'यूनुस अभिराज बन कर रहा था लोगों से ठगी'
मेरठ पुलिस ने टूर एंड ट्रैवल व स्पा सेंटर के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले यूनुस उर्फ अभिराज और महिला मित्र लिजा को गिरफ्तार किया है. यूनुस खुद को हिंदू बताकर भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाता था. यूनुस का ठगी में लिजा भी साथ देती थी.
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया है. यूनुस के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड, नगदी, पैन कार्ड और आधा दर्जन पासबुक बरामद हुई हैं.
#update: घूसखोर दरोग़ा जी को एंटी करप्शन मेरठ के सिविल लाइन थाना लेकर पहुंच गई है. दरोग़ा जी कुछ समय पहले ही प्रमोट होकर दरोगा बने थे. बनते ही मोटा हाथ मारने के चक्कर में थे. धर लिए गए.
मेरठ में दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
मेरठ के गंगानगर थाने में तैनात 1993 बैच के दरोगा प्रकाश चंद को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दरोगा जी ने मुकदमे से नाम निकालने के एवज में 2 लाख की रिश्वत मांगी थी. शिकायतकर्ता आज पहली किश्त 20 हजार देने आया था तभी दरोगा जी को पकड़ लिया।
'जब से इंटरनेट फ्री हुआ है रेप के मामले बढ़ गए हैं'
ये महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला है. कह रहीं हैं जब से पोर्न साइट्स फ्री हुई है. इंटरनेट फ्री हुआ है तब से रेप के मामले बहुत बढ़ गए हैं. छेड़खानी के मामले बहुत बढ़ गए हैं. इनको रोकने के लिए इन साइड्स पर अंकुश लगाना चाहिए.
"गाइज डोंट डिस्टर्ब "बाबू जी नशे में सो रहे हैं."
कानपुर में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सरकारी बाबू गहरी नींद में सोते नजर आ रहे हैं. दावा है कि BEO के कमरे में फर्श पर नशें में 'आराम फरमाते' सहाब बाबू अनिल शर्मा है. शर्मा जी नशे की करतूत की वजह से पहले भी 3 बार निलंबित हो चुकें हैं.
'सहाब बिरयानी खाए हो तो पैसा तो देने पड़ेगा'
महराजगंज में डायल 112 PRV पर तैनात पुलिसकर्मियो द्वारा फ्री में बिरयानी खाना का मामला सामने आया है. होटल मालिक ने फ्री में देने से इंकार किया तो पुलिसकर्मियों ने खरी खोटी सुना दी. जागरूक होटल मालिक ने वीडियो बना ली.
'ये गड्ढा है या 'यमलोक' का रास्ता'
UP के ललितपुर में नगर पालिका ने 'यमलोक' का नया रास्ता ईजाद किया है. पिछले 4 माह से ये राहगीरों को अपनी चपेट में ले रहा है. हर रोज हादसे हो रहे हैं. शिकायत के बाद भी नगर पालिका 'यमलोक' का रास्ता बंद करने को तैयार नहीं है. हादसे का CCTV सामने आया है.
'अब यूपी पुलिस को तलाशी के बाद ही एंट्री मिल रही है'
उत्तर प्रदेश में जनता का विश्वास पुलिस से उठ गया है. अब लोग अपने घरों में तलाशी लेने के बाद ही एंट्री दे रहे है. वीडियो में पुलिस एक घर में दबिश देने जाती है. लेकिन जागरूक जनता पहले पुलिसकर्मियों की तलाशी लेती है फिर एंट्री देती है. वीडियो कब और किस जिले का है कन्फर्म नहीं है.
'इंस्टाग्राम रील बनाते हैं तो सावधान हो जाइए'
अगर आप भी इंस्टाग्राम पर रील बनाने के आदि हैं. तो सावधान हो जाइए. मेरठ पुलिस ने ऐसे एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जो इंस्टाग्राम रील में आलिशान मकान देखकर उसे निशाना बनाते थे. पुलिस ने नजाकत और सलीम को पकड़ा है. दोनों के कब्जे से ज्वेलरी और नगदी बरामद हुई हैं.
'शामली में रौंगटे खड़े कर देने वाला हादसा'
शामली में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने सड़क पर जा रहे 2 मजदूरों को बेरहमी से कुचला दिया. दोनों मजदूर हादसे में घायल हो गए हैं और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पूरी वारदात का CCTV सामने आया है.
चाकू के बल पर दुष्कर्म करने वाला इरफान मिया लंगड़ा हो गया'
UP के बुलंदशहर में नाबालिग युवती से चाकू के बल पर दुष्कर्म करने वाले इरफान मियां को पुलिस ने लंगड़ा कर दिया है. इरफान वारदात के बाद फरार हो गया था. सोचा था बच जायेंगा. लेकिन योगी बाबा की पुलिस ने धर दबोचा. अब इरफान मियां जुर्म से तौबा कर रहा हैं.
