विलासपुर के कलेक्टर डॉ संजय अलंग जब केंद्रीय जेल में निरीक्षण के लिए पहुँचे तो देखा कि एक 6 साल की बच्ची अपने पिता से लिपट कर रो रही थी। पूछने पर पता चला कि एक अपराध में सजायाफता क़ैदी है, ये उसकी बेटी है। 5 साल की सजा काट ली है, 5 साल और जेल में रहना है। ये बच्ची जब 15 दिन की थी, तभी उसकी माँ की मृत्यु हो गई थी। पालन पोषण के लिए घर में कोई नहीं था। इसलिए उसे जेल में ही पिता के पास रहना पड़ रहा है।
कलेक्टर साहब बच्ची को अपनी कार में बैठाकर जेल से स्कूल तक खुद छोड़ने गए। शहर के जैन इंटरनेशनल स्कूल ने इसे एडमिशन दिया। वह स्कूल के हॉस्टल में ही रहेगी। इसके लिए विशेष केयरटेकर का भी इंतज़ाम किया गया है। सारा खर्चा खुद कलेक्टर साहब उठाएँगे।
कलेक्टर साहब को वंदन 🙏
ऐसे लोगों के साथ ही मानवता जीवित है।✌️🙏🙏
पेशाब को लेकर हुए बहस में EO साहब को ड्राइवर ने निपटा दिया, इसलिए ज्यादा अफसरशाही नहीं दिखानी चाहिए ,
गरीब आदमी के आत्मसम्मान पर ठेस पहुंच गई तो वो नहीं देखेगा कि तुम कौन हो?
डालमियानगर नगर परिषद के एग्जिक्युटिव ऑफिसर विमल कुमार की हत्या उनके ड्राइवर ने रॉड से पीट के कर दिया ,
ड्राइवर ने बताया कि वो लगातार ड्यूटी करने से परेशान था , विमल कुमार उसे प्रताड़ित करते थे ,
सासाराम से पटना आते समय ड्राइवर ने पेशाब करने की बात बोली तो विमल कुमार ने कहा कि बाद में करना ,
इसी बात पर दोनों में बहस हो गई, गुस्से में ड्राइवर ने रॉड पीट कर जान ले ली और कहानी बनाया कि अपाची सवार लोगों ने हमला किया था ,
3 दिन पहले बाइक मे 800 रूपये का पेट्रोल भरवाया था,
पुरे दिन मे बाइक केवल 4 से 5 KM चलती है वो भी मार्किट से सामान लाने के लिए, वरना खड़ी रहती है,
इमरजेंसी मे कही जाना पड़े इसलिए टंकी भरवां के रखनी पडती है
आज दोपहर को ज़ब मार्किट जाने के लिए बाइक स्टार्ट की तो हुई नहीं, हर तरह से कोशिश कर ली
लेकिन नतीजा वही रहा,
थक हार कर मेकेनिक के पास बाइक ले जानी पड़ी, उसने बाइक चेक की लेकिन समस्या समझ नहीं आयी
जब उसने पेट्रोल चेक किया तो पता चला की उसमे पेट्रोल कम और पानी ज्यादा है
इसके बाद उसने सारा पेट्रोल निकाल कर दिखाया और कहा की ये पेट्रोल खराब हो चुका है दोबारा भरवाना पड़ेगा
अब ये इथेनाल की वजह से हुआ या किसी और वजह से पता नहीं लेकिन मेरा 800 का नुकसान जरूर हो गया
अब पेट्रोल टेंक की सफाई करवाई है जिसमे 300 रूपये लगे इसके अलावा कुछ छोटा मोटा काम था
अब अलग से 800 का पेट्रोल फिर डलवाना पड़ेगा.. मतलब कुल 1100 का नुकसान हो गया
गडकरी जी 1100 रूपये हराम के नहीं आते है समझ रहे हो ना 😡
शाबाश.. SDRF उत्तराखंड!!
अपने देश में ऐसे कई युवा हैं जो जान पर खेलकर समाज और देश सेवा में लगे हैं!
SDRF के इस जवान को पूरा ईनाम और सम्मान हमेशा मिलना चाहिये!!