@SupriyaShrinate मैडम जी सिंधी समाज नहीं पूछ रहा एक फ्रॉड व्यक्ति पूछ रहा है जिसकी कोई अहमियत नहीं सिंधी समाज में ।
प्रमाण ये रहा !
लेकिन आपको झूठ परोसने की आदत है शुरुआती दिनों से इसलिए आपको कॉंग्रेस ने लिया अपने साथ ।
यह ऑडियो सुन लीजिए आपकी झूठ की दुकान बंद हो जाएगी ।
खोया-पाया ब्रिगेड का जवाब कारसेवकपुरम के प्रभारी पुजारी शिव दास जी शब्दों में👇
"…मंदिर में जो भी सामग्री दान की गई है, चाहे वह चांदी के काकभुशुंडि हों, धनुष-बाण हो या भगवान हनुमान की गदा, देश भर से लोग इसे यहाँ लाए हैं और समर्पित किया है, और सब कुछ सुरक्षित रखा गया है। जो कोई भी इसकी पुष्टि करना चाहता है, वे आकर देख सकते हैं। जिन लोगों ने सोना और चांदी दान किया है, ट्रस्ट ने सभी को इसकी रसीद दी है... हमारे ऑडिटर और अकाउंटेंट ने इसका पूरा हिसाब-किताब रखा है; कोई भी आकर इसे देख सकता है। सभी सामग्रियां सुरक्षित रखी गई हैं…
ट्रस्ट के साथ समस्या यह है कि लोग जो चीजें दान कर रहे हैं, उन सभी को वहाँ (मुख्य मंदिर में) नहीं रखा जा सकता। जगह छोटी है और समाज की उम्मीदें बहुत बड़ी हैं… काकभुशुंडि को महीनों तक राम मंदिर में रखा गया था ताकि भक्तों की इच्छा का भी सम्मान किया जा सके, लेकिन भक्तों द्वारा दी गई हर चीज़ को रखने के लिए वहाँ इतनी जगह नहीं है…”
@VHPDigital@iRakeshPanday
We demands that in Ayodhya Ram Mandir case...
1. FIR should be filled
2. Investigation be expedited
3. Fast rack court to take-up the matter on day to Day basis and;
4. Guilty persons to suffer their punishment
- Alok Kumar, Int'l President VHP
अलीगढ़
➡️अंसार अली ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया
➡️राहुल बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया
➡️युवती से राहुल नाम से शादी का आरोप
➡️बाद में पहचान उजागर होने पर निकाह किया
➡️पीड़िता का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक
➡️हलाला के लिए दबाव बनाने का आरोप
➡️हलाला के नाम पर गलत काम कराने की कोशिश
➡️पीड़िता ने पति पर बेचने का आरोप लगाया
➡️अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र का मामला
#Aligarh @aligarhpolice@Uppolice@rangealigarh
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से संबंधित प्रकरण में एसआईटी द्वारा अभी तक अपनी जांच रिपोर्ट मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को प्रस्तुत नहीं की गई है।
इस संबंध में कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें भ्रामक एवं तथ्यहीन हैं। कृपया अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा केवल आधिकारिक स्रोत से प्राप्त जानकारी पर ही भरोसा करें।
प०आ० मा०मुख्यमंत्री योगीजी के आगमन से पूर्व रात्रि पर उनके संभावित रास्ते पर ऐसे पोस्टर लगना spcity अलीगढ़ की कार्यक्षमता पर परम संदेह पैदा करता है। क्या ऐसे लापरवाह अधिकारियों के ऊपर हमने @myogiadityanath जी की सुरक्षा छोड़ी हुई है। पूछता है भारत।
@CMOfficeUP@dgpup@Uppolice
ये वीडियो SP नेता जफर आलम के कार्यालय के सामने ओवर ब्रिज का बताया जा रहा है,आख़िर कौन था जिसने योगी जी के हरिगढ़ आगमन से पहले ऐसी गुस्ताखी करने की हिम्मत की??? @aligarhpolice@Uppolice@SudarshanNewsTV
BIG NEWS - Man at the centre of countless social media theories, Somesh Anand, spotted inside the Ram Mandir premises.
Before believing every viral claim, watch Shweta’s detailed ground report from Ayodhya.
