Nation First, Party Next, Self Last!
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर समस्त देशवासियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह दिन उन लाखों निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने अपना जीवन राष्ट्रसेवा की वेदी पर अर्पित कर दिया, बिना किसी अपेक्षा के, बिना किसी स्वार्थ के।
हम कृतज्ञता से स्मरण करते हैं उन महान विभूतियों को, जिनके त्याग और तपस्या से इस संगठन की नींव रखी गई।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, जिनके अंत्योदय के दर्शन ने समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास का अधिकार दिलाया। राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी, नानाजी देशमुख जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी, लालकृष्ण आडवाणी जी और अनगिनत तपस्वी नेता, जिन्होंने संघर्ष और समर्पण से इस संगठन को वटवृक्ष की भाँति खड़ा किया। उनकी विरासत केवल इतिहास नहीं, यह हमारा दायित्व है।
आज का यह पावन दिन हमें उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उनका जीवन हमें स्मरण कराता है कि राष्ट्रसेवा ही सर्वोच्च साधना है, समाज के हर वर्ग का उत्थान ही सच्ची राजनीति है और भारत को वैश्विक शिखर तक पहुँचाना ही हमारा संकल्प है।
#47YearsOfNationFirst #BJPFoundationDay
आज भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। 47 साल के सफ़र में भाजपा ने कई पड़ाव देखे। कई लोग भाजपा में आए तो कई वापस चले गए। कई लोगों ने दल बदला, तो कई लोगों ने दिल। कई लोग ऐसे भी हैं जो दल तो बदल लेते हैं, पर दिल नहीं। उनकी मानसिकता वो ही रहती है। इसलिए ये जरूरी है कि हम हमारी मूल विचारधारा के वफ़ादार कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। उन्हें ही महत्वपूर्ण स्थान दें। राजनीतिक नियुक्तियाँ और दायित्व उन्हीं कार्यकर्ताओं को दें जो मूल भाजपा के हैं।
जिनमें संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के भाव हों। जिन्होंने पार्टी के लिए संघर्ष किया है। जो पार्टी विचारधारा के हैं। ऐसे कार्यकर्ताओं को ही मौक़ा मिले, अवसरवादियों को नहीं। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जी, श्री अटल जी, श्री आडवाणी जी, राजमाता विजया राजे सिंधिया जी, श्री भैरों सिंह शेखावत जी ने तूफानों के बीच संगठन का जो दीप जलाया था उसे विश्व के लोकप्रिय नेता और भारत की तक़दीर बदलने वाले विकास पुरुष माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने और अधिक प्रकाशमान किया है। जिसके विकास का उजाला प्रदेश के हर जन तक पहुँचा रहें हैं हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी और प्रदेशाध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी।
पद के लिए काम मत करो। काम करोगे तो पद चला के आयेगा!
#47YearsOfNationFirst #BJPFoundationDay
विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#47YearsOfNationFirst
आज ब्यावर में आयोजित कृष्ण नीति दर्शन कथा का श्रवण करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
स्वामी गोविंद गिरी महाराज के श्रीमुख से निकले ज्ञान, धर्म और नीति के दिव्य उपदेशों ने मन को गहराई से स्पर्श किया। श्रीकृष्ण नीति दर्शन जीवन जीने की कला सिखाने के साथ-साथ कर्तव्य, साहस, सत्य और धैर्य का सशक्त मार्ग भी दिखाता है।
स्वामी जी के आज के प्रेरणादायक प्रवचनों में यही संदेश अत्यंत सरल, प्रभावी और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ अनुभव करने को मिला।
#Beawar
🔔 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान द्वारा जारी कक्षा 10th के रिजल्ट में गोविंदगढ़ (अलवर) स्थित नव दिशा पब्लिक स्कूल की छात्रा कशिश खंडेलवाल ने 99.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया 🔥
शुभकामनायें 💐💐
राज्यसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी को विजय पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
साथ ही एनडीए के सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को भी विजय की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
सगळा देश अर प्रदेशवासियां ने होळी री हियै री उण्डाई सूं मोकळी मोकळी सुभकामनावां अर घणा नै घणा राम राम!
सभी प्रदेशवासियों को रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
रंग, उमंग और आपसी अपनत्व से भरपूर यह त्योहार आपके जीवन में अनगिनत खुशियाँ लेकर आए ऐसी कामना करती हूं!
#HappyHoli
72 वर्ष की उम्र में भी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का शब्दों पर खासा नियंत्रण है...
उनकी आवाज में भाषण में आज भी वो धार दिखाई देती है जिस कारण लोग उन्हें देखना और सुनना पसंद करते हैं।
कोई माने या न माने राजस्थान बीजेपी में आज भी सबसे बड़ा चेहरा वसुंधरा राजे ही है!
📍पुष्कर
खोयरा (खानपुर) स्थित मुक्तेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित सांसद श्री दुष्यंत सिंह की पद यात्रा के शुभारंभ समारोह में शामिल हुई।
तीसरे चरण की इस पदयात्रा के अवसर पर अदिति शर्मा ने एक कविता पढ़ी, जिसमें मेरे संपूर्ण परिवार, मेरे शासन करने के तरीके और योजनाओं के बारे में उल्लेख था। माँ राजमाता विजय राजे सिंधिया जी, पिता श्रीमंत जीवाजी राव सिंधिया जी और भाई श्रीमंत माधव राव सिंधिया जी पर लिखी कविता सुन अपने आँसू रोक नहीं पाई। मेरे जीवन में इन तीनों के योगदान को मैं कभी नहीं भूल सकती।आज इनके बिना जीवन बहुत सूना लगता है।
मेरे माता-पिता और भाई अब इस दुनिया में नहीं है। जब भी उनकी याद आती हैं, तब मैं लोगों से मिल रहे प्यार में उनको खोजने लगती हूँ और अहसास करती हूँ कि इन्हीं में मेरे खोए हुए परिवारजन है।
#MeraJhalawar #PeopleFirst
मैं बहुत भावुक हूँ, मुझे धन-दौलत नहीं जनता रूपी परिवार के प्यार की जरूरत है, जो मुझे सर्वाधिक मिल रहा है। मेरा लोगों से दल का नहीं, दिल का रिश्ता है।
#MeraJhalawar#PeopleFirst
वायरल वीडियो में दिख रही वह बच्ची सिर्फ ऑटो में पढ़ाई नहीं कर रही, वह अपने सपनों की ओर उड़ान भर रही है। चारों तरफ शोर है, हालात आसान नहीं, फिर भी उसकी एकाग्रता अडिग है। यही जज़्बा सफलता की असली पहचान है। यह दृश्य युवाओं को सिखाता है कि संसाधनों की कमी कभी मेहनत की राह नहीं रोक सकती। जो हालातों से समझौता नहीं करता, वही इतिहास रचता है। अगर लक्ष्य साफ हो और इरादे मजबूत हों, तो हर सफर क्लासरूम बन सकता है। आज मेहनत कर लो, क्योंकि कल वही मेहनत तुम्हारी पहचान बनेगी।