आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर आमेर स्थित नवलखा स्टेडियम में उपखंड स्तरीय झंडारोहण कार्यक्रम के साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, बड़ी चौपड़ एवं ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित झंडारोहण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज विधानसभा क्षेत्र आमेर की ग्राम पंचायत खोरा मीणा में हरियाली तीज के अवसर पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया इसी प्रकार का एक कार्यक्रम जालसू ब्लॉक में स्थित ग्राम पंचायत महेशवास के ग्राम जलोई में भी आयोजित हुआ।
आज एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी आदरणीय श्री सचिन पायलट जी, साथी विधायकों, पूर्व विधायकों की उपस्थिति में जयपुर ग्रामीण से लोकसभा प्रत्याशी श्री अनिल चोपड़ा जी की नामांकन सभा में भाग लिया। आइए एक प्रबल प्रयास करें @AnilChopra_ जी को विजयी बनाने के लिए।
आज विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अपनों के बीच पहुंचकर उनके दुख बांटने का प्रयास किया।मेरी यही कामना है की ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें।
आज राजस्थान विधानसभा में दिए गए अपने संबोधन में सरकार से अपने किसान बंधुओं को दिन के समय बिजली आपूर्ति देने एवं सांयकालीन हो रही अघोषित बिजली कटौती में राहत देने का आग्रह किया
आज बोरां वाली ढाणी, ग्राम पंचायत मुंडोता पहुंचकर वहां उपस्थित बड़े बुजुर्गों तथा स्नेही जनों का आभार प्रकट किया एवं वहां आयोजित पौष बड़ा महोत्सव में सम्मिलित हुआ।
जय सियाराम!!
आज एआईसीसी महासचिव आदरणीय श्री सचिन पायलट जी के साथ, जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर अपनी समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे राजीव गांधी युवा मित्रों की समस्याएं सुनी एवं उन्हें उचित रूप से सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
#SachinPilot#rajivgandhiyuvamitra#INCRajasthan
गत दिवस आमेर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न वैवाहिक, धार्मिक एवं निजी कार्यक्रमों में सम्मिलित हुआ।
आप सभी के द्वारा दिए गए आदर, सम्मान एवं स्नेह के लिए सहृदय आभार।
चेतकासीन,परम पराक्रमी, त्यागी, आत्म सम्मान के पर्याय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर राजस्थान की इस पुण्य भूमि और इस से निसृत प्रकाशपुंज को मेरा कोटिशः नमन। 🙏🏻
आज ज़िला परिषद सभागार में माननीय ज़िला प्रमुख महोदया की अध्यक्षता में आयोजित विशेष साधारण बैठक में ज़िले के साथी विधायकों के साथ भाग लिया एवं जनहित से संबंधित विषयों पर चर्चा कर, अधिकारियों को उचित क्रियान्वन हेतु निर्देशित किया।
अलवर ग्रामीण से विधायक एवं पूर्व मंत्री आदरणीय श्री टीकाराम जूली जी को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं आशा करता हूं की आपके नेतृत्व में हम एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करेंगे।
Tika Ram Jully
असीमित शौर्य एवं वीरता के पर्याय हमारे शूरवीर जवानों के राष्ट्रप्रेम, त्याग एवं बलिदान को मेरा कोटिशः नमन।
भारतीय सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं |
जय हिन्द🇮🇳
#indianarmyday#bhartiyasenadiwas
सत्य की फिर मशाल जली
भारत जोड़ो न्याय यात्रा चली
एकता, सद्भाव, रोजगार, महिला सम्मान व हर व्यक्ति को हक से न्याय दिलाने के लिए श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से जुड़ें व संविधान संरक्षण में योगदान दें।
@RahulGandhi#BharatJodoNyayYatra
उत्तरायण हो रहे सूर्य की कृतज्ञ वंदना का पर्व मकर संक्रांति आप सब के लिए शुभ हो।
आप सभी के अंतस् में सूर्य की परम सात्विकता, अपार ऊर्जा और अपरिमित तेज का संचार हो। आप सभी को मकर संक्रांति के इस पावन पर्व की शुभकामनाएँ। 🙏🏻☀️