बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा के 'पीडीए रथ' को लेकर हमला किया है। मायावती का आरोप है कि सपा प्रमुख ने लाल छोड़कर भगवा ओढ़ लिया है। मायावती ने कहा कि अखिलेश का पीडीए रथ आरएसएस और भाजपा का भगवाकरण है। जो कि साफ दर्शाता है कि मुसलमानों पर सपा का वोट पाने का भरोसा उठ गया है। मायावती का दावा है कि अपरकास्ट खासकर ब्राह्मण समाज और मुस्लिम भी बीएसपी के पक्ष में बदल रहे हैं।
#bsp #mayawati #pda #samajwadiparty #AkhileshYadav
अमेरिकी स्टेट फ्लोरिडा के पास अटलांटिक के पानी में उस स्पैनिश बेड़े की निशानियां मौजूद हैं, जो तीन सदियों पहले (1715 में) तूफान में डूब गया था। बीते साल गोताखोर समुद्र में पानी के नीचे की जगह पर ���ापस गए तो उनको 1,000 सोने और चांदी के सिक्के बरामद किए। इस खजाने की कीमत एक कंपनी ने 1 मिलियन डॉलर आंकी, जिससे फ्लोरिडा की सबसे मशहूर जहाज दुर्घटनाओं में से एक की कहानी में एक नया अध्याय जुड़ गया।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, बरामद की गई चीजों में 1,051 सिल्वर रियाल (चांदी के सिक्के), पांच गोल्ड एस्कूडो (सोने के सिक्के) और फ्लोरिडा के अटलांटिक तट पर मिली सोने की चीजें शामिल हैं। इनकी पहचान मेक्सिको, बो��ीविया और पेरू की स्पैनिश कॉलोनियों में ढाले गए ��िक्कों के तौर पर की गई। कई सिक्कों पर तारीखें और मिंट मार्क (टकसाल के निशान) दिखे।
लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बिना नाम लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव और शिव��ाल यादव पर जोरदार हमला बोला । सीएम योगी ने कहा कि "2017 से पहले चाचा-भतीजे
की जोड़ी डकैती करने निकल पड़ती थी।"
#cmyogi #akhileshyadav #samajwadiparty
लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने बिना नाम लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर जोरदार हमला बोला । सीएम योगी ने कहा कि "2017 से पहले चाचा-भतीजे
की जोड़ी डकैती करने निकल पड़ती थी।"
#cmyogi#akhileshyadav#samajwadiparty
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में करीब 200 करोड़ रुपये के वस्तु एवं सेवा कर, यानी गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) की चोरी को लेकर लखनऊ से आई जीएसटी की टीम ने एक गुटका (गुटखा) कारोबारी के ठिकाने और गोदाम में छापेमारी की। दो दर्जन से अधिक अधिकारी ��्रतिष्ठान और गोदाम में दस्तावेज और बिल रिकार्डों की जांच करने में जुटे रहे। यह कार्रवाई लगातार 16 घंटे तक चली जिससे पूरे क्षेत्र में इस कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा। छापेमारी की कार्रवाई से पहले ही गुटका कारोबारी फरार हो गया था।
गुटका के अलावा सब्जियों के मसालों का भी कारोबार
हमीरपुर जिले ��े मौदहा कस्बे के मुख्य बाजार में गढ़ाना तालाब के किनारे अमित कुमार का गुटका, तंबाकू का बड़ा कारोबार है। पिछले एक दशक से यह कारोबारी अमित ओमर एस ट्रेडर्स के नाम से बुंदेलखंड और आसपास के इलाकों में नेटवर्क फैलाए है। मौदहा कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र व जिलों में प्रचलित 'किस्मत' नामक गुटका इसी कारोबारी का प्रोडक्शन है। इसके अलावा सब्जियों के कई मसालों सहित अन्य दर्जनों उत्पादों का व्यापार इस फर्म में होता है। शुक्रवार को लखनऊ के रजिस्ट्रेशन नंबर की आधा दर्जन से अधिक लग्जरी कारों का काफिला अमित ओमर ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान और गोदाम पर पहुंचा। इस दल में बड़ी संख्या में जीएसटी अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के अलावा महिला पुलिस कर्मी भी थीं। इस टीम ने गोदाम और मकान को पहले चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद गोदाम का गेट खुलवाकर जीएसटी टीम अंदर पहुंची।
