SSC GD 2026 के लाखों अभ्यर्थी परीक्षा को लेकर चिंतित हैं। लेकिन आयोग इस विषय पर कोई जानकारी तक नहीं दे रहा इतनी अपारदर्शिता कतई ठीक नहीं , राष्ट्र सुरक्षा की तैयारी कर रहे लाखों बच्चें एग्जाम के इंतजार में हैं........
कृपया अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द तिथि घोषित करें ताकि अभ्यर्थी सही दिशा में अपनी तैयारी जारी रख सकें।
#Declare_SSCGD_Exam_Date
Exam Date हमारा अधिकार है,
और हम इसे लेकर रहेंगे...........
@SSC_GoI@DoPTGoI
Delhi Police Constable की हाल ही में आयोजित परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में गहरी निराशा है। परीक्षा के बाद सामने आए कई सुबूत यह संकेत देते हैं कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक और अनियमितताएं हुई हैं। यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर विषय भी है।
एक अभ्यर्थी वर्षों तक मेहनत करता है—सुबह जल्दी उठना, आर्थिक कठिनाइयों से जूझना, परिवार की उम्मीदें और मानसिक दबाव सहना। ऐसे में जब उसे यह पता चलता है कि मेहनत के बजाय गलत तरीकों से कुछ लोग आगे बढ़ रहे हैं, तो उसका मनोबल टूट जाता है और पूरे सिस्टम से भरोसा उठने लगता है।
यदि इन गड़बड़ियों पर समय रहते संज्ञान नहीं लिया गया तो आयोग की विश्वसनीयता पर पर प्रश्न चिन्ह लगता हैं
आयोग इस विषय की गहनता से जांच कराए
#Delhi_Police_Scam
@SSC_GOI@DoPTGoI