जोधपुर स्थित एम्स अस्पताल के हॉर्टिकल्चर विभाग में एक निजी कंपनी के मार्फत कार्यरत , सेवालों की ढाणी, पालासनी जोधपुर निवासी मांगीलाल बिश्नोई का बागवानी का कार्य करते समय क्रेन पर से गिर जाने के कारण विगत दिनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका उपचार का दौरान निधन हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हुए | मैने आज दिन में दिवंगत के परिजनों से दूरभाष पर वार्ता करके उन्हें ढांढस बंधाया तथा एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर गोवर्धन दत्त पूरी से दूरभाष पर वार्ता करके शोकाकुल बिश्नोई परिवार की आर्थिक मदद करवाने व आंदोलित परिजनों की मंशा के अनुरूप कार्यवाही करवाने को कहा है वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से भी दूरभाष पर वार्ता की है |
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ है |
🕉️ शांति
लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
#DharmendraDeol
#राजस्थान_पुलिस_कांस्टेबल भर्ती 2025 के एक अभ्यर्थी ने मैसेज करके करूणा प्रकट की।
- न कोई ख़बर कि परिणाम कब आएगा?
- न ख़बर फिजिकल काॅल आएगा या नहीं आयेगा...
- बिना रिजल्ट के फिजिकल तारीख घोषित कर दी गई।
- 60-70% अभ्यर्थी वही है जो REET की तैयारी कर रहे हैं। असमंजस में हैं कि पढ़ाई करूं या फिजिकल की तैयारी करो।
अगर सुबह -शाम फिजिकल की तैयारी करूंगा तो पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाएगी।
आपसे निवेदन है , हमारी मांग पर संज्ञान ले
सर @Rajeev_ips 🙏
@Ashugktrick@CharanSubhash18@SantoshBishnoi_
दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में कई लोगों की मौत की सूचना अत्यंत पीड़ादायक एवं चिंताजनक है। #redfort#highalert#breakingnews
पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को इस घटना की तह तक जाकर पूरी जांच करनी चाहिए। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।घायल जल्द तैयार हो|
प्रदेश के दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था के लिए विशेष शिक्षकों (Special Educators) की भारी कमी हैं एवं पूर्व REET 2022 की बैकलॉग भी है। साथ ही कई योग्य बीएड/बीएसटीसी धारक युवा लंबे समय से इस भर्ती की प्रतीक्षा में हैं।
मेरा मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से अनुरोध है कि आगामी REET भर्ती परीक्षा में पूर्व बैकलॉग के साथ विशेष शिक्षकों के रिक्त पदों का सृजन कर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जावे।
अगर आप वाहन चालक है,
तो सड़क पर अपने अधिकार – जान लो वरना हर बार “Sorry Sir” बोलते रहोगे।
• ट्रैफिक पुलिस आपको रोक सकती है, लेकिन आपकी गाड़ी की चाबी निकालने का बटन उनके पास नहीं है। मतलब गाड़ी है आपकी, चाभी निकालने का अधिकार उनके पास नहीं।
• चेकिंग के दौरान,
पुलिस वाला न तो आपको गाली दे सकता है और न ही थप्पड़ मार सकता है।
ऐसा होने पर सीधे 112 घुमाओ,
और पुलिस बुलाओ – जरूरत पड़े तो,
पुलिस स्टेशन या वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कार्यालय में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराओ। पुलिस वाला या तो माफी मांगेगा या सस्पेंड होगा।
• ओरिजिनल दस्तावेज़ नही हैं?
कोई बात नहीं, गाड़ी के कागज और ड्राइविंग लाइसेंस परिवहन मंत्रालय द्वारा अधिकृत DigiLocker या mParivahan ऐप में दिखाओ।
कागज़ भूल गए लेकिन दिमाग मत भूलना।
• चालान काटना है तो सिर्फ़ सब–इंस्पेक्टर या उससे ऊपर वाला अधिकारी है कटेगा ये बात हुई पुरानी। क्योंकि नए मोटर वाहन नियम में किसे कागज देखना है यहां चलेगी उनकी मनमानी।
• हेलमेट/सीट बेल्ट नहीं लगाया? जुर्माना लगेगा, पर गिरफ्तारी नहीं होगी।
हाँ, अगर शराब पीकर चला रहे हो तो फिर “पुलिस वाली गाड़ी” में VIP ट्रीटमेंट मिलेगा!
• लेडीज चालक है तो दो ध्यान,
रात 6 बजे के बाद पुरुष पुलिस वाला नहीं रोक सकता वाहन।
मतलब देवी जी,
उस टाइम पर अगर कोई रोक ले तो पूछना – “भाई साहब, आपकी टीम में कोई लेडीज ऑफ़िसर है कि नहीं?”
ध्यान रखो कि,
ड्राइविंग सिर्फ़ क्लच-गीयर-ब्रेक का खेल नहीं है, थोड़ा कानून का गियर भी डालो... वरना “Sorry Sir, गलती हो गई” आपका रोज़ का डायलॉग बन जाएगा।
~ सादर: @NCIBHQ