पावन पर्व मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह पर्व नई ऊर्जा, सकारात्मकता, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है।
सूर्यदेव की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं उन्नति बनी रहे—यही कामना है।
सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का परिचय सम्पूर्ण विश्व से कराने वाले सभी युवाओं के प्रेरणास्रोत तथा आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।
आप सभी युवाओं को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#NationalYouthDay2026
भाजपा के आधार स्तम्भ, करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री पदम् विभूषण आदरणीय डॉ. मुरली मनोहर जोशी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@drmmjoshibjp
आज पूर्वांचल समेत पूरे देश में खेलों को लेकर नया जोश है। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन कर अत्यंत प्रसन्न हूं। https://t.co/AZ2Cecvttl
श्री राम मंदिर आंदोलन के अग्रदूत, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' श्रद्धेय कल्याण सिंह 'बाबूजी' की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि!
समाज और राष्ट्र की नि:स्वार्थ सेवा के लिए श्रद्धेय 'बाबू जी' हमेशा याद किए जाएंगे।
#kalyansinghji
श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला जी की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
खालसा पंथ के संस्थापक, सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धापूर्वक नमन।
धर्म, शौर्य और सत्य के मार्ग पर चलने की उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देती हैं।
जालियांवाला बाग नरसंहार में शहीद हुए सैकड़ों निर्दोष भारतीयों की शहादत का प्रतिशोध लेने वाले महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक, महान समाज सुधारक, शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी,भारत रत्न से सम्मानित पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
#madanmohanmalviya
भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर शत-शत नमन एवं "सुशासन दिवस" की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
अन्नदाता भाई-बहनों को किसान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#चौधरी_चरण_सिंह#राष्ट्रीय_किसान_दिवस
महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
भारतीय ज्ञान परंपरा के इतिहास में रामानुजन जी का नाम सदैव स्वर्णाक्षरों से अंकित रहेगा।
समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय गणित दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!