"याचना नहीं अब रण होगा"
उत्तर प्रदेश सरकार से मै यही कहूंगा—
UPP 2024 लखनऊ महाआंदोलन याद है या भूल गए
फिर से आ रहे हैं हम तैयार रहो
12 जून लखनऊ इकोगार्डन ✊
RWA 🫂Exampur
भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रही धांधली, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ 29 मई को प्रयागराज में हुए छात्रों-छात्राओं के आंदोलन के बाद संस्थानों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई बेहद चिंताजनक और निंदनीय है।
संस्थानों पर सरकार की यह दमनकारी कार्यवाही अगर जल्द वापस नही ली गई तो इसके खिलाफ जल्द ही बड़ा आंदोलन प्रयागराज या लखनऊ में किया जाएगा। अध्यापक साथी अपने आप को अकेला ना समझे, भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) हर प्रकार के अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी है।
#Prayagraj #StudentProtest #PaperLeak
लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की हत्या कराने वाला दिनेश यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का करीबी है।
दिनेश यादव सपा से जुड़े लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुका है। इससे पहले वह समाजवादी छात्रसभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुका है।
भूमाफिया दिनेश यादव उर्फ देवा यूपी में 2021 के विधानसभा उपचुनाव के दौरान सपा का प्रभारी भी रह चुका है।
साल 2024 में दिनेश यादव की मां की मौत हुई तो अखिलेश यादव ने अपनी संवेदना जताते हुए उसे पत्र लिखा था।
दिनेश यादव का पुराना आपराधिक इतिहास है। लोगों का कहना है कि प्रदेश में जब सपा की सरकार थी तो अखिलेश यादव का करीबी हत्यारा दिनेश यादव जिस भी जमीन को चाहता था, उस पर जबरन कब्जा कर लेता था। जो भी इसका विरोध करता था, उसे अपनी राजनीतिक पहुंच से प्रताड़ित कर चुप करवा देता था।
12 जून लखनऊ में बड़ा आंदोलन होने जा रहा है योगी सरकार के हाथ पाँव फूलने वाले हैं
Vivek Sir ने आदित्यनाथ सरकार में प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही गड़बडियों के विरुद्ध विगुल फूंक दिया है!
उन्होंने कहा कि बच्चे अपने माता-पीता भाई को लेकर आएं हम अगर डरकर बैठ गए तो सब खत्म हो जायेगा!
हो सकता है कल को मेरे सोशल मीडिया से या मुझसे जबरदस्ती वीडियो बनवाकर 12 जून का आंदोलन नहीं करने को बोला जाए आप तब भी मानना मत!
Vivek sir के चेहरे पर सरकार को लेकर भय साफ दिख रहा था उनका कहना है कि पता नहीं अभी स्टूडियो से निकलने के बाद मेरा क्या हो!
योगी जी आपने शिक्षकों का अपमान करके उत्तर प्रदेश को शर्मसार कर दिया!