Hello @aligarhpolice महोदय कृपया सब काम छोड़ के पहले इस गोलगप्पे की जान बचाओ,@DutyFamilyHonor मालिक प्राइवेट बैंक के फाइनेंसरों ने इसका जीना मुहाल कर दिया है,@Uppolice तुलसी अपार्टमेंट की छत पर चढ़कर नीचे कूदने की बातें कर रहा है कृपया संज्ञान लें,गांधीपार्क,
#Aligarh-सात समंदर पार तक गूंजा अलीगढ़ "कप्तान"का नाम,हाईटेक सर्विलांस के जरिए अलीगढ़ पुलिस ने विदेशी नागरिक के फोन की लोकेशन का लगाया पता,फोन बरामदगी के बाद ऑस्ट्रेलियाई युवक की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, कहा- 'थैंक यू अलीगढ़ पुलिस'@DutyFamilyHonor
@Uppolice@dgpup@adgzoneagra
प्रेस वक्तव्य:
गाजियाबाद जैसी जघन्य घटनाओं पर पूर्ण विराम के साथ जिहादी मनोवृति पर भी बुलडोजर जरूरी: आलोक कुमार
राज समंद, (राजस्थान), 02 जून 2026।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आलोक कुमार ने ग़ाज़ियाबाद में नाबालिग हिंदू युवक सूर्य चौहान की ईद पर कुर्बानी के नाम पर की गई निर्मम हत्या सहित हाल के वर्षों में हिंदू समाज को लक्षित कर हुई अनेक हिंसक घटनाओं पर गहरी चिंता और रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि गाजियाबाद, दिल्ली और उदयपुर जैसी घटनाएँ किसी सामान्य आपराधिक प्रवृत्ति का परिणाम नहीं हैं, बल्कि ऐसी जिहादी कट्टरपंथी मानसिकता की अभिव्यक्ति हैं जो हिंदुओं के प्रति घृणा और हिंसक मनोवृति को दर्शाती हैं। इस मनोवृत्ति के विरुद्ध शासन, सरकारों व समाज के जिम्मेदार लोगों को मिलकर पूरी तरह से मिटाना होगा।
श्री आलोक कुमार ने कहा कि 28 मई 2026 को बकरीद पर मित्र के नाते बुलाकर गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में 17 वर्षीय हिंदू युवक सूर्य चौहान की निर्मम हत्या, 4 मार्च 2026 को दिल्ली के उत्तम नगर में होली के अवसर पर तरुण की हत्या, उदयपुर में विद्यालय परिसर में छात्र देवराज पर हुए प्राणघातक हमले तथा महाराष्ट्र में उमेश कोल्हे की हत्या जैसी घटनाएँ केवल अलग-अलग अपराध नहीं हैं। इन घटनाओं में एक समान प्रवृत्ति दिखाई देती है—धार्मिक पहचान के आधार पर वैमनस्य, असहिष्णुता और हिंसा का नग्न प्रदर्शन।
उन्होंने कहा कि यदि किसी युवक को केवल इसलिए मार दिया जाए कि वह हिंदू है अथवा दोस्ती के रिश्ते और विद्यालय जैसे पवित्र स्थान में बच्चों के बीच भी कट्टरता और हिंसा प्रवेश कर जाए, तो यह पूरे समाज के लिए चेतावनी का विषय है। ऐसे घटनाक्रम यह संकेत देते हैं कि जिहादी कट्टरपंथी सोच का विष समाज के विभिन्न स्तरों तक पहुँच रहा है।
श्री आलोक कुमार ने कहा कि यह समझना होगा कि हिंसा, आतंक और जिहादी कट्टरवाद की अवधारणा का आधुनिक विश्व में कोई स्थान नहीं हो सकता। ऐसी गंभीर घटनाओं को केवल कानून-व्यवस्था की समस्या मानना भी पर्याप्त नहीं होगा। ये विश्व शांति और सामाजिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं।
उन्होंने कहा कि जितने दोषी ऐसे जघन्य कृत्य करने वाले लोग हैं, उतने ही दोषी वे लोग भी हैं जो प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उन्हें वैचारिक संरक्षण प्रदान करते हैं, उनके अपराधों पर पर्दा डालते हैं या सुविधानुसार मौन धारण कर लेते हैं। समाज को यह प्रश्न पूछना चाहिए कि जब पीड़ित हिंदू समाज का व्यक्ति होता है तब तथाकथित सेक्युलर समूहों, मानवाधिकारवादियों और अनेक राजनीतिक दलों की आवाज़ क्यों बंद हो जाती है। यह चयनात्मक मौन न केवल नैतिक दिवालियापन है, बल्कि कट्टरपंथ को प्रोत्साहन देने का माध्यम भी बनता है।
