देश में रोजगार और अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार चिंता का विषय बनती जा रही है, जिसका असर युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है। एक तरफ बड़ी कंपनियों में नई भर्तियां घट रही हैं, तो दूसरी तरफ मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई पांच साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।
भाजपा ने रोजगार सृजन के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन बदलते समय और नई तकनीकों के अनुरूप स्किल डेवलपमेंट की प्रभावी रणनीति के अभाव में आज देश का युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है।
सरकार का पूरा ध्यान प्रचार-प्रसार पर केंद्रित है, जबकि MSME और रोजगार सृजन जैसी महत्वपूर्ण नीतियों को प्राथमिकता नहीं मिल रही। यदि यही स्थिति बनी रही, तो बेरोजगारी का संकट और गहरा सकता है। देश का युवा अवसर चाहता है और सरकार की जवाबदेही भी मांग रहा है।
पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने वाले हमारे कई दिग्गज नेता ओबीसी और पिछड़े समाजों से आते हैं। कांग्रेस पार्टी ही सच्ची नुमाइंदगी और बराबरी की गारंटी देती है।
बेल्लारी, कर्नाटक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 👇
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज पंचायती राज एवं निकाय चुनावों की आगामी तैयारियों को लेकर श्रीनगर, पीसांगन व नसीराबाद ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी तथा जिला कांग्रेस कमेटी, अजमेर ग्रामीण की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति, बूथ स्तर पर मजबूती और जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। एकजुटता और पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरकर हम इन चुनावों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे और जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे।
इस दौरान जिला प्रभारी श्री चेतन डूडी जी, अजमेर देहात जिला अध्यक्ष व विधायक डॉ. विकास चौधरी जी, पूर्व मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ़ जी, डेयरी अध्यक्ष श्री रामचन्द्र चौधरी जी, नसीराबाद विधानसभा प्रभारी श्री मोहम्मद इक़बाल जी, पूर्व विधायक श्री महेंद्र गुर्जर जी, पूर्व विधायक श्री रामनारायण गुर्जर जी सहित ब्लॉक अध्यक्ष, नगर कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
📍 श्री यादें वाटिका पीसांगन, नसीराबाद।
@SachinPilot@GovindDotasra@INCRajasthan
दतिया विधानसभा क्षेत्र (मध्य प्रदेश) के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह जी की ऐतिहासिक विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह जीत दतिया की जागरूक जनता के विश्वास, लोकतंत्र और जनसेवा की राजनीति की जीत है। विश्वास है कि आप क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को नई गति देंगे।
जय कांग्रेस! ✋
देवाधिदेव महादेव की भक्ति, तप, व्रत और आराधना के पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
भगवान भोलेनाथ जी आप सभी को स्वस्थ रखें, आरोग्यता प्रदान करें एवं सुख, समृद्धि, संपन्नता का आशीर्वाद दें।
#MondayMorning#सावन#Somwar #हर_हर_महादेव #SawanSomwar #सावन_सोमवार
श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती की कृपा से आपका जीवन सुख, शांति, ऐश्वर्य और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण हो।
ॐ नमः शिवाय!
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
देवाधिदेव महादेव की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो। बाबा भोलेनाथ आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण करें।
हर हर महादेव!
ॐ नमः शिवाय! 🙏🔱
आज पावटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत बनाने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा आगामी चुनावों की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर विराटनगर प्रभारी श्री सागर महावर जी, पावटा ब्लॉक प्रभारी श्रीमती अंजना यादव जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री रामनिवास यादव जी, पावटा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री महादेव यादव जी, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पारीक जी, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र गोयल जी, सरपंच श्री रामेश्वर यादव जी, श्री रामकरण यादव जी, श्री रोशन सैनी जी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री रामजीलाल यादव जी, पूर्व सरपंच श्री जगदीश डाबड़ जी, जिला पार्षद श्री हरफुल कसाना जी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता श्री राजेश यादव जी, जिला कांग्रेस महासचिव श्री अजय सैनी जी, जिला सचिव श्री मुकेश शेखावत जी, श्री ओपी बायला जी, श्री रिजवान कुरेशी जी, पूर्व पार्षद श्री दिनेश यादव जी, पावटा प्रधान प्रत्याशी प्रतिनिधि श्री दशरथ यादव जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री राजीव डहरवाल जी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत कांग्रेस अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी नेताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
मजबूत संगठन • सक्रिय कार्यकर्ता • विजयी कांग्रेस ✋🇮🇳
#Congress #Paota #RajasthanCongress
जब नेतृत्व का उद्देश्य सेवा, संवाद और जनहित हो, तब बदलाव केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन बन जाता है। यही विश्वास हमें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी को और मजबूत बनाता है।
@RahulGandhi@SachinPilot