ભલે હું રમતો ના હોઉં પણ ગુજરાતમાં જ 12 વાગે ગરબા બંધ થઈ જાય એ તો ખેલૈયાઓ સાથે અન્યાય છે. હા, કોર્ટ ને ધ્વનિ પ્રદૂષણ બધી ખબર છે. પણ નવરાત્રિની રંગત આમાં પૂરી જામે નહિ એ ય હકીકત છે. એટલીસ્ટ, અમુક દિવસો પૂરતી છૂટનો મધ્યમમાર્ગ હોવો જોઈએ.
आज बताना चाहता हूं की
मुझको किसने रोका था ,
जो बताया गया सच कहकर
वो महज़ एक धोखा था ।
अपनी इन आंखो के पीछे
आंसू रातभर जागे थे ,
किसने बताया था तुमको
कश्मीरी पंडित भागे थे ?
जिसने मेरे ख्वाब को रौंदा
उसने इंसा भी कई मारे थे ,
मां बहन किस किस को गिनाऊ
वो मरने वाले हमारे थे ।
मेरी इन आंखों में देखो
सच इनमे डरकर बैठा है ,
कोई देखन को न आया
बोला किसने देखा है ?
अब मेरे अहल ए दिल सुनो
क्यों चुप रहकर सहते हो ,
तुमने जिसको ढोया है
दर्द क्यू नहीं कहते हो ?
अब न रोको इन आंखों को
आंसू बहाओ बह जाने दो ,
सच अगर आ जाए लबों पर
कह दो उनको कह जाने दो ।
ज़िंदगी भी अजीब है
सपने दिखाती है , खुश करती है
उनके पीछे भागने को बेबस सा कर देती है
मुश्किल से एकाद लकीर छूते है
तो दौड़कर दूर भाग जाती है
फिर पास बुलाती है सहेला कर
समझाती है और रोज की तरह
ज़िंदगी के एक खयाल में मेरी चाय को ठंडा कर जाती है ।