#SaharanpurPolice#IndependenceDay2026#80thIndependenceDay#स्वतंत्रता_दिवस_2026
‼️ 🇮🇳 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर में ध्वजारोहण एवं सम्मान समारोह 🇮🇳‼️
➡️आज दिनांक 15.08.2026 को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित क्वार्टर गार्द में गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा उपस्थित पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई।
✅इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सेवा के लिए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
🏅 उत्कृष्ट सेवा एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
✅समारोह के दौरान पुलिस विभाग में कर्तव्य के प्रति उत्कृष्ट समर्पण, सराहनीय कार्य एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चयनित पुलिस अधिकारीगण/कर्मचारीगण को श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त “सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह” प्रदान कर सम्मानित किया गया।
✅सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों की उपलब्धियों को सराहा गया तथा उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार निष्ठा, साहस एवं समर्पण के साथ पुलिस सेवा के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
✅कार्यक्रम के अंत में पुलिसकर्मियों के बीच मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
🇮🇳 राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा—हमारा संकल्प।
कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा—हमारी पहचान। 🇮🇳
#UPPolice
@adgzonemeerut@digsaharanpur
सुरासम्पूर्णकलशं रुधिराप्लुतमेव च।
दधाना हस्तपद्माभ्यां कूष्माण्डा शुभदास्तु मे॥
सिद्धियों और निधियों की प्रदात्री, शक्ति स्वरूपा माँ भगवती के चतुर्थ स्वरूप माँ कूष्माण्डा से प्रार्थना है कि सभी भक्तों तथा प्रदेश वासियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय माँ कूष्माण्डा!
A leap towards Digital Kumbh:
Hon'ble CM UP, Sri @myogiadityanath Ji, inaugurated the Digital Lost and Found Center in the Mahakumbh Mela area on December 7, 2024. This center will play a vital role in reuniting pilgrims who get separated from their families within moments.
"Fit Force for Divine Duty"
Our commitment to a #SurakshitKumbh begins with the foundation of a healthy body & a focused mind. Personnel at #Mahakumbh2025 are actively participating in sports & following a rigorous fitness regimen to serve with agility & strength.
#FitPolice
UP कांस्टेबल RE EXAM - महत्त्वपूर्ण सूचना -
जिन साथियों का एग्जाम प्रयागराज में है और उनके पास रुकने का कोई साधन नहीं है तो वे सभी Examपुर के प्रयागराज सेंटर पर रुक सकते हैं.... आपका हार्दिक स्वागत है.... यहां इंटरनेट,खाने की, वाशरुम इत्यादि की उचित व्यवस्था है..... रेलवे स्टेशन पर रुकने में सामान चोरी और मच्छर इत्यादि का डर रहता है.....
हेल्पलाइन नंबर है - 9838018700 What's app करें
पता है - निकट कमला नेहरू हास्पिटल , हाशिमपुर रोड.... फ्लाई ओवर के नीचे
➡️#SSP_SRR IPS डा0 विपिन ताडा के जनपद सहारनपुर से जनपद मेरठ स्थानान्तरण होने पर पुलिस अधि0/कर्म0गण तथा सम्भ्रान्त/सम्मानित नागरिकों द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर फूल माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।
#UPPolice@aajtak
चढ़ चेतक पर तलवार उठा,
रखता था भूतल पानी को।
राणा प्रताप सिर काट काट,
करता था सफल जवानी को॥
कलकल बहती थी रणगंगा,
अरिदल को डूब नहाने को।
तलवार वीर की नाव बनी,
चटपट उस पार लगाने को॥
वैरी दल को ललकार गिरी,
वह नागिन सी फुफकार गिरी।
था शोर मौत से बचो बचो,
तलवार गिरी तलवार गिरी॥
पैदल, हयदल, गजदल में,
छप छप करती वह निकल गई।
क्षण कहाँ गई कुछ पता न फिर,
देखो चम-चम वह निकल गई॥
क्षण इधर गई क्षण उधर गई,
क्षण चढ़ी बाढ़ सी उतर गई।
था प्रलय चमकती जिधर गई,
क्षण शोर हो गया किधर गई॥
लहराती थी सिर काट काट,
बलखाती थी भू पाट पाट।
बिखराती अवयव बाट बाट,
तनती थी लोहू चाट चाट॥
क्षण भीषण हलचल मचा मचा,
राणा कर की तलवार बढ़ी।
था शोर रक्त पीने को यह,
रण-चंडी जीभ पसार बढ़ी॥
- राणा प्रताप की तलवार(श्याम नारायण पांडेय)
भारत माता के वीर सपूत,वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती की बहुत बहुत शुभकामनाएं व बधाईं 🙏
भए प्रगट कृपाला, दीनदयाला,
कौसल्या हितकारी।
हरषित महतारी, मुनि मन हारी,
अद्भुत रूप बिचारी॥
लोचन अभिरामा,
तनु घनस्यामा,
निज आयुध भुज चारी।
भूषन वनमाला,
नयन बिसाला,
सोभासिंधु खरारी।।
भगवान श्री राम जी के जन्मदिन रामनवमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं 🙏
श्री राम जी आप सभी को उत्तम स्वास्थ्य व सुबुद्धि प्रदान करें 🙏🙏🙏🙏
सियावर रामचंद्र जी की जय
पवनसुत हनुमान जी की जय
#रामनवमी
#Ram
#SaharanpurPolice
➡️#SSP_SRR द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में होली के अवसर पर सपरिवार पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारीजनों की उपस्थिति में परम्परागत, रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ पूजन करने के पश्चात #होलिका_दहन किया गया एवं सभी को होली की शुभकामनायें दी गयी।