माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। ICAR परिवार कृषि, अनुसंधान और किसान कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करने हेतु प्रेरित है।
@narendramodi@ChouhanShivraj@PIB_India
किसान-केंद्रित #KVKs से कृषि का नया भविष्य!
श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों व KVKs को संबोधित किया। रबी 2026–27 की योजना किसानों की भागीदारी से बनेगी। 28–29 सितंबर को रबी सम्मेलन। #ICAR@ChouhanShivraj@PIB_India@AgriGoI@Dept_of_AHD
राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी जी बीकानेर प्रवास के दौरान मेरे निवास पर पधारे । पिताजी ने साफा पहना कर स्वागत किया । घर परिवार के सदस्यों साथियों के साथ पारिवारिक वातावरण में सुखद संवाद हुआ ।
@chaturvediarun1@BJP4Rajasthan
‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’
क्या आप अपनी खेती को अधिक मुनाफ़ेदार और स्मार्ट बनाना चाहते हैं?
तो तैयार हो जाइए देश के सबसे बड़े कृषि महाकुंभ का हिस्सा बनने के लिए!
50,000+ किसान | 300+ प्रदर्शक | 50+ वक्ता | 100+ गतिविधियां
यह मौका है सीखने का, आगे बढ़ने का और अपनी आय बढ़ाने का — इसे बिल्कुल मिस न करें!
🗓️ 11–13 अप्रैल 2026
📍 दशहरा मैदान, रायसेन (मध्य प्रदेश)
#agrigoi #UnnatKrishiMahotsav2026 #RaisenKrishiMela
सऊदी पाकिस्तान सैन्य संधि के बाद जो नया भू राजनीतिक समीकरण बना है वह भारत के लिए कितना चुनौती पूर्ण है? और बदलती वैश्विक परिस्थितियों में भारत कहां खड़ा है इन्हीं तथ्यों की पड़ताल करता मेरा यह आलेख आज के दैनिक राष्ट्रदूत में प्रकाशित हुआ है ।
आपकी प्रतिक्रियाएं अपेक्षित है ।
#DrSurendra
#दैनिक_राष्ट्रदूत
#IndiaPakistanConflict
#saudipakistanrelations
#HIGHLIGHT
वैश्विक राजनीति द्विध्रुवीय नहीं रही है । ट्रंप द्वारा भारत पर थोपे गए 50% टैरिफ और शंघाई सहयोग संगठन में भारत की महत्वपूर्ण उपस्थिति यह सिद्ध करती है कि भारत की विदेश नीति बदल रही है इस बहु ध्रुवीय विश्व में आने वाली चुनौतियां और अवसरों के साथ डिप्लोमेटिक कदमताल कैसे हो पाएगी यह तो समय ही बताएगा लेकिन यह तय है कि भारत के पास बड़ा खिलाड़ी बनकर उभरने का अवसर है । 140 करोड़ की आबादी का बाजार हमारी सबसे बड़ी ताकत है ।
इन सब बातों को समेट इस विषय पर मेरा एक आलेख आज के दैनिक राष्ट्रदूत में प्रकाशित हुआ है, आपकी प्रतिक्रियाओं की अपेक्षा रहेगी ।
#दैनिक_राष्ट्रदूत #DainikRashtradoot
#DrSurendra
मुझे इंडियन मीडिया की डिप्लोमेसी समझ नहीं आती ।
. ट्रंप जब अमरीकी राष्ट्रपति का चुनाव जीते तो लगभग सारे भारतीय मीडिया ने यूं खुशी जाहिर की जैसे कोई भारतवंशी अमेरिका का राष्ट्रपति बन गया हो । मुख पृष्ठ रेड कारपेट नजर आ रहे थे ।
. फिर जब चीन पर टैरिफ लगाया तो ट्रंप की वाहवाही में यशोगान गए जा रहे थे । इसे भारत के लिए मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा था ।
. फिर जब भारत पर टैरिफ लगा तो वह हीरो वाला ट्रंप , विलेन में तब्दील हो गया ।
. फिर सारा मीडिया एक स्वर में भारत रूस चीन के गठबंधन की वकालत करने लगा ।
. आज जब प्रधानमंत्री मोदी sco summit में भाग लेने पहुंच रहे तो मीडिया नए गठबंधन की वकालत कर रहा है ।
. यही भारतीय मीडिया जब नेहरू की भूलों का जिक्र करता है तो ड्रेगन पर भरोसा करना नेहरू की भारी भूल बताता है ।
. हम भरोसा करते है कि मीडिया भारत में जनमत निर्माण करता है लोकतांत्रिक शिक्षण देता है सूचनाएं साझा करता है ।
क्या इस मीडिया के भरोसे देश के लोग कुछ सीख सकते है ?
