अपने पुत्रों की वीरता देखकर स्वयं आज राणा सांगा अचंभित हो गए होंगे। आज ठाकुरों ने अपने पूर्वजों का गर्व से माथा ऊंचा कर दिया हैं।
#राणा_सांगा#करणी_सेना
“महाराणा सांगा”
जुगनू की कुछ औलादों ने सूरज पर प्रश्न उठाए हैं,
शेरों की मादों के आगे कुछ ग्रामसिंह चिल्लाए हैं,
मेवाड-वंश कुल-कीर्तिकोष जिनके होने से दीपित है,
उन राणा सांगा के घावों पर कुछ भुनगे मँडराए हैं ।
उनसे कह दो अब देश शौर्य की मुठ्ठी खूब तानता है ,
उनसे कह दो यह देश महाराणा की ज्योति जानता है,
इतिहास तुम्हारी सरकारों का बंधक नहीं रहेगा अब,
उनसे कह दो यह देश लुटेरों को अब नहीं मानता है ॥💪🏼🇮🇳
उनसे कह दो यह देश ऋणी है ऐसे पुण्य-प्रवाहों का,
यह देश ऋणी है वीर शिवा के परम प्रतापी छावों का,
उनसे कह दो वे राजनीति का गुणा भाग घर में रक्खें,
यह देश ऋणी है महाराणा सांगा के अस्सी घावों का ॥
भारत की लाडली बेटी मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारत को कांस्य पदक दिलाकर देश का नाम रोशन किया है
शुभकामनाएं @realmanubhaker 🇮🇳
#ParisOlympics2024