कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, पंजाब प्रभारी श्री सचिन पायलट जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!
आपका संगठन कौशल, युवाओं से जुड़ाव, जनहित के लिए अथक परिश्रम कार्यकर्ताओं को इसी तरह से ऊर्जावान प्रेरणा देता रहे!
@SachinPilot
कुछ दिनों पहले बिहार के युवाओं से बहुत दिलचस्प बातचीत हुई - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार हर मुद्दे पर। और, इन सबकी दुर्दशा के लिए सिर्फ एक गुनहगार है, BJP-JDU सरकार।
बिहार के युवा बखूबी जानते हैं कि पिछले 20 सालों में किस तरह इस मोदी-नीतीश सरकार ने उनकी आकांक्षाओं का गला घोंटा है, प्रदेश को लावारिस छोड़ दिया है और हर पैमाने पर गर्त में धकेल दिया है।
*शिक्षा*
🔻 कक्षा 9–10 में ड्रॉपआउट दर: 27वां स्थान (29 राज्यों में)
🔻 कक्षा 11–12 में नामांकन दर: 28वां स्थान (29 राज्यों में)
🔻 महिला साक्षरता: 28वां स्थान (29 राज्यों में)
*रोज़गार*
🔻 सेवा क्षेत्र में रोजगार: 21वां स्थान (29 राज्यों में)
🔻 उद्योग/उत्पादन क्षेत्र में रोजगार: 23वां स्थान (29 राज्यों में)
*स्वास्थ्य*
🔻 शिशु मृत्यु दर: 27वां स्थान (29 राज्यों में)
🔻 बीमा योजना से स्वास्थ्य सुरक्षा: 29वां स्थान (29 राज्यों में)
🔻 घर में शौचालय की सुविधा: 29वां स्थान (29 राज्यों में)
*मानव विकास*
🔻 मानव विकास सूचकांक (HDI): 27वां स्थान (27 राज्यों में)
🔻 प्रति व्यक्ति आय (NSDP): 25वां स्थान (25 राज्यों में)
ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आईना हैं - वो rear-view mirror जो दिखा रहा है कि ये 'डबल इंजन' बिहार को प्रगति से कितना पीछे खींच लाई है।
जितने भी बिहारी युवाओं से मिला हूं, सभी बेहद होनहार हैं, समझदार हैं। अपनी काबिलियत और मेहनत के बल पर हर जगह चमक सकते हैं - पर सरकार ने उन्हें अवसरों की जगह सिर्फ बेरोज़गारी और निराशा दी है।
अब वक्त है बदलाव का - बिहार का स्वाभिमान फिर जगाने का। वक्त है महागठबंधन का न्याय संकल्प दोहराने का।
भाजपा का मंडल अध्यक्ष या गुंडा ?
बालाघाट में वायरल वीडियो में मंडल अध्यक्ष सतीश लीलहारे एक युवक को तालिबानी अंदाज में पीट रहे हैं! प्रदेश में भाजपाई अब घोषित तौर पर गुंडागर्दी पर उतर आए हैं!
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने बिहार के युवाओं से मिलकर जरूरी मुद्दों पर चर्चा की।
BJP-JDU सरकार ने बिहार को न सिर्फ गर्त में धकेला, बल्कि लोगों के सपनों का गला भी घोंट दिया। बिहार की इस तबाही की जिम्मेदार मोदी-नीतीश सरकार है, जिसे जनता सबक सिखाएगी।
आज पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह जी राहुल भैया ने चुरहट विधानसभा के रामपुर नैकिन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कियाI
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रताप सिंह जी, विधानसभा प्रभारी श्री शिवप्रसाद प्रधान जी सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेI
सागर जिले के रहली में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा किसान की विभिन्न समस्याओं सहित पराली जलाने पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र मोहासा जी के नेतृत्व में किसानों ने अपने खेतों से करबी और पराली लाकर विरोध जताते हुए शासन-प्रशासन की अर्थी यात्रा निकाली!
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य ज्योति पटेल जी, एड बीडी पटेल जी, सौरभ हजारी, रत्नेश कुशवाहा जी सहित नेतागण उपस्थित थेI
ये दरभंगा का सरकारी अस्पताल है।
• मरीज तड़प रहे हैं, डॉक्टरों का पता नहीं है
• ICU जर्जर है, मरीजों के परिजन रो रहे हैं
• पानी के नल और शौचालय में गंदगी भरी है
• अस्पताल में न दवाईयां हैं, न जांच की सुविधा
BJP-JDU ने बिहार का हेल्थ सिस्टम तबाह कर दिया है।
देखिए रिपोर्ट 👇
मोहन सरकार की उपलब्धि : जीरो रोजगार 👇
दावों और धरातल की हकीकत का अंतर बताता है कि केवल पैसा पानी की तरह बहाया, मोहन यादव ने इस नाम पर विदेश टूरिज्म का सपरिवार आनंद लिया और जनता को सिर्फ़ भाषणों और झूठे आंकड़ों का जाल थमा दिया!
चुनाव आयोग हर साल Special Summary Revision (SSR) करता है, तो फिर SIR की आवश्यकता क्यों पड़ी?
मैंने वोट चोरी को लेकर भोपाल में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से प्रमाण सहित जानकारी दी थी, लेकिन आज तक मध्य प्रदेश चुनाव आयोग या भारत सरकार ने इस पर एक भी जवाब नहीं दिया।
: श्री @UmangSinghar जी, नेता प्रतिपक्ष.
📍 प्रेस वार्ता, भोपाल