��ई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था, बल्कि 21वीं सदी की बदलती विश्व व्यवस्था का नया घोषणा पत्र था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, सशक्त और निर्णायक नेतृत्व में संपन्न हुआ ‘BRICS सम्मेलन 2026’ भारतीय कूटनीति के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह दर्ज हो चुका है।
G-20 की अभूतपूर्व सफलता के बाद दुनिया यह देखने के लिए उत्सुक थी कि विभिन्न विचारधाराओं, भौगोलिक सीमाओं और अलग-अलग रणनीतिक प्राथमिकताओं वाले BRICS देशों के बीच सामंजस्य कैसे हो पाएगा। भारत ने सम्मेलन के पहले ही दिन सर्वसम्मति से साझा घोषणापत्र पारित कराकर इन सभी संशयों को पूरी तरह निर्मूल कर दिया। साथ ही, यह भी स्थापित किया कि आज का भारत वैश्विक विमर्श को दिशा देने वाला सशक्त केंद्र बन चुका है। आज BRICS सिर्फ पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का अनौपचारिक समूह नहीं रह गया है, विस्तारित स्वरूप में यह वैश्विक आर्थिक संतुलन को निर्णायक मोड़ देने वाली महाशक्ति बन चुका है। तथ्य इस जमीनी हकीकत को पूरी स्पष्टता से प्रमाणित करते हैं। आज का BRICS दुनिया की करीब 46% आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, जो इसे पृथ्वी का सबसे बड़ा जनसांख्यिकीय मंच बनाता है।
यदि क्रय शक्ति समानता (PPP) के आधार पर देखें, तो वैश्विक GDP में ब्रिक्स की हिस्सेदारी 36% से अधिक है। इसने G-7 के पारंपरिक आर्थिक दबदबे को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, विश्व के कुल कच्चे तेल उत्पादन और सिद्ध तेल भंडारों के 40% से अधिक हिस्से पर इस समूह का प्रभाव है। पीएम मोदी ने इस विशाल आर्थिक सामर्थ्य को टकराव का जरिया नहीं बनने दिया, बल्कि इसे एक न्यायसंगत, पारदर्शी और नियम-आधारित वित्तीय प्रणाली के निर्माण का आधार बना��ा।
#BRICS #PMMODI
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में करीब 200 करोड़ रुपये के वस्तु एवं सेवा कर, यानी गुड्स एंड सर���विस टैक्स (GST) की चोरी को लेकर लखनऊ से आई जीएसटी की टीम ने एक गुटका (गुटखा) कारोबारी के ठिकाने और गोदाम में छापेमारी की। दो दर्जन से अधिक अधिकारी प्रतिष्ठान और गोदाम में दस्तावेज और बिल रिकार्डों की जांच करने में जुटे रहे। यह कार्रवाई लगातार 16 घंटे तक चली जिससे पूरे क्षेत्र में इस कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा रहा। छापेमारी की कार्रवाई से पहले ही गुटका कारोबारी फरार हो गया था।
गुटका के अलावा सब्जियों के मसालों का भी कारोबार
हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के मुख्य बाजार में गढ़ाना तालाब के किनारे अमित कुमार का गुटका, तंबाकू का बड़ा कारोबार है। पिछले एक दशक से यह कारोबारी अमित ओमर एस ट्रेडर्स के नाम से बुंदेलखंड और आसपास के इलाकों में नेटवर्क फैलाए है। मौदहा कस्बा सहित आसपास के क्षेत्र व जिलों में प्रचलित 'किस्मत' नामक गुटका इसी कारोबारी का प्रोडक्शन है। इसके अलावा सब्जियों के कई मसालों सहित अन्य दर्जनों उत्पादों का व्यापार इस फर्म में होता है। शुक्रवार को लखनऊ के रजिस्ट्रेशन नंबर की आधा दर्जन से अधिक लग्जरी कारों का काफिला अमित ओमर ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान और गोदाम पर पहुंचा। इस दल में बड़ी संख्या में जीएसटी अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों के अलावा महिला पुलिस कर्मी भी थीं। इस टीम ने गोदाम और मकान को पहले चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद गोदाम का गेट खुलवाकर जीएसटी टीम अंदर पहुंची।