गुटनिरपेक्ष नीति भारत की श्रेष्ठतम विदेश नीति है अपनी संप्रभुता और हितों की रक्षा इसी से होगी । भारत किसी देश या गठबंधन का पिछलग्गू बनकर नहीं बल्कि अपने भरोसे स्वतंत्र निर्णय क्षमता के साथ राष्ट्रहितों का ध्यान रखकर ही आगे बढ़ सकता है ।
140 करोड़ लोगों के विशाल बाजार और चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के बाद भी हम दुनिया के पूंजीवादी ताकतों को झुका नहीं सकते तो यह हमारी असफलता होगी ।
भारतीय मीडिया को परिपक्व लोकमत निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए । इलेक्ट्रिक मीडिया से तो भरोसा उठ ही गया है कम से कम प्रिंट मीडिया तो अपनी साख बचाए ।
भारत में सर्वसमावेशी राजनीति के प्रतीक ,आदर्श राजनेता , एक बेहतरीन प्रधानमंत्री और इन सबसे बढ़कर श्रेष्ठतम मानवीय गुणों से भरे मेरे नायक अटलबिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि......।
राजस्थान की सांगरी को GI टैग मिलने पर बधाई
खेजड़ी पर लगने वाली फली सांगरी को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिल गई है। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के प्रयासों से सांगरी को जीआई टैग मिला है।
बीकानेर , चूरू , झुंझुनूं,सीकर , जोधपुर जैसलमेर ,बाड़मेर, फलोदी जिले में सांगरी की भरपूर पैदावार होती है जिसमें कैल्शियम और प्रोटीन के साथ भरपूर मल्टीविटामिन पाए जाते हैं । जीआई टैग मिलने से खुदरा बाजार में सूखी हुई सांगरी₹1500 किलो से ₹3000 किलोग्राम तक बिकने की उम्मीद है।
राजस्थान के 16 उत्पादों को अब तक जीआई टैग मिला हुआ है जिसमें बीकानेर का भुजिया भी शामिल है । कृषि क्षेत्र में सोजत की मेंहदी ही एकमात्र राजस्थानी उत्पाद था जिसे जीआई टैग मिला हुआ था अब सांगरी भी इस सूची में शामिल हो गई है । इससे उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सांगरी मिलेगी तथा राज्यवृक्ष खेजड़ी का संरक्षण भी होगा ।
बधाई कृषि वैज्ञानिकों को बधाई पश्चिमी राजस्थान को
खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ जी मेघवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी से मुलाकात कर बीकानेर नगर निगम सीमा विस्तार में जयपुर रोड की कॉलोनियों और वंचित क्षेत्र को शामिल करने की मांग की । माननीय मुख्यमंत्री जी ने सकारात्मक आश्वासन दिया ।
@BhajanlalBjp@BJP4Rajasthan@DrVishwanathBJP
ठेठ रेगिस्तानी विचारो में परिपूर्ण, सहज ,सरल ,सौम्य व्यक्तित्व के धनी ,सादगी पूर्ण जीवन व्यतीत करने वाले, नेतृत्व में गांधी ,आंदोलनों में भगत सिंह इन सब से बढ़कर मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शक मित्र ,साथी , बड़े भाई राजेन्द्रसिंह जी भींयाड @RajendraBhinyad को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महान अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। भारतीय राजनीति में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व समर्थकों को दुःख के इस कठिन समय में संबल दें।
।।ॐ शांति।।
गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।