पंजाब नेशनल बैंक वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन के 25वें त्रैवार्षिक अधिवेशन में जाना हुआ तथा बैंक कर्मियों एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया।
#pnb#punjabnationalbank#bank
आज रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री @Gupta_vijender जी के साथ अग्रोहा अपार्टमेंट, मिलनसार अपार्टमेंट, ई-ब्लॉक प्रशांत विहार एवं पॉकेट C-8 सेक्टर-8 में नई आरएमसी सड़कों के निर्माण कार्यों, अनिल वाटिका की चारदीवारी के पुनर्निर्माण तथा आत्मवल्लभ अपार्टमेंट में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।
रोहिणी को अधिक स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक बनाने के लिए विकास कार्य निरंतर जारी हैं।
#ViksitDelhi #Development #JanSeva #EkPedMaaKeNaam
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा’ का उनका अमर संदेश आज भी राष्ट्रसेवा, आत्मसम्मान और जनजागरण की प्रेरणा देता है।
शत्-शत् नमन।
#lokmanya#balgangadhartilak#freedomfighter
दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री @upadhyaysbjp से लंबे समय बाद शिष्टाचार भेंट हुई।
इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में पुरानी खट्टी-मीठी यादें ताज़ा हुईं तथा विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई।
महापौर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ और सुझाव सुने।
प्रत्येक विषय पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय का समयबद्ध और संवेदनशील समाधान हमारी प्राथमिकता है।
#jansunwai #jankalyan #people #delhi #mcd
एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत आज वीर सावरकर पार्क, प्रशांत विहार में वृक्षारोपण किया।
प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनका संरक्षण कर स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ दिल्ली के निर्माण में अपना योगदान दें।
मेहनत का सम्मान, भविष्य की सुरक्षा।
लोकसभा में पारित एंटी पेपर लीक विधेयक देश के करोड़ों मेहनती विद्यार्थियों के सपनों, उनकी मेहनत और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था के प्रति विश्वास को नई मजबूती देने वाला एक ऐतिहासिक कदम है।
इस युवा हितैषी एवं दूरदर्शी पहल के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार।
#AntiPaperLeak #ExamReforms #YouthFirst #Education #TransparentExams #NewIndia #ViksitBharat
विकास रुक नहीं सकता, जनहित झुक नहीं सकता।
आज सदन में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी गंभीर मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्ष के लगातार व्यवधान के कारण सार्थक चर्चा नहीं हो सकी।
इसके बावजूद जनहित को सर्वोपरि रखते हुए आवश्यक एजेंडे पारित किए गए। दिल्लीवासियों का स्वास्थ्य, सुरक्षा और बेहतर नागरिक सुविधाएँ हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
#Delhi #MCD #Janhit #PublicHealth #ViksitDelhi
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रेरणा एवं माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी के नेतृत्व में प्रारंभ की गई दिल्ली लक्ष्मी योजना दिल्ली की माताओं एवं बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
सभी पात्र माताओं एवं बहनों से मेरा आग्रह है कि 1 अगस्त से प्रारंभ हो रहे पंजीकरण में समय पर आवेदन कर इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ अवश्य उठाएँ।
#delhilakshmiyojna #womenempowerment
दिल्ली को स्वच्छ, हरित एवं सतत भविष्य की ओर अग्रसर करने की दिशा में आज माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती @gupta_rekha जी की गरिमामयी उपस्थिति में दिल्ली नगर निगम (@MCD_Delhi ) एवं @OilIndiaLimited (OIL) के मध्य Compressed Bio-Gas (CBG) Plant की स्थापना हेतु MoU पर हस्ताक्षर किए गए।
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत तेखंड एवं ओखला में अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित किए जाएंगे, जहाँ प्रतिदिन लगभग 800 टन गीले कचरे का वैज्ञानिक प्रसंस्करण कर स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। यह पहल लैंडफिल पर निर्भरता कम करने, प्रदूषण में कमी लाने तथा दिल्ली में आधुनिक एवं प्रभावी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
यह साझेदारी स्वच्छ, हरित एवं पर्यावरण-अनुकूल दिल्ली के निर्माण के संकल्प को नई गति प्रदान करेगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर और टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
#MCD #OilIndia #CBG #SwachhDelhi #GreenDelhi #SustainableDevelopment #SwachhBharat #Delhi
श्री कृष्ण धाम, वसंत कुंज में परम पूज्य श्री श्री विश्वप्रसन्न तीर्थ स्वामीजी के 39वें चातुर्मास्य व्रतम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जाने का सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AlokKumarLIVE जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @JoshiPralhad जी, उडुपी-चिक्कमगलूर से सांसद श्री @KotasBJP जी एवं पूर्व सांसद श्री @rameshbidhuri जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों के साथ उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ।
ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन ही हमारी सनातन परंपरा, को जीवित रखते हैं ।📷
#SanatanDharma #Chaturmasya #GuruKripa #Spirituality
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बालाजी मंदिर में पूज्य गुरु माँ सुमन जी के श्रीचरणों में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त किया।
गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सही दिशा, ज्ञान और संस्कार प्रदान करता है। पूज्य गुरु माँ के आशीर्वाद से सदैव सेवा, सदाचार और जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिलती रहे।
सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#GuruPurnima #JaiBalaji #GuruKripa #SanatanSanskriti
स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त क्षेत्र हमारी प्राथमिकता है।
रोहिणी सेक्टर-8 के C-8 पार्क का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया तथा आसपास की पॉकेट की स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही C-8 के पार्कों में लगाए जा रहे नए झूलों के कार्य का भी निरीक्षण किया, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर मनोरंजन की सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।
#SwachhDelhi #Rohini #MCD #ParkDevelopment #JanSeva #PublicService
दिल्ली में पशु कल्याण एवं मानवीय शहरी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत आज द्वारका सेक्टर-29 स्थित दिल्ली नगर निगम के अत्याधुनिक डॉग शेल्टर का माननीय उपराज्यपाल श्री @SandhuTaranjitS जी के साथ शिलान्यास किया।
यह अत्याधुनिक डॉग शेल्टर बेसहारा एवं जरूरतमंद श्वानों के संरक्षण, उपचार, पुनर्वास एवं देखभाल के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। यह परियोजना पशु कल्याण के साथ-साथ संवेदनशील, सुरक्षित एवं समावेशी शहरी विकास के प्रति दिल्ली नगर निगम की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेगी।
इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली के सांसद श्री @RamvirBidhuri जी, विधायक श्री @kgahlot जी, स्थायी समिति की अध्यक्ष श्रीमती @satya_office जी, नेता सदन श्री @YadavBhagw69209 जी, नजफगढ़ वार्ड समिति के अध्यक्ष श्री @IamJaivirRana जी, पार्षद श्रीमती सुनीता जी तथा आयुक्त श्री संजीव खिरवार सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
#viksitdelhi #dogshelter #animalcare
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए, प्रकृति, वन्यजीवों और जैव विविधता के संरक्षण का संकल्प लें।
स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण ही आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। आइए, प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लें।
#WorldNatureConservationDay #NatureConservation #ProtectNature #Biodiversity #Environment #GreenFuture