गोपालगंज में जादोपुर–मंगलपुर पुल की दरार का गैप दिखाने के लिए एक युवक ईंट का इस्तेमाल कर रहा था, तभी उसका मोबाइल सीधे दरार में गिर गया। बाद में मोबाइल सुरक्षित मिल गया लेकिन घटना का मजेदार वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#gopalganj#bridgevideo#viralvídeo #funnyincident #socialmediaviral #viralclips #inh24x7news
नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक सर्विस सेंटर में मूसलाधार बारिश के दौरान दीवार गिर गई। पास खड़ी एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि एक अन्य गाड़ी को समय रहते हटा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#noida#rainfall#wallcollapse #viralvídeo #inh24x7news
अंबिकापुर में नलों की टोटियों चोरी करने वाले दो आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब 15 दिन पहले आरोपियों ने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में चोरी की थी, जिसमें 73 से ज्यादा नलों की टोटियां चोरी की गई थीं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
#ambikapurnews #ambikapur #cgnews #chhattisgarhnews #policeaction #watertaptheft
बिलासपुर के चकरभाठा क्षेत्र में ऑर्गेनिक फार्म हाउस पर 8-10 हथियारबंद नकाबपोश चोरों ने धावा बोलकर सोना-चांदी व मूर्तियों सहित करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया। वारदात CCTV में कैद, पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#bilaspurnews#chakarbhatha#cctvfootage #chhattisgarhnews #cgnews #chhattisgarh
दिल्ली के मालवीय नगर होटल अग्निकांड में 21 लोगों की मौ** हो गई। जांच में खुलासा हुआ कि होटल को 6 कमरों की मंजूरी थी, लेकिन 25 कमरे बनाए गए थे। फायर NOC भी नहीं थी। मामले में होटल मालिक गिरफ्तार कर लिया गया है।
#MalviyaNagar#HotelFire#FireAccident#BreakingNews#DelhiNews #FireSafety #HotelTragedy