अमेरिकी स्टेट फ्लोरिडा के पास अटलांटिक के पानी में उस स्पैनिश बेड़े की निशानियां मौजूद हैं, जो तीन सदियों पहले (1715 में) तूफान में डूब गया था। बीते साल गोताखोर समुद्र में पानी के नीचे की जगह पर वापस गए तो उनको 1,000 सोने और चांदी के सिक्के बरामद किए। इस खजाने की कीमत एक कंपनी ने 1 मिलियन डॉलर आंकी, जिससे फ्लोरिडा की सबसे मशहूर जहाज दुर्घटनाओं में से एक की कहानी में एक नया अध्याय जुड़ गया।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, बरामद की गई ��ीजों में 1,051 सिल्वर रियाल (चांदी के सिक्के), पांच गोल्ड एस्कूडो (सोने के सिक्के) और फ्लोरिडा के अटलांटिक तट पर मिली सोने की चीजें शामिल हैं। इनकी पहचान मेक्सिको, बोलीविया और पेरू की स्पैनिश कॉलोनियों में ढाले गए सिक्कों के तौर पर की गई। कई सिक्कों पर तारीखें और मिंट मार्क (टकसाल के निशान) दिखे।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था, बल्कि 21वीं सदी की बदलती विश्व व्यवस्था का नया घोषणा पत्र था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, सशक्त और निर्णायक नेतृत्व में संपन्न हुआ ‘BRICS सम्मेलन 2026’ भारतीय कूटनीति के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह दर्ज हो चुका है।
G-20 की अभूतपूर्व सफलता के बाद दुनिया यह देखने के लिए उत्सुक थी कि विभिन्न विचारधाराओं, भौगोलिक सीमाओं और अलग-अलग रणनीतिक प्राथमिकताओं वाले BRICS देशों के बीच सामंजस्य कैसे हो पाएगा। भारत ने सम्मेलन के पहले ही दिन सर्वसम्मति से साझा घोषणापत्र पारित कराकर इन सभी संशयों को पूरी तरह निर्मूल कर दिया। साथ ही, यह भी स्थापित किया कि आज का भारत वैश्विक विमर्श को दिशा देने वाला सशक्त केंद्र बन चुका है। आज BRICS सिर्फ पांच उभरती अर्थव्यवस्थाओं का अनौपचारिक समूह नहीं रह गया है, विस्तारित स्वरूप में यह वैश्विक आर्थिक संतुलन को निर्णायक मोड़ देने वाली महाशक्ति बन चुका है। तथ���य इस जमीनी हकीकत को पूरी स्पष्टता से प्रमाणित करते हैं। आज का BRICS दुनिया की करीब 46% आबादी का प्रतिनिधित्व करता है, जो इसे पृथ्वी का सबसे बड़ा जनसांख्यिकीय मंच बनाता है।
यदि क्रय शक्ति समानता (PPP) के आधार पर देखें, तो वैश्विक GDP में ब्रिक्स की हिस्सेदारी 36% से अधिक है। इसने G-7 के पारंपरिक आर्थिक दबदबे को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, विश्व के कुल कच्चे तेल उत्पादन और सिद्ध तेल भंडारों के 40% से अधिक ���िस्से पर इस समूह का प्रभाव है। पीएम मोदी ने इस विशाल आर्थिक सामर्थ्य को टकराव का जरिया नहीं बनने दिया, बल्कि इसे एक न्यायसंगत, पारदर्शी और नियम-आधारित वित्तीय प्रणाली के निर्माण का आधार बनाया।
#BRICS #PMMODI
यूपी के अमेठी में पूरे सिंगई खेरौना गांव के रहने वाले सलमान खान ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। सलमान का चयन जाप��न के आइची प्रांत के नागोया शहर में आयोजित होने वाले 'एशियाड-2026' के लिए भारतीय नौकायन (रोइंग) टीम में हुआ है। यह बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।
भारतीय नौकायन टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम मैनेजर कर्नल आर. रामकृष्णन और कोच सूबेदार गुरदर्शन सिंह व विक्रम सिंह के नेतृत्व में जापान पहुंच चुकी है। इस बार भारतीय टीम को स्वर्ण पदक का मजबूत दावेदा��� माना जा रहा है। नायब सूबेदार सलमान खान ने बताया कि टीम का मुख्य उद्देश्य चीन और उज्बेकिस्तान जैसी दिग्गज टीमों को कड़ी चुनौती देते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। सलमान ने अपनी इस सफलता का श्रेय भारतीय सेना में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच एम.ओ. आजाद के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
#amethi #asiangames
यूपी के अमेठी में पूरे सिंगई खेरौना गांव के रहने वाले सलमान खान ने एक बार फिर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। सलमान का चयन जापान के आइची प्रांत के नागोया शहर में आयोजित होने वाले 'एशियाड-2026' के लिए भारतीय नौकायन (रोइंग) टीम में हुआ है। ���ह बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है।
