महिलाओं का सशक्तिकरण, विकसित दिल्ली का आधार।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के नेतृत्व में #DelhiLaxmiYojana के तहत पात्र महिलाओं को ₹2,500 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। यह पहल आर्थिक आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Great meeting with #Estonia President @AlarKaris at the @ITU#AIforGoodSummit, last week. I deeply admire his leadership in turning Estonia into a digital powerhouse.
We discussed why the future of AI needs intelligence, wisdom and compassion—built directly into its architecture for global progress, security, and human dignity. We agreed to take this conversation forward.
#CompassionateAI #GlobalisationOfCompassion
The youth are ready to tackle the world’s greatest challenges.
As the 2nd Satyarthi Summer School concludes, 20 global young changemakers leave ready to transform communities.
At @SMGC, we nurture leaders who put compassion at the heart of every decision. Will you join them?
#SatyarthiSummerSchool #YouthLeadership
🚜 जनहित सर्वोपरि!
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार दिल्ली में ज़ीरो-टॉलरेंस नीति के तहत अवैध अतिक्रमणों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। अतिक्रमण मुक्त सड़कें, बेहतर यातायात और कानून का मजबूत राज — यही सुशासन की पहचान है।
#Delhi#BJP#GoodGovernance
“राजनाथ सिंह जी ”
@rajnathsingh Ji
भारतीय राजनीति के उन विरले चेहरों में से एक, जो जिस विचार के साथ पैदा हुए, उसी विचार के साथ आज भी चट्टान की तरह मजबूती से तटस्थ खड़े हैं।
#संघ जीवन में एक बाल स्वयंसेवक से लेकर प्रांतीय स्तर के पदाधिकारी होने तक
#संगठन के एक जिला पदाधिकारी से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन (भाजपा) के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने तक,
#विधायी सफर में जनसंघ से विधायक से लेकर देश के गृह मंत्री- रक्षा मंत्री तक - उनका पूरा जीवन राष्ट्रवाद और निष्ठा की एक बेमिसाल दास्तान है।
• 10 जुलाई 1951 को जन्में राजनाथ जी ने 1964 में 13 वर्ष की उम्र में RSS से जुड़कर सक्रिय स्वयंसेवक बने।
• 1969 में गोरखपुर विश्वविद्यालय से फिजिक्स में https://t.co/loRmZOIY5O. करने के दौरान @ABVPVoice के गोरखपुर संभाग के संगठन मंत्री रहे।
• 1971 में मिर्जापुर के के.बी. पोस्ट-ग्रेजुएट कॉलेज में भौतिक विज्ञान (Physics) के लेक्चरर (प्रोफेसर) नियुक्त हुए।
1972: संघ द्वारा मिर्जापुर शहर के 'नगर कार्यवाह' बनाए गए।
• 1974 में भारतीय जनसंघ की मिर्जापुर इकाई के सचिव बने।
• 1975 मेजप आंदोलन के जिला संयोजक बने और इमरजेंसी में 21 महीने जेल में रहे।
• 1977 में जनता पार्टी में जनसंघ कोटे विधायक बने।
• 1980 में BJP के संस्थापक सदस्य
• 1983 में UP भाजपा के प्रदेश सचिव
• 1984 में BJP- युवामोर्चा UP के प्रदेश अध्यक्ष।
• 1986 में BJP- युवामोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव।
• 1988 मे BJP- युवामोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने
• 1989 में MLC सदस्य।
• 1991 में कल्याण सिंह जी की सरकार में शिक्षा मंत्री बने।
• 1992 में ऐतिहासिक 'नकल विरोधी कानून' लाए और पाठ्यक्रम में वैदिक गणित को शामिल कराया।
• 1994 राज्यसभा सांसद
• 1997 उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष।
• 1999 अटल जी की सरकार में केंद्रीय भू-तल परिवहन मंत्री बनें और 'स्वर्णिम चतुर्भुज योजना' की शुरुआती की।
• 2000 मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश।
• 2003 में अटल जी की कैबिनेट में केंद्रीय कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री।
• 2004 भाजपा राष्ट्रीय महासचिव।
• 2005 BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष।
• 2009 गाजियाबाद लोकसभा सांसद
• 2013 पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष।
• 2013 पार्टी व देश हित में नरेंद्र मोदी जी को भाजपा का आधिकारिक प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया।
• 2014 पुनः लोकसभा संसद
• 2014 केंद्रीय गृह मंत्री बनें।
• 2019 दोबारा सांसद
• 2019 केंद्रीय रक्षा मंत्री का पदभार।
• 2024 से निरंतर: लखनऊ से लगातार तीसरी बार लोकसभा सांसद, मोदी सरकार में पुनः रक्षा मंत्री।
मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के ग्राउंड ज़ीरो एक्शन से मानसून में जलभराव से राहत के लिए दिल्ली सरकार लगातार सक्रिय है। जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी और पानी की त्वरित निकासी के लिए विभाग पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं।
दिल्ली ने आज अपने सबसे बड़े Green Mission की ऐतिहासिक शुरुआत की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को नई गति देते हुए, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी ने माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी की उपस्थिति में Central Ridge और Nanakpura Ridge से 70 लाख पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। यह केवल Plantation Drive नहीं, बल्कि हरित, स्वच्छ और विकसित दिल्ली के निर्माण का एक व्यापक जनआंदोलन है।
Green Drive Portal के माध्यम से अब हर दिल्लीवासी इस अभियान का हिस्सा बन सकता है। Online Slot Booking, आसान Registration और जनभागीदारी के साथ दिल्ली सरकार पर्यावरण संरक्षण को लोगों का आंदोलन बना रही है।
यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर Environment और मजबूत Green Cover सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#MissionGreenDelhi
#EkPedMaaKeNaam
एक पेड़ माँ के नाम – हरित दिल्ली, विकसित दिल्ली!
