श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🔱🙏
देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे।
यह पावन श्रावण मास आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करे।
आइए, भगवान भोलेनाथ की भक्ति, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
हर-हर महादेव! 🚩🔱
ॐ नमः शिवाय।
#श्रावण_मास #हरहरमहादेव #ॐनमःशिवाय #महादेव #भोलेनाथ #Shrawan #Bihar #Congress
छात्रों के ख़िलाफ़ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है।
खबर आ रही है कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियाँ चलाई गई हैं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ़्तार करके उनपर FIR की जा रही है।
मोदी जी, कहाँ गया आपका वादा कि छात्रों पर कोई FIR नहीं की जाएगी और उन्हें रिहा कर दिया जाएगा? उल्टा उनपर घातक हमले और बर्बरता की जा रही है।
दिल्ली में छात्रों पर पेलेट गन चली और बिहार में AK-47। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार हो या दिल्ली - हर जगह पैटर्न एक ही है।
पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है। सुधार इनके बस का नहीं है। अपनी बातों से मुकर जाएगी और हर तरकीब से छात्रों की आवाज़ दबाएगी।
मोदी जी, देश के छात्रों से माफ़ी मांगिए। और जिन्होंने छात्रों पर हमला किया है, उन्हें कुचला है उनपर कार्रवाई कीजिए, छात्रों पर नहीं।
इसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं... 🔥
2018 में, जब Rahul Gandhi ने यह भाषण दिया था, तब कांग्रेस के पास सिर्फ़ 44 सांसद थे:
"आप मुझसे नफ़रत कर सकते हैं या मुझे 'पप्पू' कह सकते हैं, लेकिन एक दिन मैं आपको झुकने पर मजबूर कर दूँगा.."
BJP के सभी सांसद और मोदी यह सोचकर हँस रहे थे कि वह मज़ाक कर रहे हैं। 😭
अब उनमें से कोई भी राहुल गांधी पर कभी नहीं हँसेगा। RaGa भारतीय राजनीति के नोस्त्रेदमस हैं।
"कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिक सेवा परिषद, #कटिहार द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में शामिल होकर भारत माता के उन अमर वीर सपूतों को श्रद्धासुमन अर्पित किए, जिन्होंने राष्ट्र की आन-बान-शान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
कारगिल के वीरों का साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है।
आपका बलिदान कभी भुलाया नहीं जाएगा।
शत्-शत् नमन! 🇮🇳🙏
'जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो कुर्बानी...'
जय हिंद!
वंदे मातरम्! 🇮🇳
Ashraf Madni जी एवं पूर्व सैनिक सेवा परिषद कटिहार का आभार 🙏
@INCBihar
#KargilVijayDiwas #SaluteToOurHeroes #IndianArmy #JaiHind #RememberTheBrave #KargilHeroes
कारगिल विजय दिवस पर अपने अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और दृढ़ संकल्प के साथ दुश्मनों को परास्त कर कारगिल की चोटी पर पुनः तिरंगा लहराने वाले वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन।
कल #कटिहार जिला #कांग्रेस अध्यक्ष श्री Sanjay Kumar Singh जी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े का स्वागत करते हुए छात्रों के संघर्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के लगातार आंदोलन व आवाज़ उठाने को सलाम किया गया। यह देश के छात्रों और युवाओं की एकजुट ताकत की जीत है।
लेकिन हमारी लड़ाई अभी अधूरी है। हमारी मांग है कि पेपर लीक के सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो, प्रभावित छात्रों को न्याय मिले, कटिहार आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएँ तथा जिन छात्रों ने अपनी जान गंवाई है, उनके परिजनों को ₹1 करोड़ का मुआवज़ा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी का संघर्ष युवाओं के न्याय की लड़ाई को नई दिशा देता रहा है। कांग्रेस छात्रों और नौजवानों के अधिकारों की इस लड़ाई में हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।
छात्रों पर दमन नहीं, न्याय चाहिए। ✊🇮🇳
@INCBihar
🇮🇳 कारगिल विजय दिवस 🇮🇳
कारगिल की बर्फीली चोटियों पर भारतीय वीरों ने अपने अदम्य साहस, अद्वितीय शौर्य और सर्वोच्च बलिदान से इतिहास रच दिया। मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी अमर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं वीर सैनिकों को शत-शत नमन।
"जो देश के लिए जीते हैं, वही इतिहास लिखते हैं;
जो देश के लिए शहीद होते हैं, वही अमर कहलाते हैं।"
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
#KargilVijayDiwas #KargilWar #IndianArmy #SaluteToHeroes #JaiHind #RememberTheBrave #India
Mr. Modi, our students are demanding Dharmendra Pradhan’s resignation.
Don’t insult their intelligence with this pathetic midnight video.
1. Sack Pradhan.
2. Punish those who beat students.
3. Apologise
भारत की स्वतंत्रता की चेतना को नई दिशा देने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी और अदम्य साहस, बलिदान व क्रांतिकारी संकल्प के प्रतीक चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।
उनका संघर्ष, राष्ट्रप्रेम और स्वतंत्रता के प्रति अटूट समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।
जय हिंद! 🇮🇳
नीट पेपर लीक से देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़, अपने अधिकारों की आवाज़ उठाने वाले विद्यार्थियों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज, नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री @RahulGandhi जी एवं अन्य सांसदों के साथ हुए अमानवीय और अलोकतांत्रिक व्यवहार के विरोध में आज कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार सिंह जी के देखरेख में मंसाही प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमरूल हक जी के अगुवाई में आयोजित विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर शिक्षा मंत्री एवं प्रधानमंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की।
लाठियों से सच की आवाज़ दबाई नहीं जाएगी,
युवाओं की उम्मीद कभी मिटाई नहीं जाएगी।
सपनों का सौदा करने वालों, अब हिसाब देना होगा,
हर ज़ोर-जुल्म के टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है।
देश के युवाओं का भविष्य किसी की लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ सकता। विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज, पेपर लीक और लोकतांत्रिक आवाज़ों को दबाने की कोशिश किसी भी सभ्य लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। छात्रों के अधिकारों, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और संविधान की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो!
प्रधानमंत्री जवाब दो!
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो!
इंक़लाब ज़िंदाबाद!
जय हिंद!
देश का छात्र कह रहा है - “हमारा कोई भविष्य नहीं।”
और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं - “हमारी कुर्सी नहीं जाएगी।”
जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए - वहां न्याय है ही नहीं।
@INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राज्यसभा में विपक्ष की बुलंद आवाज़, आदरणीय श्री @kharge जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका संघर्ष, सादगी, समर्पण और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें।
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🎉🇮🇳
— प्रेम राय
प्रवक्ता, बिहार कांग्रेस