भारतीय नौकायन टीम प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टीम मैनेजर कर्नल आर. रामकृष्णन और कोच सूबेदार गुरदर्शन सिंह व विक्रम सिंह के नेतृत्व में जापान पहुंच चुकी है। इस बार भारतीय टीम को स्वर्ण पदक का मजबूत दावेदार माना जा रहा है। नायब सूबेदार सलमान खान ने बताया कि टीम का मुख्य उद्देश्य चीन और उज्बेकिस्तान जैसी दिग्ग��� टीमों को कड़ी चुनौती देते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। सलमान ने अपनी इस सफलता का श्रेय भारतीय सेना में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच एम.ओ. आजाद के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
#amethi #asiangames
भारत में डेंगू से बचाव के लिए पहली CDSCO मंजूर वैक्सीन अगले साल बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है। जापानी दवा कंपनी ताकेडा की QDENGA वैक्सीन को 2027 की पहली छह माह में भारत में उपलब्ध कराने की तैयारी है। कंपनी ने इसके प्रचार और वितरण के लिए डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की है। शुरुआत में यह वैक्सीन बच्चों और वयस्कों के लिए प्राइवेट बाजार में उपलब्ध होगी।
क्यों महत्वपूर्ण है वैक्सीन
डेंगू वायरस के चार प्रमुख प्रकार या सीरोटाइप भारत में पाए जाते हैं। कुछ मरीजों में एक से ज्यादा सीरोटाइप का संक्रमण भी सामने आया है। ऐसे में ऐसी वैक्सीन महत्वपूर्ण हो जाती है जो चारों प्रकार के वायरस से सुरक्षा दे सके। दवा कंपनी ताकेडा के मुताबिक, उनकी वैक्सीन को डेंगू के चारों सीरोटाइप के खिलाफ सुरक्षा देने के लिए विकसित किया गया है। खास बात यह है कि वैक्सीन लगवाने से पहले व्यक्ति को यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि उसे पहले कभी डेंगू हुआ था या नहीं। भारत में इसकी मंजूरी 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए है। वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के लंबे फॉलो-अप में भी सुरक्षा के आंकड़े सामने आए हैं।
#cdsco #dengue
भारत ��ें डेंगू से बचाव के लिए पहली CDSCO मंजूर वैक्सीन अगले साल बाजार में आने की उम्मीद जताई जा रही है। जापानी दवा कंपनी ताकेडा की QDENGA वैक्सीन को 2027 की पहली छह माह में भारत में उपलब्ध कराने की तैयारी है। कंपनी ने इसके प्रचार और वितरण के लिए डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप की है। शुरुआत में यह वैक्सीन बच्चों और वयस्कों के लिए प्राइवेट बाजार में उपलब्ध होगी।
क्यों महत्वपूर्ण है वै���्सीन
डेंगू वायरस के चार प्रमुख प्रकार या सीरोटाइप भारत में पाए जाते हैं। कुछ मरीजों में एक से ज्यादा सीरोटाइप का संक्रमण भी सामने आया है। ऐसे में ऐसी वैक्सीन महत्वपूर्ण हो जाती है जो चारों प्रकार के वायरस से सुरक्षा दे सके। दवा कंपनी ताकेडा के मुताबिक, उनकी वैक्सीन को डेंगू के चारों सीरोटाइप के खिलाफ सुरक्षा देने के लिए विकसित किया गया है। खास बात यह है कि वैक्सीन लगवाने से पहले व्यक्ति को यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि उसे पहले कभी डेंगू हुआ था या नहीं। भारत में इसकी मंजूरी 4 से 60 साल की उम्र के लोगों के लिए है। वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के लंबे फॉलो-अप में भी सुरक्षा के आंकड़े सामने आए हैं।
#cdsco #dengue
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त और बेहतर करने के साथ-साथ अनुभवी अफसरों को नई जिम्म��दारी देने के उद्देश्य से लगातार प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किए जाते हैं। तेजी से हो रहे प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के बीच शनिवार को एक बार फिर शासन ने 13 PCS अधिकारियों के अलग-अलग जिलों में ट्रांसफर करते हुए नई तैनाती दी। शासन स्तर पर जारी तबादला सूची के अनुसार, अपर जिलाधिकारी (ADM), उपजिलाधिकारी (SDM), नगर आयुक्त, विकास प्राधिकरण के सचिव और विभिन्न राज्य निदेशालयों के प्रशासनिक पदों पर तैनात अधि��ारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
