AAP के संगठन विस्तार के क्रम में प्रदेश प्रभारी व सांसद @SanjayAzadSln जी ने डॉ० शिव प्रताप सिंह राजपूत जी को ब्रज प्रांत का प्रांत अध्यक्ष नियुक्त किया।
आपको मिली जिम्मेदारी के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
सांसद @SanjayAzadSln जी के साथ @samajwadiparty के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री @yadavakhilesh जी से सुखद मुलाक़ात हुई।
इस दौरान विचारों का आदान-प्रदान हुआ और कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
मलिहाबाद, लखनऊ, पेड़ से लटकता राज कपूर मौर्य का शव प्रदेश की बेरोजगारी और प्रशासनिक संवेदनहीनता की भयावह तस्वीर है।
पैक्स सचिव राज कपूर मौर्य को पिछले 7 वर्षों से वेतन नहीं मिला था। अपने हक़ की आवाज़ उठाने पर अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। उन्होंने आत्महत्या कर ली।
आज माननीय सांसद @SanjayAzadSln जी के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका दर्द साझा किया।
सरकार से माँग है कि 7 वर्षों का बकाया वेतन तत्काल दिया जाए, परिवार को आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी मिले तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
प्रधानमंत्री मोदी जी, यह देश तानाशाही से नहीं चलेगा। वोट-चोर ज्ञानेश कुमार को इस्तीफ़ा देना पड़ेगा।
गली-गली में शोर है
मोदी-ज्ञानेश वोट चोर है!
#वोट_चोर_गद्दी_छोड़
आगामी 8 अक्टूबर को बस्ती जनपद की हरैया विधानसभा में AAP यूपी प्रभारी सांसद @SanjayAzadSln जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर आज साथियों के साथ तैयारी बैठक संपन्न हुई।
संगठन की मजबूती और सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई।
धन्यवाद भईया, आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। आपका साथ हमेशा हौसला देता है। ईश्वर से प्रार्थना है की आपका स्नेह और मार्गदर्शन जीवनभर यूँ ही मिलता रहे।
आंदोलन के साथी, सौम्य स्वभाव के धनी, सुख-दुख के साथी , प्यारे छोटे भाई @PrinceAAP को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। जीवन में खूब तरक्की करो और हमेशा खुश रहो।
आंदोलन के समय से ही कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाहन करने वाले कर्मठ जुझारू मृदुभाषी आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के मजबूत स्तंभ मित्र @PrinceAAP को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।आप अपने जीवन पथपर नित्य नई ऊंचाइयों को पहुँचे यही मेरी ईश्वर से प्रार्थना है।