INDIA गठबंधन द्वारा चलाए गए सभी कार्यक्रम सफल रहे और हमने जनता के मुद्दों को सामने लाने और सुलझाने का काम किया।
हमारे इन कार्यक्रमों में नौजवान साथियों के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़े।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge
📍 दिल्ली
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी ने अंकिता भंडारी के परिवार से इंडिया गेट पर मुलाकात की।
साल 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में BJP के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम पर आरोप लगे थे।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi आज बालाघाट के जगला गांव में आदिवासी परिवारों के बीच पहुंचे हैं।
पिछले कुछ समय में यहां आदिवासी परिवारों के 30 से ज्यादा बच्चों ने कुपोषण और मलेरिया-मीजल्स जैसी बीमारियों के कारण दम तोड़ दिया।
राहुल गांधी जी ने यहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हिम्मत दी और उनकी समस्याओं को मजबूती से उठाने का वादा किया।
📍 मध्य प्रदेश
कुशल संगठनकर्ता, जिनकी रगों में कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पण प्रवाहित होता है,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री @MukulWasnik जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
संगठन से सत्ता तक की यात्रा के अपने दीर्घ अनुभव और संगठन निर्माण की गहरी समझ से आपने कांग्रेस को निरंतर मजबूती प्रदान की है।
परमपिता परमेश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ। आप सदैव इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ राष्ट्र एवं संगठन की सेवा करते रहें।यही प्रार्थना है।