'उधार के पैसे न देने पर आंटी ने 12 सेकंड में 10 थप्पड़ जड़ दिए'
बरेली में उधार के पैसे न देने पर एक दबंग आंटी ने गरीब महिला को 12 सेकंड में 10 थप्पड़ जड़ दिए. किसी ने आंटी की इस दबंगई की वीडियो बना ली और वायरल कर दी. वीडियो में आंटी गरीब महिला को खरी खोटी सुनाते हुए थप्पड़ मार रहीं हैं.
आरोप है कि गरीब महिला ने आंटी की दुकान से 2 साल पहले 1200 रुपए का उधार सामान लिया था. जिसे वह लौटा नहीं पाई थी.
"लगातार फोन मिला रहे हैं.. लेकिन कोई फोन उठाने वाला नहीं!"
मेरठ में चिलचिलाती गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं. बच्चे-बुजुर्ग बेहाल हो रहें हैं. अधिकारी फोन उठाने को तैयार नहीं है. गुस्साई जनता को बिजलीघर पहुंचकर हंगामा करना पड़ रहा है. जनता सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने को मजबूर हैं. जब जिम्मेदार ही फोन न उठाएं, तो जनता आखिर जाए कहां?
UP- फिरोजाबाद जिले में दुकानदार ताहिर ने देश की शान तिरंगे को अपनी दुकान का पौंछा बनाया हुआ है. पुलिस से शिकायत के बाद थानेदार ने ताहिर का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया. पढ़ा लिखा ताहिर एक मानसिकता के चलते ऐसा कर रहा था.
देश में तिरंगे की क्या सिर्फ इतनी ही कद्र है?
UP के गाजियाबाद के मोदीनगर में चेन लूट की शिकायत करना एक महिला को भारी पड़ गया. दबंगों ने मां-बेटे पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया. पीड़िता का आरोप है कि 2 दिन पहले बेटे से चेन लूटने के मामले में दर्ज FIR वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. समझौता न करने पर आरोपियों ने हमला किया है.
'जमीन नाम न करने पर BSF जवान ने पिता को पिटा'
कानपुर| वीडियो में बुजुर्ग को थप्पड़ों और डंडे से पीट रहा शख्स BSF जवान सर्वेश गुप्ता है. बूढ़े पिता रमाशंकर को सड़क पर घसीट कर पीट रहा है. आरोप है कि सर्वेश जमीन अपने नाम करने का दबाव बना रहा था, पिता ने इससे इनकार कर दिया.
'5 लाख, बुलेट और अपाचे नहीं मिली, तो दूल्हा नहीं लाया बारात'
सहारनपुर की नगमा की शामली के कांधला से आज बारात आनी थी. मंडप सज चुका था. मेहमान आ चुके थे. तभी दुल्हे का फोन आया. दुल्हे ने दहेज में 5 लाख नगद, बुलेट और अपाची बाइक की डिमांड कर दी.
पिता ने दूल्हे से मिन्नत की. दुल्हा नहीं माना और बारात लाने से इंकार कर दिया. दुल्हन दुल्हे के इंतजार में बैठी रहीं. बारात नहीं आई. दूल्हन पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
"मोबाइल अथवा कैमरा अन्दर ले जाना मना है. कृप्या अपना मोबाइल अथवा कैमरा गार्ड के पास जमा करें.. आज्ञा से CMO फर्रूखाबाद"
फर्रूखाबाद के CMO आनंद उपाध्याय ने चार्ज लेते ही ये तुकलुकी नोटिस अपने आफिस के बहार चस्पा किया है. CMO सहाब को कैमरे से डर लगता है. नोटिस चस्पा करने का उद्देश्य पत्रकारों पर रोक लगाना है.
'कॉविड में जिन पेड़ों ने दी सांसें उन्हें ही काटा जा रहा'
UP के मेरठ में CM ग्रीड के नाम पर वर्षों पुराने विशाल पेड़ काटने का अभियान बदस्तूर जारी है. इन्हीं पेड़ों ने 'कॉविड में सांसें (आक्सीजन) देने का काम किया था. ये पेड़ विकास के रास्ते में रोड़ा बन रहें थे. वैसे देश में एक पेड़ मां के नाम लगाए जा रहे हैं.
'मन्दिर के पुजारी का फंदे से लटका मिला नग्न शव'
बुलंदशहर के चामड़ मन्दिर के पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव नग्न अवस्था में फंदे से लटका मिला है. 5 बरस से पुजारी बिट्टू मन्दिर में सेवा कर रहे थे. पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया है. अभी ये साफ नहीं हुआ है कि ये हत्या है या आत्महत्या.