आदरणीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में अब तक 9.3 लाख सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1 लाख और सरकारी नौकरियां देने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री जी लगातार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं।
सोनिया गांधी का फर्जीवाड़ा उजागर हो गया है। इस देश में मतदाता बनने की पहली शर्त भारतीय नागरिक होना है। ऐसे में अगर सोनिया गांधी वर्ष 1980 में भारत की नागरिक नहीं थीं, तो उनका नाम मतदाता सूची में कैसे शामिल हुआ?
समुद्र की गहराई से ऊर्जा की नई क्रांति!
महानदी बेसिन के गहरे समुद्री क्षेत्र में ONGC की गैस खोज भारत की ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। इससे घरेलू ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में ‘समुद्र मंथन’ जैसी पहलें भारत की समुद्री ऊर्जा क्षमता को साकार कर रही हैं और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती दे रही हैं।
सेवा संकल्प बाइक यात्रा ने छठे दिन में किया प्रवेश, देशभर में सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से शुरू हुई भाजपा की ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ मंगलवार को अपने छठे दिन में प्रवेश कर गई। वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर के बीच 20 अलग-अलग मार्गों से गुजर रही इस यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 1,500 युवा सेवा यात्री शामिल हैं।
यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप सेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कई पड़ावों पर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाए गए, जहां सेवा यात्रियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान सेवा यात्री विभिन्न स्कूलों में भी पहुंचे और विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक एवं प्रेरक सत्र आयोजित किए। इन सत्रों में सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और समाज के प्रति युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को सामाजिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया गया।
इसके अलावा, विभिन्न पड़ावों पर सेवा यात्री स्थानीय सामाजिक कार्यों में भाग ले रहे हैं और आम लोगों से संवाद कर रहे हैं। स्कूलों, धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और पौधारोपण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
यात्रा देश के विभिन्न राज्यों के गांवों, कस्बों और शहरों से होकर गुजर रही है। यात्रा जहां-जहां पहुंच रही है, वहां स्थानीय लोग भी उत्साहपूर्वक इससे जुड़ रहे हैं। युवा सेवा यात्री विभिन्न वर्गों के लोगों से संपर्क कर सेवा के माध्यम से सामाजिक सहभागिता और जनभागीदारी को मजबूत करने का प्रयास कर रहे हैं।
‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ के माध्यम से युवाओं में सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश देशभर में पहुंचाया जा रहा है।
संसद द्वारा कानून पारित किए जाने के बावजूद, यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा बार-बार राष्ट्रगीत का अपमान किया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी असदुद्दीन ओवैसी को साथ लेने के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि वह मुस्लिम वोटों के एक और दावेदार को जगह नहीं देना चाहती। वह मुस्लिम वोटों पर अपना एकाधिकार बनाए रखना चाहती है। समाजवादी पार्टी कांग्रेस को मजबूत नहीं मानती, इसलिए उसने कांग्रेस को अपने साथ रखा है।
पिछले चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 95 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 58 सीटों पर उसे कांग्रेस से अधिक वोट मिले थे। इसके बावजूद समाजवादी पार्टी के असदुद्दीन ओवैसी से दूरी बनाए रखने की एकमात्र वजह यही है कि मुस्लिम वोटों को लेकर संघर्ष अपने चरम पर है।