प्रयागराज का पुलिस प्रशासन छात्रों से जानबूझकर लड़ना चाहता है माहौल ख़राब करना चाहता है।
ये हैं छात्र नेता आशुतोष पांडेय इनको जबरन पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब ये पेपर लीक पर चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेने आ रहे थे।
मुझे पुलिस अधिकारियों ने कहा आशुतोष को छोड़ दिया जायेगा।
लेकिन अभी मालूम हुआ कि आशुतोष को जेल भेजने की तैयारी है।
कोई बात नही योगी सरकार लड़ना चाहती है तो हम भी पीछे नही लड़ाई आर पार की होगी।
अगर रिहाई नही हुई तो विशाल आंदोलन होगा।
माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी से निवेदन है कि लेखपाल पेपर में अव्यवस्था को लेकर प्रतियोगी छात्रों ने शांतिपूर्वक कैंडल मार्च आयोजित किया था , जिससे आहत होकर छात्र नेता #AshutoshPandey को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आपसे निवेदन है कि उनको छोड़ जाएं।
#Release_Ashutosh_Pandey
Exampur के Vivek Sir ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया, 12 जून को लखनऊ में महाआंदोलन।
पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों का आंदोलन अब और तेज होता दिखाई दे रहा है। Exampur कोचिंग के संचालक Vivek Sir ने 12 जून को लखनऊ के इको गार्डन में बड़े महाआंदोलन का ऐलान कर दिया है।
Vivek Sir ने लाइव वीडियो में कहा कि पेपर लीक के खिलाफ अब आर-पार की लड़ाई होगी। वीडियो के दौरान वह भावुक हो गए और रोते हुए बोले कि उन्हें नहीं पता इस वीडियो के बाद उनके साथ क्या होगा। उन्होंने आशंका जताई कि उन पर दबाव बनाकर 12 जून के लखनऊ आंदोलन को रोकने की कोशिश की जा सकती है।
गौरतलब है कि 29 मई को प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन में शामिल होने के बाद Exampur कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया था।
#Exampur #VivekSir
Vivek sir ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है🔥
Exampur कोचिंग के संचालक Vivek Sir ने 12 जून को लखनऊ के इको गार्डन में पेपरलीक
के खिलाफ महाआंदोलन का ऐलान किया है।
आप सभी को पता है कि 29 मई को इलाहाबाद में हुए आंदोलन में शामिल होने के बाद सरकार न उनके Exampur कोचिंग को सील करवा दिया है।
Vivek Sir आज LIVE वीडियो में रोने लगे,साथ में उन्होंने ये भी कहा कि मुझे नहीं पता मेरे इस वीडियो के बाद मेरा क्या होगा।
शायद मुझपर दबाव बनाकर 12 जून को लखनऊ में होने वाले आंदोलन को रोकने का प्रयास किया जाए लेकिन आप तब भी लखनऊ जरूर पहुंचे।
@kmrvivek14 का एक एक आंशू इंकलाब लायेगा ✊
प्रयागराज में शांतिपूर्ण कैंडल मार्च लीड करने वाले छात्र नेता #AshutoshPandey को प्रयागराज पुलिस ने किया डिटेन ।
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln जी को देने जा रहे थे ज्ञापन ।
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के तत्वाधान में प्रयागराज जनपद में आयोजित 'पेपर लीक पर चर्चा' संगोष्ठी में सांसद @SanjayAzadSln जी का प्रतियोगी छात्रों से संवाद 👇
प्रयागराज में छात्रों के लिए भिड़े संजय सिंह, ADM सिटी से तीखी बहस।
प्रयागराज में पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों के साथ संगोष्ठी कर रहे AAP सांसद संजय सिंह की ADM सिटी से तीखी बहस हो गई। सर्किट हाउस सभागार में छात्रों और समाजसेवियों के साथ पेपर लीक पर चर्चा चल रही थी, तभी प्रशासन की ओर से परमिशन न होने की बात कही गई।
ADM सिटी ने कार्यक्रम की अनुमति को लेकर आपत्ति जताई। इस पर संजय सिंह ने सवाल उठाया कि “परमिशन तो पब्लिक प्लेस में होती है, सर्किट हाउस में छात्रों से चर्चा करना गुनाह है क्या?”
#prayagraj #Breakingnerws | @SanjayAzadSln
ये लोग ड्यूटी पर शराब पीते ही क्यों हैं...कुछ अफसरों ने समूचे विभाग की भद्द पिटवाने की कसम
खा रखी है..!
ये वीडियो देखिए -
बुलन्दशहर में दरोगा नशे में टल्ली होकर बीच सड़क गाड़ी लगाकर सो गया...!
लोगो ने हॉर्न बजाकर उठाया.. गाड़ी साइड करने को बोले तो साहब एक गाड़ी को पीछे से ठोक दिए..!
अब गाड़ी मालिक झल्ला गया..दरोगा की गाड़ी के पास पहुंचा तो दरोगा जी सोमरस के नशे में मशगूल थे..!
अब दरोगा जी वर्दी की हनक दिखाने लगे धमकाने लगे..मजबूरन पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया..;
सोचिए...क्या ही सुरक्षा करेंगे ऐसे कर्मचारी आम जनमानस की...इनपर कड़ा एक्शन होना चाहिए..!
ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है..!
भाई ने जिस भाषा शैली और जिस व्यवहार का परिचय दिया है वास्तव में वह काबिले तारीफ है ऐसी स्थिति में लोग होश खो बैठते हैंऔर उनके लिए आत्मसम्मान और इज्जत आबरू प्रथम होती है।
वैसे इस पुलिस कर्मी को सेवा मुक्त करके दारू के ठेके पर बैठा देना चाहिए ऐसे लोग पूरी फोर्स को बदनाम करते हैं।
एक अत्यंत निर्धन परिवार की छात्रा है, पिता के साथ एक कमरे के मकान में बैठ कर उत्तर प्रदेश के RO/ARO परीक्षा की तैयारी करती रही। जब सफल हो गई तो कुछ को जॉइनिंग मिल गई, रैंक 7 लाने के बाद भी, आज उसके पिता कोर्ट द्वारा लगाए स्टे से लड़ रहे हैं। 2023 में नोटिफिकेशन, 2026 के अप्रैल में परिणाम और फिर स्टे!
2023 में आए नोटिफिकेशन के बाद, फ़रवरी 2024 में प्रीलिम्स परीक्षा हुई, पेपर लीक हुआ, पुनः परीक्षा हुई। छात्रों ने जब आंदोलन किया तो योगी जी ने पुन परीक्षा को 6 महीने के भीतर करने के आदेश दिए।
हालाँकि, आयोग द्वारा नोटिफिकेशन जारी करने के बाद नियम बदलते हुए डबल शिफ्ट में परीक्षा कराई जाने की जब बात कही गई तो छात्रों ने इसके विरोध में आंदोलन किया। आयोग परीक्षा को सिंगल शिफ्ट में करने पर विवश हुआ और जुलाई 2025 में प्रिलिम्स की परीक्षा कराई गई।
सितंबर 2025 में रिजल्ट आने के बावजूद मुख्य परीक्षा में अनावश्यक विलंब हुआ और फरवरी 2026 में परीक्षा संपन्न हुई जिसका परिणाम 5 अप्रैल 2026 को जारी हुआ।
रिजल्ट आने के बाद अब कुछ लोगों की जॉइनिंग पर कोर्ट ने स्टे लगा दिया है। जिस परीक्षा का नोटिफिकेशन अक्टूबर 2023 में आया था, आयोग उसे 2026 में भी संपन्न नहीं करवा पा रहा है। प्रत्याशी की आयु बढ़ रही है, उनके माता-पिता बूढ़े हो रहे हैं और तंत्र से आशाएँ अब समाप्त होती जा रही हैं।
प्रयागराज में छात्रों और युवाओं की आवाज़ उठाने वाले कोचिंग संस्थानों — क्लाइमैक्स, टारगेट विद रवि तिवारी और एग्जामपुर — को बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, संस्थानों के बाहर पुलिस की तैनाती भी कर दी गई है।
सवाल यह है कि क्या युवाओं के भविष्य की बात करना अब अपराध बन गया है, क्या छात्रों के हक की आवाज़ उठाने वालों को दबाकर शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
जो लोग देश को "विश्व गुरु" बनाने का दावा करते हैं, उन्हें यह बताना चाहिए कि विश्व गुरु बनने का रास्ता शिक्षा के मंदिरों पर ताले लगाने से होकर जाता है या शिक्षा को मजबूत करने से,
युवाओं की मांगों का जवाब संवाद से दिया जाना चाहिए, दमन से नहीं। आवाज़ों को बंद करने से समस्याएँ खत्म नहीं होतीं, बल्कि व्यवस्था के प्रति अविश्वास और बढ़ता है।
याद रखिए, जब छात्र अपने भविष्य के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएँ, तो सवाल छात्रों पर नहीं, व्यवस्था पर उठते हैं।
क्योंकि किताबों से डरने वाली व्यवस्था कभी ज्ञान का नेतृत्व नहीं कर सकती।
#indianmedia #youtubeteachers #students