्बेडकरवादी नीतियों व सिद्धान्तों से कदापि विमुख नहीं हो सकती है।
4. अब संक्षेप में यही कहना है कि यह पार्टी (सपा) गठबन्धन के मामले में केवल अपना काम निकालना जानती है और अपना काम निकलते ही फिर यह पार्टी गिरगिट की तरह अपना रंग बदल लेती है तथा दूसरी पार्टी के बारे में अनाप-शनाप भाषा का भी ख़ूब इस्तेमाल करती रहती है, जो कि यह सपा का पुराना रवैया है। ऐसे में सर्वसमाज के लोग सपा की संकीर्ण व जातिवादी राजनीति से ज़रूर सावधान रहें।
5. इसके साथ ही, यह बात भी जग-ज़ाहिर है कि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव अपने राजनैतिक स्वार्थ के लिए अपने PDA में से P को कभी पिछड़ा वर्ग, तो कभी P को पण्डितों का हितकारी बता देते हैं, जबकि इनके बारे में सच्चाई तो यह है कि वे पिछड़े वर्गों में अपनी ख़ुद की जाति के अलावा बाकी पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों तथा अपरकास्ट समाज में से ख़ासकर ब्राह्मण समाज के भी क़तई हितैषी नहीं रहे हैं।
6. इतना ही नहीं बल्कि इस पार्टी (सपा) की सभी रही सरकारों में दलितों, पिछड़ों, अक़लियतों, अपरकास्ट समाज में से विशेषकर ब्राह्मण समाज का भी काफी शोषण व उत्पीड़न आदि किया गया है तथा ना ही इनके हितों में कोई भी सकारात्मक क़दम उठाये गये हैं, बल्कि इनकी सरकार में वास्तव में केवल गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं व अन्य अराजक तत्वों का ही भला हुआ है और साथ ही इनकी सरकार में दिन-छिपने के बाद हमारी बहिन-बेटियाँ भी घर से बाहर नहीं निकल सकती थीं। ऐसे में सर्वसमाज के लोग यू.पी. आगामी विधानसभा आमचुनाव में इस पार्टी (सपा) को सत्ता में क़तई भी ना आन दें, जो यह उनके हित में होगा।
जिला बुलंदशहर के गांव परवाना तहसील सियाना ब्लॉक जहांगीराबाद का मामला है गांव परवाना में एक मकान गिरने से काफी दिक्कत होने लगी बच्चों के चोट आई और रोटी बनाने को भी दिक्कत में है जिससे परिवार पिन्नी दल के रह रहा था काफी तेज बारिश से वह पिन्नी भी फट गई है और इसमें जो वीडियो दी गई है यह किसी भी अधिकारी को भेज कर जांच कर सकते हैं और इस पर जल्दी से जल्दी इनका मकान बनवाने की कृपा करें क्योंकि इन्होंने 2 साल पहले ही फॉर्म भरा था लेकिन अभी तक कोई मकान नहीं बना इनका कच्चा मकान है वह अब रह गया है पानी भरा रहता है रोटी भी बनाने में दिक्कत है धन्यवाद
जिला बुलंदशहर के गांव परवाना तहसील सियाना ब्लॉक जहांगीराबाद का मामला है गांव परवाना में एक मकान गिरने से काफी दिक्कत होने लगी बच्चों के चोट आई और रोटी बनाने को भी दिक्कत में है जिससे परिवार पिन्नी दल के रह रहा था काफी तेज बारिश से वह पिन्नी भी फट गई है और इसमें जो वीडियो दी गई है यह किसी भी अधिकारी को भेज कर जांच कर सकते हैं और इस पर जल्दी से जल्दी इनका मकान बनवाने की कृपा करें क्योंकि इन्होंने 2 साल पहले ही फॉर्म भरा था लेकिन अभी तक कोई मकान नहीं बना इनका कच्चा मकान है वह अब रह गया है पानी भरा रहता है रोटी भी बनाने में दिक्कत है धन्यवाद
1. देश में वन्दे मातरम् गायन को पूरा गाना है या शुरू के दो छंद (पैरा) गाना है या नहीं गाना है, इसको लेकर जो इस समय में देश में राजनीति चल रही है, यह ठीक नहीं है और इस मामले में हमारी पार्टी का यही कहना है कि वन्दे मातरम् गायन को लेकर अभी हाल ही में संसद में जो क़ानून पास किया गया है यह कोई पहली बार ऐसा नहीं हो रहा है।
2. क्योंकि केन्द्र व राज्यों में भी सत्ता परिवर्तन के दौरान् सभी पार्टियाँ अपने राजनैतिक स्वार्थ/फ़ायदे के हिसाब से या फिर अपनी कमियों पर से जनता का ध्यान बाँटने के लिए यह सब करती रहती हैं अर्थात् एक-दूसरे के बने क़ानूनों को बदलती रहती हैं।
3. जबकि इस समय देश व जनहित के मुद्दों पर व ख़ासकर बेरोज़गार युवाओं व छात्र-छात्राओं ’जेन-जी’ व स्कूली बच्चे-बच्चियों की ’जी-अल्फा’ एवं इस समय देश के कुछ भागों में भयंकर आई बाढ़ से हो रही जान-माल की हानि आदि के अनेकों और भी अति-महत्वपूर्ण मुद्दों पर केन्द्र व सभी राज्य सरकारों को तथा साथ ही सभी राजनैतिक पार्टियों को भी सही से समुचित ध्यान देना चाहिये, यही वर्तमान में देश व जनहित में समय की सबसे ज़रूरी माँग भी है।
80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम केवल आज़ादी का उत्सव न मनाएँ, बल्कि एक मजबूत संकल्प भी लें, संविधान को मजबूत करेंगे, हर गरीब, शोषित, वंचित एवं कमजोर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करेंगे और लोकतंत्र को दो दलों की जागीर नहीं बनने देंगे।
भारत का भविष्य हमारे युवाओं के हाथों में है। इसलिए हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए, कि हर युवा को शिक्षा, समान अवसर, कौशल और अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का अधिकार मिले।
जय भीम, जय भारत