कल जब से अफ्रीका जीती है तब से x पर आरक्षण के समर्थन की बाढ़ आ आ गयी है। पूछना ये था कि अगर आरक्षण से ही जीती है अफ्रीका तो 27 साल में क्या था उनके पास उनको हर एक टूर्नामेंट जीतना चाहिए लेकिन वो नहीं जीते क्यों आरक्षण के समर्थकों ? जवाब है ?
@JaikyYadav16#SAvAUS#WTCFinal#WTC25
जब देश की सम्मानित महिला रेसलर्स ने बृज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए , तब मै मजबूती से रेसलर्स के साथ खड़ा था , मैने बहुत सारे ट्वीट्स रेसलर्स के समर्थन में किए , वो आज भी मेरी टाइमलाइन में पड़े हैं , फिर धीरे धीरे मुद्दे का राजनीतिकरण होता देख भी मैं शांत था , मुझे रेसलर्स पर भरोसा था ,
लेकिन फिर ओलिंपिक हुए , विनेश ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर फाइनल मुकाबले में विनेश डिस्क्वालीफाइड हुईं तब भी हम समर्थन में कि देश की बेटी डिस्क्वालीफाई हो गई, लेकिन फिर विनेश ने डिस्क्वालीफिकेशन का ठीकरा किसी और पर थोप दिया उसको भी साजिश का रंग दे दिया गया, विनेश के लिए बहुत प्रयास किए गए लेकिन असफल रहे ,
आपने इस मुद्दे को खूब भुनाया रोती रहीं और अंत में खाप मेडल और कांग्रेस की टिकट लेकर चुप हुई और विक्टिम कार्ड खेलते हुए विधायकी जीत भी गईं,
पूरी canvassing के दौरान आपने यही कहा कि मैं जल्द पर्दाफाश करूंगी, लेकिन आज डेढ़ साल से अधिक वक्त हो चला है लेकिन आपने किसी साजिश का पर्दाफाश नहीं किया है और न ही माना कि आप अपनी गलती से फाइनल में हारी थीं, खिलाड़ी जब हारता है तब अगली बार और मजबूती से मैदान में उतर कर परचम लहराता है, न कि नौटंकी करता है और न ही अपनी हार के लिए किसी और को जिम्मेदार ठहराता है, हार जीत उसके जीवन का हिस्सा होता है, लेकिन आपने अपनी हार को अपना हथियार बना कर पूरे देश को बेवकूफ बनाया ,
बृजभूषण शरण सिंह से मेरी कोई सहानुभूति नहीं है, कोर्ट का जो भी फैसला होगा पूरे देश को मंजूर होगा ,लेकिन आप ये विक्टिम कार्ड खेलना बंद कीजिए , वरना कोई व्यक्ति किसी पर विश्वास नहीं करेगा।