प्रदेश संयोजक, सहकारिता प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी राजस्थान
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान
पूर्व प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी।
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी ने प्रदेश की सबसे बुनियादी और बड़ी समस्या पर सीधा प्रहार किया है। इस ऐतिहासिक कदम के लिए पूरा राजस्थान आपका अभिनन्दन करता है।
#आभार_भजनलाल4यमुना_जल
जय माँ काली 🚩
आज कोलकाता स्थित कालीघाट शक्तिपीठ में माँ काली के चरणों में श्रद्धापूर्वक दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
माँ काली से राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं प्रत्येक देशवासी के सुख, स्वास्थ्य, शांति और कल्याण की प्रार्थना की।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में यमुना जल समझौते को मूर्त रूप देकर राजस्थान को जल समृद्ध बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने वाले राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @BhajanlalBjp जी के जयपुर लौटने पर प्रोफेशनल्स (CA, CS, CMA, Advocates) द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी का मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स, जयपुर पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
#आभार_भजनलाल4यमुना_जल
श्री अजेय कुमार जी को भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई। आपके अनुभव और समर्पण से संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी; सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
आज नई दिल्ली में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।
भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के निर्देशानुसार "बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान निमित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों हेतु प्रदेश स्तरीय सह-समिति निम्नानुसार घोषित की जाती है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने श्री अजेय कुमार को राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी द्वारा श्री अजेय कुमार जी को राजस्थान प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई
@ajaeybjp ji
ऑपरेशन सिंदूर में भारत को मिली असाधारण विजय हमारे वीर सैनिकों के अद्भुत पराक्रम और देशभक्ति की प्रेरक मिसाल है। उनके अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा पर हर देशवासी को गर्व है।
उदीर्णमनसो योधा वाहनानि च भारत।
यस्यां भवन्ति सेनायां ध्रुवं तस्यां जयं वदेत्।।
#OperationSindoor
आज पटना के गांधी मैदान में बिहार सरकार के नवगठित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के साथ सम्मिलित हुआ।
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार गरीब, युवा, किसान एवं महिलाओं के सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी, माननीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी, केंद्रीय मंत्री श्री @JPNadda जी, मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
@BJP4Bihar
माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी एवं माननीय प्रदेशाध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के दिशानिर्देशानुसार राजस्थान सरकार द्वारा संचालित "ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM)" रथों के सफल संचालन, समन्वय एवं सहयोग हेतु विधानसभावार प्रभारी सूची निम्नवत हैं।
ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर भारत के वीर जवानों के अदम्य साहस, पराक्रम और अटूट संकल्प को कोटि-कोटि नमन!
इस अभियान के माध्यम से भारत ने दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि हम अपनी संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए हर चुनौती का दृढ़ता से सामना करने में सक्षम है।
यह अभियान नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति, निर्णायक नेतृत्व और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति अडिग प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।
#OperationSindoor
पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 11 मई को मुझे एक बार फिर वहां जाने का सौभाग्य मिलने वाला है। यह अवसर हमें स्मरण कराता है कि इस पावनस्थल की रक्षा और इसके पुनर्निर्माण के लिए किस प्रकार देश की कई पीढ़ियों ने निरंतर संघर्ष किया। देशवासियों के नाम इस पत्र में मैंने भव्य-दिव्य सोमनाथ धाम को समर्पित अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं…
https://t.co/ThyVO1nDea
पटना में बिहार के अपने परिवारजनों का स्नेह और आशीर्वाद पाकर अभिभूत हूं! इस स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार। आपके अभूतपूर्व उत्साह से साफ है कि विकास और जनसेवा के हमारे संकल्प को जनता-जनार्दन का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
A year ago, during #OperationSindoor, our armed forces showcased their valour and gave a firm response to those who attacked our people. Every Indian is proud of our armed forces. As a mark of respect to our forces and their success during #OperationSindoor, let us all change our display pictures on social media, including X, Facebook, Instagram and WhatsApp to the picture shared below.
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का पटना की पावन धरती पर हुआ भव्य स्वागत इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री जी बिहारवासियों के हृदय में विशेष स्थान रखते हैं।