जो चले गए हैं,
वे शोकसभा का विषय नहीं,
वे इस शहर की चेतना पर
लिखा गया अभियोग हैं।
उनकी खामोशी
हर भाषण से ऊंची है,
हर जांच से गहरी,
हर श्रद्धांजलि से भारी।
उनकी खामोश अनुपस्थिति
हर उस दफ्तर
हर उस फाइल
हर उस व्यवस्था से पूछ रही है
और कितने सपनों की राख के बाद
जिम्मेदारी का पहला अंकुर फूटेगा?
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर NBT के नाम से कई पोस्ट वायरल हो रही हैं और उन फ़र्ज़ी पोस्ट के जरिये भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं.
इस पोस्ट में दो तस्वीरें लगी हैं, जिनमें से एक फेक है और एक असली है.
नोट- एक जिम्मेदार मीडिया संस्थान के नाते हम वो शब्द अपने पाठकों को नहीं पढ़ा सकते इसलिए हमने जानबूझकर वो शब्द छिपा लिया है. जो लोग एनबीटी के नाम पर इस तरह की ग़लत हरकत कर रहे हैं उनके ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी
NBT की किसी भी खबर की सत्यता जांचने के लिए केवल NBT के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें.
Original Post Link: https://https://t.co/QkrIKkzwho
बजट की अटैची ने रंग बदला है,
रंगत बरकरार है।
रूपया आता है
रूपया जाता है
रूपया घाटा है
रुपया मुनाफा है
रुपया सवाल है
रूपया जवाब है
रूपया मूल्य है
रूपया अवमान है।
अब जबकि रूपए ने
जनहित के पक्ष में खड़े होने की शपथ ली है,
सदन से पटल खत्म कर दिया गया है।
सबसे ऊंची कुर्सी के पीछे टंगे मुंह की
रूपए के पटल पर पोपली हंसी बरकरार है।
- प्रेम
@Premsmishra01 हर Dept को आकड़े जारी करने चाहिए कि पहले कितनी थी और अब कितने, वर्ना सब हवा हवाई आदेश माना जाए जैसे Corruption समाप्त करने का आदेश होता है..
NEET परीक्षा में घोटाले की बात आज सिर्फ नवभारत टाइम्स अखबार में पहले पन्ने की लीड खबर है। हमारे रिपोर्टर @BhupenderNBT की शानदार रिपोर्टिंग
जनता के मुद्दे अखबार नहीं उठाएंगे तो कौन उठाएगा। आप अखबार नहीं पढ़ेंगे तो सच कैसे पता चलेगा। सबसे भरोसेमंद
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा है कि वह केंदीय शिक्षा मंत्री को जॉनी जॉनी यस पापा और रेन रेन गो अवे जैसे पोयम को पाठ्यक्रम से बाहर करने के लिए पत्र लिखेंगे। इनसे कुसंस्कार फैलता है।
योगी मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज। भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश राजपूत, कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर राज्यमंत्री बनेंगे।