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विहिप संपूर्ण समाज, सभी धार्मिक नेताओं, सामाजिक संगठनों तथा सरकारों से आग्रह करती है कि वे ऐसी हिंसक मनोवृति का स्पष्ट और निर्भीक विरोध करें। कट्टरता के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी भविष्य में और बड़ी त्रासदियों को जन्म दे सकती है।
श्री आलोक कुमार ने हिंदू समाज का भी आह्वान किया कि वह संगठित, सजग और आत्मरक्षार्थ पुरुषार्थी बने।
उन्होंने कहा कि शांति और सद्भाव तभी सुरक्षित रह सकते हैं जब समाज हिंसा करने वालों के साथ-साथ उनके समर्थकों और मौन दर्शकों को भी कठघरे में खड़ा करे।
राजस्थान के राजसमन्द में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विहिप अध्यक्ष ने राजस्थान सरकार से इसी वर्ष राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने तथा केंद्र सरकार से अपने पुराने प्रेसिडेंशियल आदेश में संशोधन कर अनुसूचित जन जाति के धर्मांतरित लोगों को अनुसूचित जाति के सभी अधिकारों से बंचित करने की माँग भी की।
जारी कर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद
प्रिय, Neeraj Kumar Jadaun सर ,
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता प्रदान करें, ताकि आप इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ समाज एवं राष्ट्र की सेवा करते रहें।
जन्मदिवस की हार्दिक बधाई @DutyFamilyHonor
-प्रतीकरघुवंशी
प्रेस विज्ञप्ति:
सूर्या चौहान हत्याकांड की विश्व हिंदू परिषद द्वारा घोर निंदा, सभी दोषियों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग
गाजियाबाद। मई 31, 2026। विश्व हिंदू परिषद द्वारा, गाजियाबाद के खोड़ा में , ईद के दिन एक हिंदू युवक सूर्या चौहान की निर्मम हत्या की घटना की घोर निंदा करता है। विश्व हिन्दू परिषद शासन एवं प्रशासन से मांग करती है कि जिस प्रकार त्वरित जांच कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उसी प्रकार इस जघन्य अपराध में संलिप्त शेष सभी दोषियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें कठोरतम दंड दिलाया जाए।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री श्री बजरंग बागड़ा आज खोड़ा स्थित मृतक सूर्य के निवास पर पहुंचे और परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने सूर्य की माता, बहन एवं अन्य परिजनों को इस कठिन समय में सांत्वना दी तथा विश्वास दिलाया कि पूरा हिंदू समाज इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वेच्छा से धन संग्रह कर एक सहयोग राशि भी परिवार को प्रदान की गई। परिषद ने आश्वस्त किया कि परिवार को हर संभव सहयोग किया जाएगा।
प्रेस वार्ता के दौरान श्री बजरंग बागड़ा ने कहा कि यह एक अत्यंत जघन्य, कायराना एवं निंदनीय अपराध है, जिसकी त्वरित जांच और कठोरतम सजा आवश्यक है। मुस्लिम समाज ऐसे आपराधिक तत्वों पर नियंत्रण करने की ज़िम्मेदारी से बच नही सकता । श्री बागड़ा ने ऐसे अपराधी जिहादी मानसिकता पर अंकुश लगाने हेतु मुस्लिम नेतृत्व को तत्काल कार्यवाही करने के लिए आगाह किया ताकि देश में शांति और सौहार्द से साथ रहने का वातावरण विकसित हो सके । साथ ही प्रशासन न्यायिक प्रक्रिया के तहत कठोरतम सजा दिलाने की व्यवस्था करे जिससे असामाजिक आपराधिक तत्वों को यह स्पष्ट संदेश जाए कि वे बच नहीं सकते । इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के गाजियाबाद विभाग मंत्री अजय शर्मा,विभाग संगठन मंत्री साहिल वालिया, हरनंदी महानगर के अध्यक्ष बी के गुप्ता, नवीन गोतम,सौरभ तिवारी, राजेश तंवर, अमित पराशर,राजू पंडित, ललित जायसवाल भी उपस्थित रहे।
जारी कर्ता:
विनोद बंसल
राष्ट्रीय प्रवक्ता
विश्व हिंदू परिषद