अयोध्या, कानपुर, कुशीनगर और कासगंज में नए ADM की तैनाती
शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक पवन कुमार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर के पद पर भेजा गया है। वहीं, मऊ के मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश को अपर जिलाधिकारी अयोध्या की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मथुरा नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर और इसी अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर के पद पर तैनात आलोक कुमार गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), क���सगंज बनाकर भेजा गया है।
#cmyogi #ipstransfer #iastransfer
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने सर���ारी स्कूलों के छात्रों के लिए चिकन बिरयानी शुरू करने की योजना को फिर से दोहराया है। स्कूल शिक्षा मंत्री राज मोहन ने कहा है कि यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री की इच्छा है। यह योजना एक पायलट और टेस्टिंग चरण के बाद शुरू की जाएगी ताकि यह पक्का किया जा सके कि खाना साफ-सुथरे माहौल में तैयार और परोसा जाए।
इस प्रस्ताव के बारे में बात करते हुए राज मोहन ने कहा कि सरकार चाहती है कि सभी स्कूली छात्रों को चिकन ब���रयानी का विकल्प मिले, लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि इसे तुरंत शुरू नहीं किया जा सकता क्योंकि पहले साफ-सफाई और ��ाने की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंतजाम करने होंगे।
मंत्री ने कहा कि पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं कि पुझल जेल में कैदियों को भी चिकन बिरयानी मिलती है। क्या हमारे छात्रों को यह नहीं मिल सकती? उन्होंने आगे कहा कि इस पहल को बड़े पैमाने पर शुरू करने से पहले सरकार एक पायलट प्रोजेक्ट चलाएगी और इंतजामों का जायजा लेगी।
#TamilNadu #CMJosephVijay #ThalapathyVijay #RajMohan #ChickenBiryani
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नए नेताओं का स्वागत किया और ��ाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस मौके पर बा��दा से बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके मयंक दीक्षित, श्रावस्ती में भाजपा छोड़कर सपा में आए नंद किशोर गिरी और उत्तर प्रदेश चेयरमैन संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
#samajwadiparty #akhileshyadav
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-4 पर हिट एंड रन केस में पुलिस ने कार चालक व मुख्य आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर युवती को कार की बोनट पर घसीटकर कुचलने के प्रयास का आरोप है।
इस मामले में पीड़ित युवती की ओर से आरोपी शाहनवाज पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस ब���च युवती और आरोपी शाहनवाज का एक पुराना वीडियो सामने आने का दावा किया गया है। करीब 36 सेकंड के इस वीडियो में युवती खुद मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते हुए शाहनवाज के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार करती दिख रही है। यह वीडियो करीब ढाई महीने पुराना बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में युवती कहती दिख रही है कि ये मेरा बॉयफ्रेंड है। हमारे बीच रिश्ता है। ये मुझे छोड़ना चाहता है लेकिन मैं इसे छोड़ना नहीं चाह��ी। मैंने इससे कहा है कि मुझे एक-दो महीने का समय दो। मैं खुद इसे छोड़ दूंगी और अगर मैंने नहीं छोड़ा तो तुम मुझे खुद छोड़ देना। इस दौरान बातचीत के दो अलग-अलग वीडियो में शाहनवाज जब सिर मुंडवाने की बात कहता है तो युवती उसे रोकती है और कहती है कि वह खुद उसके पास गई थी और इसमें लड़के की कोई गलती नहीं है। उसने जबरन फोन से नंबर निकाला था और शाहनवाज डरता था कि बात नहीं की तो विवाद होगा।