श्रमेव जयते!
आज भारत ने ऐतिहासिक श्रम सुधारों के इस नए युग के साथ 'विकसित भारत' के संकल्प को एक नई गति दी है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में लागू हुई चारों श्रम संहिताएँ हमारे श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान की गारंटी को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान करेंगी। ये संहिताएँ न केवल श्रमिकों को अधिक सशक्त बनाती हैं, बल्कि रोजगार जगत में पारदर्शिता और सरलता का नया मानक स्थापित करती हैं, जिससे Ease-of-doing-business को बल मिलेगा।
इन श्रम संहिताओं के लागू होने से सामाजिक सुरक्षा, समय पर वेतन और अधिक अवसर सुनिश्चित होंगे। यह कदम देश की उत्पादकता बढ़ाने, रोजगार सृजन को गति देने और भारत की अर्थव्यवस्था को भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इन दूरगामी सुधारों के साथ भारत का प्रत्येक श्रमिक, प्रत्येक उद्यम और प्रत्येक परिवार विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के निर्माण में नई ऊर्जा के साथ योगदान देगा।
#श्रमेव_जयते
#ShramevJayate
आज से देश में नई श्रम संहिताएं लागू हो गई हैं, जिससे मिलेगी…
• सभी कामगारों को समय से न्यूनतम वेतन की गारंटी
• युवाओं को नियुक्ति पत्र की गारंटी
• महिलाओं को समान वेतन और सम्मान की गारंटी
• 40 करोड़ श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी
• फिक्स टर्म एम्प्लॉईस को एक साल बाद ग्रेच्युटी की गारंटी
• 40 साल से अधिक आयु वाले श्रमिकों को सालाना मुफ़्त हेल्थ चेक-अप की गारंटी
• ओवरटाइम करने पर दुगने वेतन की गारंटी
• जोखिम-भरे क्षेत्रों के कामगारों को 100% हेल्थ सिक्युरिटी की गारंटी
• इंटरनेशनल मानकों के मुताबिक श्रमिकों को सामाजिक न्याय की गारंटी
यह सुधार सिर्फ बदलाव भर नहीं बल्कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के द्वारा श्रमवीरों के कल्याण के लिए लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय है।
#श्रमेव_जयते
#ShramevJayate