कल जनता दल (यूनाइटेड) पूरे प्रदेश में ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ के रूप में इस दिवस को मना रहा है।
यह ऐतिहासिक दिवस बिहार को विकास, समृद्धि और सुशासन की राह पर अग्रसर करने वाले सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार जी के योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है।
उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।
आइए, उनके सम्मान में सुशासन दिवस की पूर्व संध्या पर अपने आवासों एवं प्रतिष्ठानों में दीप जलाकर सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएँ।
@NitishKumar@LeshiSingh
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
गौरव का क्षण!
बिहार की ऐतिहासिक धरती पर "नीतीश सेतु" के लोकार्पण हेतु पधारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आ० श्री @narendramodi जी का भव्य स्वागत करती हुई विकास पुत्री बिहार सरकार की मा० मंत्री @LeshiSingh जी
यह पल बिहार के सम्मान, विकास और गौरवशाली भविष्य का प्रतीक है।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ।
माँ का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं।
इस कठिन एवं दुःखद समय में माननीय मुख्यमंत्री जी और उनके समस्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने का धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। 🙏
आगामी 24 नवंबर को @Jduonline द्वारा बिहार के सभी जिलों में आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल एवं व्यापक जनभागीदारी के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से आज सिवान जिला के महाराजगंज प्रखंड अंतर्गत कसदेवरा पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय ‘सुशासन नीतीश परिचर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुई।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्रीमती @VLakshmiKush जी, माननीय विधायक श्री @Hemnarayansha जी, माननीय विधायक श्री इंद्रदेव सिंह पटेल जी, माननीय विधायक श्री Bhismpratap Singh जी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री MLC Virendra Narayan Yadav जी एवं बिहार राज्य नागरिक परिषद के माननीय उपाध्यक्ष श्री डॉ. अजय कुमार सिंह जी सहित पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारियों एवं इसकी सफलता को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
आदरणीय नेता श्री Nitish Kumar जी के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इन कार्यों, नीतियों और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा जनता के साथ संवाद स्थापित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
आइए, सामूहिक सहभागिता और जनसंवाद के माध्यम से ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ को सफल बनाएं।
@Nishantjdu81
#सुशासन_दिवस #नीतीश_संवाद #नीतीश_कुमार #सुशासन #बिहार_विकास
आज अपने विधानसभा क्षेत्र अधीन के.नगर प्रखंड अंतर्गत बनभाग बंगाली टोला एवं काझा कोठी में लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर छठ व्रतियों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित की।
इस पावन अवसर पर छठी मईया एवं भगवान सूर्य देव से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
जय छठी मईया!
#Chhath_pooja #Chhath_2026
बिहार के विकास पुरुष, आदरणीय श्री @NitishKumar जी के सम्मान में कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6-लेन पुल का नामकरण 'नीतीश सेतु' किया जाना समस्त बिहारवासियों के लिए गौरव का क्षण है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी का हार्दिक आभार।
#NitishSetu #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
आज से लोक आस्था, पवित्रता और अटूट श्रद्धा का महापर्व छठ पूजा प्रारंभ हो रहा है।
नहाय-खाय के साथ तन की शुद्धि,
मन की पवित्रता और आत्मा में भक्ति का संचार होता है।
छठी मैया और सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख,
समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली प्रदान करें।
#NahayKhay#chatt_mahaparv
आज अररिया में आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले “सुशासन दिवस : नीतीश संवाद” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी के नेताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुई।
बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों एवं अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
हम सबों के आदरणीय नेता श्री @NitishKumar जी का व्यक्तित्व,उनकी दूरदर्शी सोच और बिहार के विकास के प्रति उनका अटूट संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने अथक प्रयासों से बिहार को सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण और विकास की नई दिशा प्रदान की है। उनका जीवन जनसेवा, संवेदनशीलता और जनविश्वास का प्रतीक रहा है।
“सुशासन दिवस : नीतीश संवाद” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उनके विचारों, विकास की यात्रा और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
आइए, हम सभी मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएं।
@SanjayJhaBihar@Nishantjdu81@JDUUmeshSingh
#सुशासन_दिवस #नीतीश_संवाद #अररिया #नीतीश_कुमार #NitishKumar #JDU
आज मधेपुरा में आगामी 24 नवंबर को @Jduonline द्वारा आयोजित होने वाले “सुशासन दिवस : नीतीश संवाद” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुई।
बैठक में माननीय विधान पार्षद सह पार्टी कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ जी, माननीय विधायक श्री रमेश ऋषिदेव जी, माननीय विधायक श्री निरंजन मेहता जी, बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष श्री अशोक बादल जी, बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष श्री अमरदीप जी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस दौरान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, संगठनात्मक समन्वय एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
आइए माननीय नेता अभिभावक आदरणीय @NitishKumar जी के सुशासन, विकास एवं जनकल्याण के संकल्प और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए “सुशासन दिवस :
नीतीश संवाद” को ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से सफल बनाएँ।
@Nishantjdu81@SanjayJhaBihar
#सुशासन_दिवस #नीतीश_संवाद #विकास_पुरुष #नीतीश_कुमार #मधेपुरा
दीपोत्सव एवं दीपावली के पावन अवसर पर आज मां लक्ष्मी, विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सहित अपने आराध्य देवी-देवताओं की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश भरें तथा मुझे भी जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की शक्ति एवं सामर्थ्य प्रदान करें।
प्रकाश, आस्था और उल्लास का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और अपार खुशियां लेकर आए। जगत का कल्याण हो और हर घर खुशियों के दीप से आलोकित हो।
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।।
#शुभदीपावली #दीपोत्सव #HappyDiwali #Diwali2026 #LakshmiPuja #GaneshPuja #माँ_लक्ष्मी #भगवान_श्री_गणेश #सुख_समृद्धि
आज हमारे अभिभावक, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, माननीय श्री @NitishKumar जी से आत्मीय मुलाकात कर दीपावली के शुभ अवसर पर उनका स्नेह, आशीर्वाद एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त की।
उनका स्नेहिल सान्निध्य और मार्गदर्शन सदैव जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊर्जा, प्रेरणा एवं जीवन में आगे बढ़ने का संबल प्रदान करता है।
#NitishKumar #शुभ_दीपावली #स्नेहिल_मुलाकात
#आत्मीय_मुलाकात #मार्गदर्शन