📢 शिक्षा विभाग में नवचयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ विरोध के सुर उठना प्रारंभ हो गया है।
शिक्षा विभाग में नवचयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साथ स्कूल स्तर पर लगातार अन्याय, अनादर और मनमानी की शिकायतें सामने आ रही हैं।
👉 नवचयनित साथियों को 12-12 घंटे दिन-रात चौकीदारी करने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
👉 कर्मचारियों को मिलने वाले अधिकारीक अवकाश (CL/अन्य स्वीकृत अवकाश) देने से मना किया जा रहा है।
👉 कुछ साथियों को तो पद से त्यागपत्र देने तक के लिए कहा जा रहा है।
👉 कई स्थानों पर रविवार की छुट्टी तक नहीं देने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
👉 इसके अलावा कर्मचारियों से उनकी निर्धारित जिम्मेदारियों से इतर कार्य करवाने की शिकायतें भी लगातार मिल रही हैं जैसे पूरे दिन गेट के बाहर खड़े रहना आदि
⚠️ यह मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इन गंभीर शिकायतों को देखते हुए हम सभी 53,000+ नवचयनित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठित होकर पुरजोर विरोध दर्ज करवाएंगे और अपनी शिकायतों को लेकर सोमवार को शिक्षा शासन सचिव एवं मुख्य सचिव जी को पत्र भिजवाया जाएगा 🙏🙏
Thank You Sir हमारी आवाज बनने के लिए
राजस्थान में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा संपन्न हुई थी जिसे 4 जुलाई को रोजगार मेले में कथित नियुक्ति दी गई जबकि, वास्तव में युवा नियुक्ति के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं🥲
#राजस्व_विभाग_4ग्रेड_का_जिला_आवंटन_करो@HemantMeenaBJP