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान को नई गति देते हुए आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी एवं दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली में अगले 3 महीनों में 70 लाख पौधे लगाने का ऐतिहासिक अभियान शुरू किया गया है।
ग्रीन ड्राइव पोर्टल के माध्यम से अब दिल्ली का प्रत्येक नागरिक इस महाअभियान से जुड़ सकता है। समय और स्थान बुक कर पौधे, माली एवं वृक्ष मित्र की सहायता प्राप्त करें और पर्यावरण संरक्षण के इस जनआंदोलन का हिस्सा बनें।
आइए, हम सभी मिलकर एक-एक पौधा लगाएँ और प्रधानमंत्री जी के संकल्प को साकार करते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और भविष्य के लिए तैयार दिल्ली का निर्माण करें।
#EkPedMaaKeNaam #GreenDelhi
श्री नवीन कौशिक जी के परिवार द्वारा आयोजित पावन माता की चौकी में सहभागिता कर माँ भगवती के श्रीचरणों में पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
#ModelTownVidhansabha
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
सादगी, साहस और सिद्धांतनिष्ठ राजनीति के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण भावी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
आज DDA के वाइस चेयरमैन, दिल्ली धार्मिक महासंघ के पदाधिकारियों एवं दिल्ली की प्रमुख रामलीलाओं के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की।
बैठक में आगामी रामलीला 2026 की तैयारियों, आयोजन व्यवस्था तथा विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा कर उनके प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान की दिशा में विचार-विमर्श किया गया, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो।
इस अवसर पर श्री राजीव बब्बर जी, श्री धीरज धर गुप्ता जी, श्री अनिल शर्मा जी, श्री श्याम शर्मा जी, श्री गुलशन विरमानी जी, श्री महेंद्र नागपाल जी सहित DDA के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न रामलीला समितियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#Ramleela2026
आज मॉडल टाउन विधानसभा कार्यालय (E-1/1) में जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित विभागों को त्वरित और समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
#ModelTownVidhansabha
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत से जुड़े वैश्विक संबंधों को नई ऊर्जा दे रहा है।
इंडोनेशिया के यूनेस्को विश्व धरोहर प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण में अब भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) अपनी विशेषज्ञता साझा करेगा।
प्रम्बानन मंदिर में गूंजता “ॐ नमः शिवाय” सनातन की शाश्वत चेतना का दिव्य स्वर है।
#PMModiInIndonesia
आज कमला नगर स्थित मोमोज़ पॉइंट पर चांदनी चौक जिला के नवनियुक्त महामंत्री श्री राजा खारी जी, उपाध्यक्ष श्री कुलदीप चौधरी जी एवं मंत्री श्री कमल सिंह जी का आत्मीय सम्मान कर उन्हें संगठन की नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपने समर्पण, परिश्रम और संगठन के प्रति निष्ठा से पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर श्री @arvindgargbjp जी, श्री आनंद कंबोज जी, श्री कृष्ण गोपाल गर्ग जी, श्री संजीव बजाज जी, श्री अनूप श्रीवास्तव जी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
#ModelTownVidhansabha
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में दिल्ली में वर्षों पुरानी चुनौतियों का समाधान अब Time-Bound Action Plan के साथ आगे बढ़ रहा है।
Clear Intent, Clear Policy और लगातार Monitoring के दम पर Landfill से लेकर शहर की अन्य बड़ी समस्याओं तक Ground-Level Results दिखाई देने लगे हैं। दिल्ली अब सिर्फ़ वादों से नहीं, तय समय-सीमा में पूरे हो रहे कामों से अपनी नई पहचान बना रही है।
@CMODelhi
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
विद्यार्थी जीवन में राष्ट्रवाद, अनुशासन और सेवा की भावना जागृत करने में एबीवीपी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। 'ज्ञान, शील और एकता' के मंत्र के साथ संगठन निरंतर युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित कर रहा है। परिषद् से मिले संस्कार मेरे सार्वजनिक जीवन की अमूल्य पूंजी हैं।
एबीवीपी के कार्यकर्ता अपनी ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। परिषद् की यह गौरवशाली परंपरा आने वाली पीढ़ियों को भी निरंतर दिशा देती रहेगी।